Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
कूल मौसम में लीजिये इस गरम चाय का लुफ्त
ठंडी आने में अब बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं लेकिन उससे पहले रिमझिम बारिश से निपट लिया जाए तो अच्छा होगा। इन दिनों भारत के कई राज्यों में बारिश हो रही है और ठंडी बढ़ रही है। वैसे तो अगर आपसे पूछा जाए कि आपको बारिश में सबसे ज्यादा क्या करने का मन करता है तो आप बोलेगे गरमा-गरम पकौडे खाने का। यदि आपको पकौडे़ खाने का मन है तो हमारी रेसीपी सेक्शन में जाइये क्योंकि आज हम आपको पकौडे की रेसीपी नहीं बल्कि चाय के बारे में बताने जा रहे हैं।
इस बारिश के मौसम में गरमा गरम पकौडो़ के साथ यदि चाय ना पी जाए तो बारिश का सारा मज़ा किरकिरा समझो। चाय चाहे काली हो या फिर नींबू वाली, हर चाय का अपना अलग स्वाद और लाभ होता है। भारत में लोगों की दिन की शुरुआत केवल चाय ये ही होती है। हर राज्य में अलग-अलग प्रकार की चायों का अपना ही महत्व है, तो आइये देखते हैं कुछ प्रकार की स्वादिष्ट चाय-

अदरक वाली चाय
इस बदलते मौसम में गला खराब होना या फिर सदी लगना आम बात है, लेकिन अगर आप अदरक वाली चाय पियेंगे तो आप इन से बच सकते हैं। अदरक में औषधीय गुण होते हैं जो आपको सर्दी-जुखाम से बचाएंगे।

मसाला चाय
मसाला चाय में कई तरह के मसाले जैसे, इलायची, काली मिर्च, लौंग और दालचीनी मिलाया जाता है। इस चाय को पीने से तुरंत ऊर्जा प्राप्त होती है।

ब्लैक टी
कई लोगों को बिना दूध यानी की काली चाय पीने की आदत होती है। यह ना तो मोटापा बढाती है और ना ही पाचने में समय लेती है। आप चाहे जितने कप आराम से पी सकते हैं वो भी बिना चिंता के।

चाइनीज टी
कई लोगों को इस चाय के बारे में जानकारी नहीं है। चाइनीज लोग चाय में बहुत ही हल्का पानी और चाय की पपत्तियों का प्रयोग करते हैं। वे लोग अक्सर अपनी चाय में खास चाइनीज़ जडी़ बूटी मिलाते हैं जो उन्हें तुरंत एनर्जी देती है और स्वास्थ्य भी बनाती है।

लेमन टी
बरसात के दिनों में आलस छाया रहता है इसलिये आपको चाहिये कि आप नींबू के रस का सेवन चाय के रूप में करें। इसमें नींबू और शहद मिलाया जाता है जिसे पीते ही शरीर और दिमाग दोनों की ताज़गी से भर जाएंगे।

गुड वाली चाय
इस चाय को पंजाबी वाली चाय भी कह कर बुलाते हैं। यह चाय चीनी की बजाय गुड से बनाई जाती है। गुड चाय को गाढा बना देता है और चाय मिल्की और क्रीमी दिखाई पड़ने लगती है।

इरानी चाय
मुंबई में इरानी कैफे है जो कि अपने इस खास तरह की चाय के लिये बहुत मशहूर है। आप इस चाय को बन मक्खन के साथ पी सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
