रमजान में पकाइये ये लज़ीज कबाब

कबाब एक ऐसी नॉन वेज इंडिय डिश है, जिसे पूरे भारत के कोने-कोने में पसंद किया जाता है। लेकिन हर जगह और तरीके के कबाब इतने ज्‍यादा प्रचलित नहीं हैं, जितने ज्‍यादा प्रचलित कबाब हम यहां आपको बताएंगे। अब तो रमजान भी शुरु हो चुके हैं, तो ऐसे में अगर शाम का रोजा तोड़ना हो और सामने कबाब खाने रखे हों, तो भाई वाह कहने ही क्‍या।

Types Of Kebab

ट्राई कीजिये ये कबाब-

1. सींक कबाब- ऐसा कोई भी हार्ड कोर नॉन वेजिटेरियन मिलना मुश्‍किल होगा जिसे यह सींक कबाब नहीं पसंद होगा। सींक कबाब एक मुगलाई पकवान है, जो कि भारत एवं पाकिस्तान मे बहुत प्रचलित है। इसको बनाने के लिये पिसा हुआ मीट(चिकन या मटन) का प्रयोग होता है। इसे खासतौर पर रुमाली रोटी के साथ खाया जाता है।

2. चिकन टिक्‍का- यह भारतीय कबाब है जो कि पूरे भारत में बहुत ही प्रचलित है। इसको बनाने के लिये रसीले चिकन पीस तथा लाल मसाले का प्रयोग होता है। अगर यह लकड़ी के कोयले पर पकाया जाए, तो इसके स्‍वाद में और भी ज्‍यादा बढत हो जाती है। यह इतना ज्‍यादा पॉपुलर हो चुका है, कि अगर आप किसी दुकान में कबाब मांगेगे, तो वहां आपको चिकन टिक्‍का ही सर्व किया जाएगा।

3. हरा भरा कबाब- अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो यहां पर आपके लिये भी एक स्‍पेशल कबाब है, जिसका नाम हरा भरा कबाब है। यह कबाब हरे रंग का होता है, जो कि मटर और पालक के मिश्रण से बनाया जाता है। कई जगहों पर हरा भरा कबाब में काजू और मेवे भी डाले जाते हैं।

4. रेशमी कबाब- यह कबाब बच्‍चों के लिये बहुत अच्‍छा होता है। यह दूसरे कबाबों की तरह तीखा नहीं होता और साथ ही यह देखने में भी सफेद रंग का होता है। इसमें जो मीट इस्‍तमाल होता है, वह चिकन को मलाई से मैरीनेट कर के बनाया जाता है।

5. कलमी कबाब- यह कबाब चिकन लेग पीस से बनाए जाते हैं। यह खाने में बड़े ही स्‍वादिष्‍ट लगते हैं। इन्‍हें भी चिकन टिक्‍का की ही तरह दही और लाल मिर्च पाउडर से मैरिनेट किया जाता है। लेकिन इसको रोस्‍ट करने का तरीका उससे कहीं ज्‍यादा अलग होता है।

6. गिलौटी कबाब- यह एक लखनवी या फिर अवधी कबाब है। लखनऊ के नवाबों को कबाब बड़े ही पसंद हुआ करते थे, लेकिन जैसे ही उनकी उम्र बढती गई। उन्‍होंने अपने खास बावर्ची से मुलायम कबाब बनाने की फर्माइश की, जिसे वे अपने बिना दांतों वाले मुंह से खा सकें। इसके बाद उनके शाही बावर्ची ने इस कबाब का निमार्ण किया।

Desktop Bottom Promotion