Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
महिलाएं कैसे करती हैं खुद को तनाव मुक्त?
आज हम बात करेंगे कि महिलाएं खुद को किस तरह से तनाव मुक्त करती हैं। जी हां, आज कल की माडर्न लाइफस्टाइल में जहां खूब सारी मौज-मस्ती है वहीं पर लडा़ई-झगडा़ और खूब सारा दिमागी तनाव भी है। आज तनाव बडी़ दिमागी समस्या बनती जा रही है, जिससे निपट पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती। चाहे पुरुष हो या फिर महिला, तनाव तो हर किसी को होता है, लेकिन हर कोई इसे अपने अंदाज से निपटता है। जहां पुरुष इससे निपटने के लिये शराब और धूम्रपान का सहारा लेते हैं वहीं पर महिलाएं रो कर या शांत हो कर इससे निपटती हैं।
महिलाओं का दिमाग पढ़ना बहुत ही मुश्किल काम है। यदि वे चुप हैं तो इसका मतलब कि उनके दिमाग में जरुर कुछ चल रहा है। महिला चाहे एक मां हो या फिर कॉलेज जाती हुई लड़की हो, दिमागी टेंशन होना जाहिर सी बात होती है। आज हम आपको बताएंगे कि महिलाएं खुद को तनाव मुक्त करने के लिये रोने की बजाए कौन सा सकारात्मक रास्ता अपनाती हैं।

शौपिंग के लिये निकल जाती हैं
अपनी बोरिंग लाइफ से कुछ घंटो का समय निकाल कर वे अपनी महिला मित्रों के साथ शौपिंग करने जाती हैं । इससे ना उनका तनाव दूर होता है बल्कि उनके चेहरे पर जो मुसकान आती है उसकी कोई कीमत नहीं होती।

खुद को बेहतरीन ढंक से तैयार करती हैं
जब उनका मूड उखडा़-उखडा़ रहता है तो वे खुद को अपनी बेस्ट आउटफिट में देखना पसंद करती हैं। अपनी अच्छी ड्रेसिंग से वे खुद को आत्म विश्वासी बनाती हैं।

किताबे पढ़ती हैं
फैशन मैगनीजन हो या फिर कोई नॉवेल, महिलाएं अपने खराब मूड को बदलने के लिये इन्हें पढ़ना पसंद करती हैं।

मेकअप करती हैं
मेकअप से वे अपने अंदर के दर्द को छुपा लेती हैं। मेकअप लगा कर जब वे अपने आप को शीशे में देखती हैं तो उन्हें आत्मविश्वासी होने की संतुष्ती होती है।

सोशन नेटवर्किंग साइट पर अपनी आकर्षक फोटो लगाती हैं
महिलाएं अपनी बेस्ट पिक अपलोड कर के दोस्तों की तारीफे बटोरती हैं जिससे उनका मूड अच्छा हो जाता है।

टीवी पर फेवरेट सीरियल देखती हैं
जब उन्हें कहीं जाने का मन नहीं करता तब वे घर पर टीवी सीरियल लगा कर बैठ जाती हैं, जो कि असली लाइफ से बिल्कुल ही अलग होता है। उन्हें टीवी के किरदारों से जुडाव हो जाता है, जिससे उनका मूड बदल जाता है।

फोन पर बातें करती हैं
महिलाएं काफी इमोशनल होती हैं, तो जाहिर सी बात है कि वे अपने इमोशन को छुपाने की बजाए अपने मित्रों या परिवार के सदस्यों को जरुर बताएंगी। महिलाओं को घंटो बात करना अच्छा लगता है और यही इनके लिये अच्छा भी है।



Click it and Unblock the Notifications
