Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ऐसे सजाएं भाई के लिये राखी थाली
अगर रक्षाबंधन में राखी की थाली सजी-संवरी रहती है, तो भाई का मन खुश हो जाता है और उसे अपने स्पेशल होने का एहसास भी होता है। आजकल बाजार में रेडी मेड राखी की थाली भी आने लगी है, लेकिन अगर आप अपने प्यारे भाई के लिये खुद ही थाली सजाएं तो सोंचिये कैसा रहेगा। अगर थाल भी बेहतरीन ढंग से सजाकर रस्में निभाई जाएँ, तो त्योहार का समाज दोगुना हो जाता है। तो आइये आज हम आपको बताते हैं कि राखी की थाली को किस तरह से सजाया जाए कि भाई का मन प्रसन्न हो जाए।

ऐसे सजाएं भाई के लिये राखी थाली-
1. सबसे पहने एक थाली लें, वह थाली प्लास्टिक की भी हो सकती है और या फिर स्टील की भी। अब इस थाली को क्राफ्ट पेपर से ढंक दें, यह पेपर पीला या फिर लाल रंग का होना चाहिये। पेपर पर काँच चिपकाकर उसे और आकर्षक बना सकती हैं। या फिर कुंदन, स्टोन्स, जरदोजी, सितारे आदि लगाकर भी अलग तरह का वर्क किया जा सकता है।
2. अब पेपर के बीचो बीच में एक बड़ा सा स्वास्थिक बनाएं। यह आपकी थाली को बिल्कुल परंपरागत लुक देगी। इसके बाद उसी स्वास्थ्कि पर, एक मिट्टी का दिया रखें, जिसमें तेल और बाती होना चाहिये।
3. अब थाली में कुछ छोटी-छोटी कटोरियां रख लें। आप चाहें तो इन कटोरियों को अपने मन-पसंद रंगो से रग सकती हैं। फिर उन्हीं कटोरियों में कुमकुम, हल्दी, चावल, दही आदि रखें।
4. थाली के बाएं ओर, राखी रखें। थाली के दाहियने ओर अपने भाई की फेवरेट मिठाई रखें। आप चाहें तो उसी थाली में कुछ फल, जैसे कि केला या अंगूर भी रख सकती हैं।
5. अगर थाली में जगह हो, तो उसमें भगवान गणेश या किशन जी की छोटी सी मूर्ती रखें। इससे आपकी थाली ज्यादा परमपरागत लगेगी।
6. थाली में पानी से भरा एक साफ कलश रखिये, जो कि आप अपने भाई को मिठाई खिलाने के बाद पीने के लिये दे सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
