Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
सेलेब्रिटीज से जानिये लेटेस्ट साडियों के बारे में
भारत चाहे जितना आगे क्यों न बढ़ जाए लेकिन साडी पहनने का ट्रेंड कभी पुराना नहीं होगा। समय के साथ साथ साडियों का लुक भी बदलता रहता है। आप चाहे मोटी हों या पतली, आपका कद चाहे लंबा हो या छोटा, साडी पहनने पर आप बहुत सुंदर दिखेगी, इसकी फुल गारंटी है। साडियों का क्रेज ज्यादातर लड़कियों में रहता है, साडी को किस तरह से लपेटा जाए जिससे वह ट्रेन्डिंग दिखे, इसके लिये वे हमेशा चौकन्ना रहती हैं।
साडियों का स्टाइल हमारी बॉलीवुड अदाकारों से अच्छा कौन समझ सकता है। बड़े बडे़ फिल्म फेस्टिवल में रानी मुखर्जी, काजोल, विघा बालन और माधुरी दिक्षित तक सब साडियों में ही रहना पसंद करती हैं। साडी बहुत ही सौम्य होती है पहनने में भी आरामदायक होती है।
फिल्मी सितारों ने इस साल 2013 में अलग अलग तरह की ट्रेन्डिंग साडियां पहन कर कभी रैंप पर वॉक किया तो कभी किसी शो की जज बनकर भाग लिया। आज हम आपको इस साल की 10 ट्रेन्डिंग साडियां दिखाएंगे।

डबल पल्लू साडी
अदिती राव ने इस सिंपल साडी को क्रास डबल पल्लू में पहन रखी है।

झलकती साडी
पतली और झलकती हुई साडी हमेशा फैशन में होती है। अगर आपका फिगर सेक्सी है तो आप पर यह साड़ी बहुत अच्छी लगेगी।

लेस साडी
आज कल लेस का काम काफी कपड़ों में पसंद किया जा रहा है। जब साडी की बात आती है तो स्नेहल खान जो कि पेशे से डिजाइनर हैं, उनके काम में केवल लेस ही लेस नजर आता है।

शीशे के काम वाली साडी
कुछ सालों पहले शीशे के काम वाले कपड़े फैशन से बैन हो गए थे, लेकिन अब फिर इनका चलन जारी है। 2013 में साडियों में मिरर वर्क काफी पसंद किया जा रहा है।

डबल रंग वाली साडी
यह साडी मनीश मल्होत्रा दृारा डिजाइन की गई है। इसे काजोल ने लेक्में फैशन वीक के दौरान पहना था।

खादी साडी
खादी का फैशन कभी पुराना नहीं होता। अगर खादी की साडी प्लेन रखने के बजाए थोड़ी कारिगरी वाली हो तो और भी सुंदर लगती है।

मल्टी कलर साडी
इस साडी में कोई एक रंग नहीं है बल्कि रंगों की बौछार सी हो गई है। उदाहरण के तौर पर इसमें नीऑन, काला, हरा, सफेदर, पिंक और ग्रे का यूज बडी ही खूबसूरती के साथ किया गया है।

निऑन रंग वाली साडी
पिछली गर्मी से ही निऑन कलर काफी चलन में है। भारत के फैशन बाजार में नीऑन कलर काफी तेजी से बढ रहा है और लड़कियां इसे पसंद भी कर रही हैं।

पैंट स्टाइल साडी
पहले केवल नवारी साडी को ही ऐसे पहना जाता था पर यह एक सामकालीन शैली में पहनी हुई साडी है जो कि पैंट की तरह लग रही है।

गाउन स्टाइल साडी
ऐसे कई तरीके हैं, जिससे आप गाउन की तरह साडी को लपेट सकती हैं। इसमें सिंपल प्लेट बना कर पूरे पल्लू को ढीला ऊपर लपेट लिया गया है।



Click it and Unblock the Notifications
