Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
टीनएज लड़कियों के लिए 10 शौक
आप मस्ती के लिए बेताब है और आपकी टीचर, डंडा लिए सामने है कि एसाइनमेंट करो, प्रोजेक्ट करो और न जाने क्या - क्या.... लेकिन जब वास्तव में छुट्टियां हो जाती है तो समझ में नहीं आता कि अब क्या करें। सारा दिन सुस्ती में बीत जाता है, कमरे में पड़े - पड़े बोर हो जाओ और कुछ दिन बाद ही छुट्टियां खत्म और पढ़ाई फिर से शुरू।
आज हम आपको दस मजेदार कामों के बारे में बता रहे है जो आप खाली समय में कर सकते है और आपको अच्छा भी लगेगा। इन कामों से आपकी आदतें अच्छी होगी और समय भी झट से बीत जाएगा। तो फटाफट इन कामों को पढि़ए जिन्हे करके टीनएज लड़कियां अपनी समर वेकेशन एंजाय कर सकती है।

1) पढ़ना
किसी किताब को पढ़ें, जिसमें छोटी - छोटी कहानियां हो या फिर कोई रोमेंटिक नॉवेल हो या कुछ भी, जो आपको पढ़ने में रोचक लगे। लेकिन ध्यान रहे कि वह किताब आपकी पढ़ाई से जुड़ी न हो वरना आप फिर से बारे हो जाएगी।

2) रोजाना डायरी लिखे
सोने से पहले रोज डायरी लिखे। लेकिन हर दिन डायरी लिखना आपको पसंद नहीं है तो आप उस टॉपिक पर लिख लें, जो आपको पसंद हो। इस तरह आपके लिखने की स्कील्स अच्छी होगी, क्या पता आप दूसरी जे. के रोलिंग बन जाए।

3) फोटोग्राफी
फोटो खींचने का शौक रखिए। हर प्यारे पलों को कैमरे में कैद करिए और उन्हे फ्रेम करवाइए। इन दिनों, आजकल को फोटोग्राफी अहुत आसान है, डिजिटल कैमरों से अच्छी - अच्छी फोटो खिंची जा सकती है। वैसे स्मार्टफोन में भी अच्छे फीचर्स होते है, इसलिए उनसे भी अच्छी क्वालिटी की फोटो आती हैं।

4) डांस
डांस सीखिए, कोई भी शैली सीखिए जिसमें आपकी रूचि हो। आपके पास ढेर सारी च्वाइस है, सालसा से लेकर जैज तक... कुछ भी सीख लें। डांस केवल देखने में ही अच्छा नहीं लगता बल्कि यह एक अच्छा व्यायाम भी है।

5) गाइए
अपना गला साधिए, गाना गाने की कोशिश करिए। अपनी पसंदीदा धुनों को गुनगुनाइए और गौर कीजिए कि कहां - कहां आप गाने की तर्ज छोड देती है।

6) संगीत वाद्ययंत्र बजाना सीखिए
संगीत वाद्ययंत्र सीखने में कभी देरी नहीं होती, जब चाहे तब सीख लें। जो भी मन करे, गिटार, हारमोनियम, तबला जो भी.... वही सीख लें।

7) खाना बनाना
यह केवल एक शौक नहीं है बल्कि जीने के लिए जरूरी एक कला है। तुम्हारी मम्मी भी शुरू से खाना नहीं पकाती होगी, उन्होने भी सीखा होगा, अगर आप नहीं सीखेगी तो कब तक रेस्टोरेंट में खा सकती है। कभी न कभी तो आपको अपने मन का खाना खाने का मन होगा।

8) कढ़ाई
हालांकि आजकल कुछ लड़कियों को कढ़ाई का शौक नहीं है लेकिन कुछ भी नया करने में क्या जाता है। यह एक कला है इसे सीखिए और कुछ नया सीखने में बुराई क्या है। शौकिया तौर पर अपने और अपने दोस्तों के कपड़ो पर हल्की कढ़ाई करें, मजा आएगा।

9) स्वंयसेवा करे
अगर आप जानवरों से प्यार करते है तो किसी पशु आश्रय में जाकर उनकी सेवा करे। अगर आप गरीबों की मदद करना चाहते है तो किसी एनजीओ को ज्वाइन कर लें।

10) दोस्त बनाएं
इससे ज्यादा मजेदार क्या हो सकता है कि अपने दोस्तों के साथ बाहर जाने को मिले, मस्ती हो और कुछ नए दोस्त बने। अपने गैंग के साथ जाइए, इससे आपका समय भी मस्ती में बीतेगा और आप बोर भी नहीं होगी।



Click it and Unblock the Notifications
