घर में क्‍यों लगाया जाता है तुलसी का पौधा?

भरत में तुलसी का बहुत ही महत्‍वपूर्ण स्‍थान है तभी अधिकतर हिन्‍दू घरों में आपको तुलसी का पौधा लगा मिल जाएगा। ऐसा कहा जाता है कि देव और दानवों द्वारा किए गए समुद्र मंथन के समय जो अमृत धरती पर छलका, उसी से तुलसी की उत्पत्ति हुई इसलिये समस्‍त पूजा के कार्यो में इसका प्रयोग होता है।

तुलसी को घर पर लगाने से कई तरह के वास्‍तु दोष दूर होते हैं और इसे पूजने से सारे पाप भी धुल जाते हैं। आइये जानते हैं आखिर क्‍या कारण है जो कि हम लोग तुलसी को अपने घरों में लगाते हैं।

 Basil Plant

कारण जानिये-

1. देवी का रूप- इस पौधे को मां लक्ष्‍मी का रूप माना जाता है जो कि भगवान विष्णु की पत्नी मानी जाती हैं। भगवान विष्णु, कृष्ण और श्री बालाजी के पूजन के समय तुलसी पत्रों का हार उनकी प्रतिमाओं को अर्पण किया जाता है। तुलसी के पत्‍ते इतने पवित्र माने जाते हैं कि किसी भी स्‍त्री या पुरुष के निधन के समय इसे पूजन के लिये खासतौर पर इस्‍तमाल किये जाते हैं ।

2. बुरी आत्‍माओं से सुरक्षा- हिंदू पौराणिक कथाओं का मानना है कि तुलसी को घर पर लगाने से बुरी आत्‍माओं का साया परिवार पर नहीं पड़ता। यदि कोई अपवित्र शक्‍ति का साया महसूस भी करता है तो उसे तुलसी लगाने की सलाह दी जाती है।

3. वास्‍तु दोष मिटाए- आपको जिन्‍दगी में जो कुछ भी हांसिल करना है वह सब वास्‍तु दोष को मिटा कर किया जा सकता है। कई बार हमें खुद भी नहीं पता होता है कि हमारे घर में क्‍या वास्‍तु दोष है, इसलिये हमें अपने घर में एक तुलसी का पौधा जररु लगाना चाहिये।

4. किस्‍मत चमकाए- हिन्‍दु मान्‍यता के अनुसार तुलसी किसी-किसी की किस्‍मत भी चमका सकती है। तभी तो आप देखते होंगे कि कुछ लोग कोई भी शुभ कार्य करने वक्‍त तुलसी की पत्‍ती को मुंह में डाल लेते हैं।

5. परमेश्वर के सम्‍मान के लिये- हिन्‍दुओं के घर में कोई भी बडी़ पूजा बिना तुलसी की पत्‍तियों के नहीं की जाती। माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान को सम्‍मान मिलता है और वे खुश होते हैं।

Desktop Bottom Promotion