Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
शानदार शादी के लिये ऐसा सजाइये मंडप
शादियों का मौसम शुरु हो चुका है और हर कोई चाहता है कि अगर उसकी शादी हो तो वो बडे़ ही जोर-शोर के साथ हो। शादी में बडे़ ही ताम-झाम होते हैं और खूब सारी व्यवस्थाएं करनी पड़ती हैं। वैसे तो घर के सभी नाते-रिश्तेदार शादी की त्यारियों में हाथ बटाते हैं लेकिन आजकल तो शादी बजट को ध्यान में रख कर ही होती है। शादी का बजट ना बिगडे़ इसके लिये बहुत से लोग वेडिंग प्लानर का इंतजाम कर लेते हैं और उसी को सारी जिम्मेदारियां सौंप देते हैं।
वैसे तो वेडिंग प्लान अपनी जिम्मेदारी बाखूबी निभाते हैं लेकिन कई बार वह ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो आपकी समझ के बिल्कुल बाहर हो। तो इससे पहले की आपका वेडिंग प्लानर आपकी शादी की सजावट की जिम्मेदारी ले उससे पहले ही आप अपनी शादी की थीम आदि डिसाइड कर लीजिये।
शादी की थीम में मंडप का एक अहम हिस्सा होता है, जिसकी सजावट आने वाले हर महमान देखते हैं। आज हम आपको कुछ शादी के शानदार मंडप की झलकियां दिखाएंगे जिससे आप अपने बजट के अनुसार खुद का मंडप चुन सकते हैं।

फूलों वाला मंडप
इस मंडप में चार खंबे लगे हुए हैं और ढेर सारे फूलों की झालरें हैं, जिससे यह मंडप खूबसूरत होने के साथ ही रंगीन भी लग रहा है।

खुला मंडप
इस तरक का खुला मंडप होने से शादी में आये हुए महमानों को शादी की रस्में साफ दिखाई पड़ती हैं।

स्टेज पर मंडप
यदि आप चाहते हैं कि महमान आपकी शादी की रस्मों को अंत तक देखें तो इस तरह का मंडप सबसे उपयुक्त रहेगा।

घर के बाहर सजा मंडप
इस तरह के मंडप में दुल्हा-दुल्हन बडे़ ही आराम से बैठ कर पूजा आदि कर सकते हैं। साथ ही लोगों को भी अच्छा नजारा मिलता है।

भगवान के चरणों में
यह एक साउथ इंडियन स्टाइल में सजाया हुआ मंडप है जिसके पीछे भगवान का मंदिर है।

मटकी से सजा मंडप
यह थीम थोडी़ पुरानी है जिसमें मंडप के किनारे ब्रास या फिर धातु की मटकियों के खंभे सजे होते हैं। साथ ही फूलों के इस्तमाल से आप मंडप को एक ट्रेडिशनल लुक दे सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
