Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
भारत के 10 सबसे लोकप्रिय संगीत कलाकार
संगीत एक कला ही नहीं बल्कि एक साधना भी है। इसमें सफलता के शिखर पर वही पहुंच सकता है जिसे संगीत से प्रेम हो और जो संगीत की पूजा करना जानता हो। भारत में प्रतिभाशाली संगीतकार की कोई कमी नहीं है। जिनकी रचनाएँ, कविता और आवाज सुनकर दर्शक आज भी मंत्रमुग्ध हो जाते है। आज की तारीख में वे लोग बॉलीवुड में एक खास जगह बना चुके है। भारत में बसे इन संगीतकारो को अपनी मंजिल तक पहुंचने पर कोई नहीं रोक पाया।
आज भारत में न जाने कितने करोड़ लोग होगें जो लता मंगेशकर, आर डी बर्मन, इलैयाराजा, सोनू निगम और सुनीधि चौहान की आवाज पर आज भी मर मिटने को तैयार हैं। आज हम इन्हीं लोकप्रिय संगीत कलाकारों के बारे में बात करेगें, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मीठी छाप छोड़ी है। आयइे जानते हैं-

1. इलैयाराजा
इलैयाराजा तमिल संगीत उद्योग में श्रद्धेय नामों में से एक है। इन्होने एक संगीतकार, गायक और गीतकार के नाम से लोकप्रीयेता हासिल की है।पिछले तीन दशकों में, इलैयाराजा लगभग एक हजार फिल्मों के लिए धुनें बना चुके है, 4500 गीत रिकॉर्ड कर चुके है। इलैयाराजा वेस्टर्न और इंडियन फ्यूज़न के लिए भी जाने जाते है।

2. साहिर लुधियानवी
इनका आसली नाम अब्दुल हयी था, ये 1921 में लुधियाना में पाएदा हुए थे। एसडी बर्मन, गुरु दत्त और साहिर लुधियानवी की इस जोड़ी ने कुछ सार्थक कवितायेँ हमारी हिंदी फिल्मों को दी है। इन्हें पद्मश्री पुरस्कार से भी समानित किया जा चूका है।

3. ए आर रहमान -
फिल्म संगीत की दुनिया में रहमान किसी पहचान के मोहताज नहीं। वे दक्षिण भारतीय हैं और तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ की फिल्मों में संगीत देते हैं। इन्होने पिछले एक दशक में भारत और भारत से बाहर भी खूब नाम कमाया है। इस दौरान उन्होंने दुनिया का दौर किया, और वैश्विक संगीत परिदृश्य में सबसे बड़े नामों में से कुछ के लिए संगीत बनाया। रहमान को दो अकादमी, एक ग्रैमी पुरस्कार और चार बार संगीत के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके है। टाइम्स मगज़ीन ने इन्हें 2009 में दुनिया के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों के रूप में 'मद्रास के मोजार्ट' के नाम से नवाज़ा था।

4.लक्ष्मीकांत प्यारेलाल-
एक प्यार का नग्मा है ये गाना तो सुना ही होगा आपने जी हाँ सही पहचाना आपने लक्ष्मीकांत प्यारेलाल जोड़ी जो हिंदी फिल्मों में भारतीय शास्त्रीय संगीत, वेस्टर्न बीट्स, डिस्को नंबर के लिए जाने जाते है।

5. लकी अली-
लक अली अपनी सोलो एल्बम के लिए जाने जाते है। उनकी कुर्दुरी आवाज़ और शांत गीत ने पीड़ी को बहुत पसंद आते है और उनके गुनगुनाने का तरीका बेहद अलग है जिसे अन्य गायक आज भी टक्कर नहीं दे सकते है। आज भी इनका जादू बरकारा है। जो भी इनका गान सुनता है वो किसी और ही दुनिया में चला जाता है।

6 . सुनिधि चौहान-
सुनिधि चौहान आज सबसे लोकप्रिय महिला गायकों में से एक है। हिंदी के अलावा, सुनिधि ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़, बंगाली और गुजराती जैसी अन्य भारतीय भाषाओं में गीत रिकॉर्ड किये है। लगभग हर दूसरे हिन्दी फिल्म में आज सुनिधि ने कम से कम एक गाना गाया है

7.सोनू निगम-
सोनू निगम हिंदी प्ले बेक सिंगिंग के आमिर खान है। उनकी चॉकलेट बॉय की इमेज ने उन्हें काफी प्रसिधी दिलाई है। उनका लव बल्लाड्स पहले सुर्खियों में ले आया। उसके बाद उनके कुछ सोलो एल्बम ने हिंदी फिल्म जगत में धूम मचा दी। उसके बाद उन्होंने पूरी तरह आपना जीवन प्ले बेक सिंगिंग के नाम कर दिया। आज भी उनके रोमांटिक गाने उसी तरह सुने जाते है।

8 .आरडी बर्मन-
महान संगीतकार राहुल देव बर्मन ( इन्हें पंचन दा के नाम से भी जाना जाता है ) को हिंदी फिल्म संगीत की दुनिया में सर्वाधिक प्रयोगवादी एवं प्रतिभाशाली संगीतकार के रूप में आज भी याद किया जाता है। संगीत के साथ प्रयोग करने में माहिर आरडी बर्मन पूरब और पश्चिम के संगीत का मिश्रण करके एक नई धुन तैयार करते थे। कई म्यूजिक डायरेक्टर आज उनकी पुरानी धुनों रीमिक्स कर पैसा कामा रहे है

9. आशा भोसले-
आशा भोसले ने 1943 में गाना शुरू किया था। आशा भोसले को संगीत के इतिहास में सबसे अधिक योग दान के लिए गिनीस बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड से समानित किया गया है।

10 . लता मंगेशकर-
लता मंगेशकर को भारतीय संगीत का पर्याय मन जाता है। लता मंगेशकर को भारत रत्न भी मिल चूका है। इन्होने ब्लैक एंड वाइट सिनेमा से शुरवात की थी और रंगीन फिल्मों के लिए भी इन्होने हजारो गाने गाये है



Click it and Unblock the Notifications
