Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
महिलाएं ना करें ऑफिस में फ्लर्टिंग

एक नए अध्ययन की मानें, तो कार्यस्थल पर फ्लर्टिंग यानी हल्की-फुल्की इश्कबाजी कुछ महिलाओं को आगे बढ़ने में मदद बेशक कर देती है, लेकिन ऐसी महिलाओं पर उनके सहयोगी भरोसा नहीं करते। यह अध्ययन बर्कले स्थित कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने किया है।
वैज्ञानिकों ने पाया कि हालांकि महिलाओं का आकर्षण उन्हें थोड़ी ज्यादा तवज्जो दिला सकता है, लेकिन अगर वे कार्यस्थल पर इश्कबाजी करती हैं, तो उन्हें ज्यादा भरोसे के योग्य नहीं माना जाता। डेली मेल ने शोधकर्ताओं के हवाले से लिखा है कि सहयोगियों के बीच आपके लिए अविश्वास की भावना आगे चलकर नुकसानदायक साबित हो सकती है। साथ ही फ्लर्टिंग करने से महिलाओं की इमेज पर फर्क पड़ता है।
इस अध्ययन में कुल 77 विद्यार्थी, 51 महिलाएं और 26 पुरुष शामिल थे। इन लोगों ने कॉरपोरेट जगत की एक वीडियो देखी, जिसमें एक महिला अपनी अदाएं दिखा रही थी, जिसमें वह अपनी लटों को संवार रही थी।
इस महिला को एक पुरुष कर्मचारी की तुलना में ज्यादा पसंद तो किया गया, लेकिन विद्यार्थियों ने यह भी कहा कि वे ज्यादा विश्वास के लायक नहीं हैं।



Click it and Unblock the Notifications
