Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
भारत के बारे में 10 खराब बातें
जिन लोगों को यात्रा करना पसंद होता है उन्हें हर पल नई-नई जगह ढूढंने का बड़ा शौक होता है। इसी शौक की वजह से उनहें नई जगह, भोजन, संस्कृति और इंसानो से रूबरू होने का मौक मिलता है। भारत, भी एक ऐसा देश है जहां पर कई हजार टूरिस्ट यात्रा के लिये आते हैं। कोई गोवा के बीच में समय बिताने आता है तो कोई मंदिरों और गंगा नहाने आता है। यहां पर जो भी आता है वह यहीं के रंग में रंग कर जाता है। भारत में ऐसी कई चीजे़ हैं जो यहां पर आने वाले टूरिस्ट को कभी पसंद आती हैं और कभीा नापसंद। उदाहरण के तौर पर यहां के ऐतिहासिक स्थान आपको लुभा सकते हैं पर यहां की पान थुकी और शोर शराबे वाली रोड़ों से आप तंग आ जाएंगे।
अगर आप को भी भारत आ कर घूमने का शौक चढ़ रहा है तो, भारत की कुछ खराब बातों का जानना आपके लिये बहुत जरुरी है। ऐसा करने से आप यहां पर आने के लिये पूरी तरह से तैयार हो जाएंगे और आपको उतना बुरा नहीं लगेगा जितना की यहां पर आने के बाद लग सकता है। आइये जानते हैं-

रोड़ पर बैठे भिखारी
आपको ट्रैफिक सिगनल या मंदिर पर तादादों में भिखारी बैठे मिल जाएंगे, जिनकी दर्दनाक हालत देख कर आपको उन पर दया आ जाएगी।

एक गाड़ी पर तीन सवारियां
भले ही भारत में ट्रिपलिंग करना गैरकानूनी हो लेकिन यहां के लोगों को यह सब करना पसंद है। यहां तक कि हैलमेट न पहनना भी इनता अनोखा शौक है।

ट्रैफिक जाम करती हुई गाय
यहां कि लगभग हर सड़क पर गाय आपका रास्ता रोक कर बैठ जाएगी। इससे कई बार तो ट्रैफिक जैम भी लग जाता है।

बस से लटके लोग
इसको देख कर आपको जरुर झटका लग जाएगा। यहां पर बस, ट्रेन और ऑटो में जबरदस्ती की सवारियां भर ली जाती है।

गंदी और शोर मचाती रोड
भारत में ऐसी बहुत सी कम रोडे हैं जो साफ होगीं। बाकी सब रोड गंदी और कूडे़ से भरी होती हैं। इसके अलावा शोर का तो कहना ही क्या।

ट्रैफिक
भारत का ट्रैफिक जैम पूरे विश्व में मशहूर हो चुका है, इसलिये यहां पर कोई नहीं आना चाहता।

ऑटो ड्राइवरों की मनमानी
यहां के ऑटो ड्राइवर के व्यवहार की वजह से टूरिस्ट को बड़ी परेशानी उठानी पड़ती है। ये लोग एक का दस रूपए दाम बता कर टूरिस्ट को चलता कर देते हैं।

पान-मसाला थूकते लोग
भारत में पान मसाला खाना बड़ा पॉपुलर है इसी के साथ सड़को को गंदा करना इनका पुराना शौक भी है।

सड़क किनारे बैठे सब्जी वाले
यहां की रोडे़ वैसे ही हर समय ब्लॉक रहती हैं और उस पर फल-सब्जी बेचने वालों की भीड़।

कूड़ा फेकना
कूडे़ को उसकी सही जगह पर न फेक कर उसे कहीं भी किसी के घर के सामने फेकना तो मानो हम भारतीयों की आदत बन चुकी है। इससे कई प्रकार की बीमारियां फैल सकती हैं, पर कौन समझाएं।



Click it and Unblock the Notifications
