Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मेंहदी के रंग को ऐसे करें गाढा
शादी का मौसम शुरु हो चुका है तो ऐसे में यदी आप चाहती हैं कि आपकी हथेलियों पर मेंहदी का गाढा रंग खिले तो आजमाइये हमारे बातए हुए कुछ आसान से टिप्स। वैसे तो मेंहदी का रंग शरीर की गर्मी की वजह से गाढा होता है लेकिन कुछ टिप्स आजमाने पर आप की भी हथेलियां लाल हो सकती हैं।
ऐसे करें मेंहदी गाढी-
1. मेंहदी को रातभर भिगोइये: आप मेंहदी को गरम पानी में रातभर के लिये भिगो सकती हैं। मेंहदी को यदि रातभर काली चाय में भिगोया जाए तो रंग अच्छा चढेगा।

2. कॉफी पाउडर मिलाएं: कॉफी पाउडर मेंहदी के रंग को और निखारता है। जब रात में मेंहदी को भिगोइये तो उसमें 1 चम्मच कॉफी पाउडर भी मिला दीजिये।
3. नींबू और चीनी का रस: नींबू के रस और चीनी का एक घोल तैयार कीजिये। जब मेंहदी सूखने लगे तब इसे अपनी हथेलियों पर रूई के टुकडे की मदद से लगाइये और कोशिश कीजिये कि मेंहदी निकले ना ।
4. 6 घंटे के लिये लगाए रखें: जितनी देर के लिये मेंहदी आपकी हथेलियों पर लगी रहेगी उतना ही गहरा रंग वह उस पर छोडे़गी। यह जैसे ही निकलने वाली हो उस पर तुरंत ही नींबू और चीनी का रस लगा लें। इससे मेंहदी गहरी छाप छोडे़गी और आपकी हथेलियों का रंग लाल हो जाएगा।
5. लौंग का भाप लीजिये: एक पैन में थोडी़ सी लौंग को रोस्ट करें। फिर अपनी हथेलियों को पैन से 4 इंच की दूरी पर रख कर सेंके। इस धूएं से आपकी हथेलियां गरम होगी और मेंहदी का रंग अच्छी तरह से चढ़ जाएगा।
6. दर्द निवारक बाम लगाएं: यह बहुत ही पुराना नुस्खा है, जब मेंहदी लगा लें तब उसके ऊपर से बाम लगाएं। बाम आपकी हथेलियों को गरम करेगा और फिर मेंहदी का रंग गाढा हो जाएगा। यदि आप भी ऐसे कोई अनोखे टिप्स जानती हैं तो हमें जररु लिखें।



Click it and Unblock the Notifications
