Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
शादी के पहले और बाद की सानिया मिर्जा
सानिया मिर्जा भारत की एक टेनिस खिलाड़ी हैं जिन्होंने मात्र 6 साल की उम्र में ही टेनिस खेलना शुरु कर दिया था। सानिया के खेल से ज्यादा उनकी नोज़ रिंग ने काफी तारीफें बटोरी। हम सोचते हैं कि खिलाडियों का भला फैशन से क्या लेना देना लेकिन ऐसे कई अच्छे और नामचीन खिलाडी़ मौजूद हैं जो मिल्मी दुनिया के सेलेब्रिटियों से भी ज्यादा फैशनेबल और हॉट लगते हैं। उदाहरण के तौर पर डेविड बेखम, रोनाल्डो, विराट कोहली या धोनी को ही ले लीजिये। ये हैंडसम, फैशनेबल और पॉपुलर खिलाडी़ हैं।
ऐसा नहीं है कि खिलाडी़ लोग मल्टी टैलेंटेड नहीं हो सकते बल्कि कुछ ऐसे भारतीय खिलाडी़ भी हैं जो अपने आप को फैशन वर्ल्ड में भी साबित कर चुके हैं। सानिया मिर्जा और मैरी कोम ने अभी हाल ही में कुछ फैशन डिजाइनरों के लिये रैंप पर वॉक की।
सानिया मिर्जा एक टैनिस खिलाडी़ हैं और मैरी ओलम्पिक गोल्ड मेडिलिस्ट। पर आज हम सानिया मिर्जा के बारे में बात करेंगे जिनको गोल्डन पीस फैशन शो और ब्लेंडर प्राइड फैशन टूअर 2012 के रैंप पर देखा गया। सानिया वही लड़की हैं जिन्होंने भारत में नोज़ रिंग को दुबारा पहचान दिलाई। सानिया पहले से ही काफी फैशनेबल थी और अब शादी के बाद तो और भी अच्छी दिखने लगी हैं। चलिये देखते हैं सानिया की पहली और शादी के बाद की पिक्स पर।

एक हिम्मती खिलाडी़
प्ले ग्राउंड पर सानिया एक खास एटीट्यूड ले कर दिखाई पडे़ती हैं। शार्ट स्कर्ट, टी-शर्ट और कैप उनकी पहचान बन चुकी है।

चश्मा और नोज़ रिंग बन गई स्टाइल
जब उन्हें खेल के समय प्रसिद्धी मिलना शुरु हुई तब मीडिया और लोगों का ध्यान साथ-साथ उनके चश्में और नोज़ रिंग पर भी गया। इन्होंने हमेशा से ही परंपरागत नोज़ रिंग को एक स्टाइल के साथ पहने रखा।

सानिया का फैशन की ओर झुकाव
टूर्नामेंट प्रसिद्धि और पैसे मिलने के बाद सानिया के फैशन और स्टाइल में बदलाव आने लगे। इन्होंने काजल, मेकअप और हाई हील्स को अपनाना शुरु कर दिया।

पारंपरिक सौंदर्य की मिसाल
अपनी सगाई के दौरान सानिया ने पारंपरिक एक्वा ब्लू और गोल्ड रंग का लंहगा पहना हुआ था जिसमें वह किसी अपसरा से कम नहीं मालूम पड़ रही थीं।

एक खूबसूरत दुल्हन के रूप में
शादी के दिन वाली ड्रेस डिजाइनर जोड़ी शांतनु और निखिल दा्रा डिजाइन की गई थी, जो कि एक लाल रंग का लहंगा था। आप खुद ही देखिये कि यह लाल रंग सानिया पर कितना खूबसूरत दिखाई पड़ रहा है।

शाही रानी के रूप में
डिजाइनर जोड़ी शांतनु और निखिल के लिए सानिया ने ब्लेंडर प्राइड फैशन टूर में रैंप वॉकिंग की थी। अपनी शादी के बाद एक शाही नीले रंग की साड़ी वाले गाउन में सानिया और भी अधिक भव्य दिखाई दे रही थी।

शांति के अनुयायी सानिया
हालही में पीस फैशन शो के रैंप वॉक में सानिया ने डिजाइनर नीता लूला के लिये कैटवॉक की। सानिया ने सफेद रंग का अनारकली सूट पहना हुआ था जिसका बॉडर्र काले रंग के धागे से कढा हुआ था।



Click it and Unblock the Notifications