Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मां से प्यार करती हैं तो उन्हें ऐसे दिखाएं
कई बार, हम अपनी "माँ" के दैनिक दिनचर्या के काम का महत्व नहीं समझ पाते। बच्चों का ध्यान रखना, पति की देखभाल करना और पूरे घर को संभालना उनका कर्तव्य समझते हैं। कभी अपनी व्यस्त जीवनशौली में से कुछ समय निकालकर अपनी माँ को बताएँ कि आप उनसे कितना प्रेम करते हैं और उनके हर एक काम के लिए उन्हें धन्यवाद कहें।

1. धीरे से उनके तकिये के पास कोई उपहार रखें
सुबह, अपनी माँ के उठने से पहले उठें और धीरे से उनके तकिये के पास एक छोटा सा उपहार रख दें, ताकि जब वह जागे तो उपहार को देखकर आश्चर्य चकित हो जाएँ। वह उपहार एक छोटी सी नकली अंगूठी, कपकेक या एक फोटा फ्रेम भी हो सकता है। यहाँ उपहार की कीमत से भी ज्यादा महत्व, प्यार को जताने के तरीके का है।

2. उनके लिए कोई गाना गाये या फिर कविता लिखें
अपनी माँ के लिए कुछ प्यार भरे शब्द लिखने के लिए आप में किसी कलाकार, गीतकार या कवि की खूबी होना आवश्यक नहीं है। अपनी माँ के लिए लिखी कविता को परिवार के साथ खाना खाते समय या किसी पारिवारिक समारोह में जोर से पढकर, अपने प्रेम को अभिव्यक्त करें। अगर इस तरह उनके सामने कविता पढने में आपको लज्जा आती है, तो कविता लिखकर उन्हें दे दें।

3. फेसबुक द्वारा उनसे बातचीत करें
अगर, फेसबुक पर अपनी माँ को मित्र बनाने में आपको लज्जा आती है, तो अपने बच्चों कि इस सोच को जानकर उन्हें बहुत निराशा और अकेलापन महसूस होगा। फेसबुक पर उनके साथ बात करके उन्हें खुश करें और यह बताएँ कि आप उनकी कितनी परवाह करते हैं।

4. अपनी माँ के लिए खाना पकाएँ
आपकी माँ बिना कोई शिकायत किए हर रोज आपके लिए खाना बनाती है, पर बडे होने के बाद यह जिम्मेदारी आपकी है। अपनी जिम्मेदारी को समझें और उन्हें किचन से एक ब्रेक देते हुए, उनके लिए लज़ीज खाना पकाएँ, ताकि वह शाम के समय तो आराम कर सकें।

5. उन्हें किसी ट्रिप पर ले जाएँ
अपनी माँ के साथ वीकेंडस पर या अन्य किसी दिन एक छोटा सा ट्रिप प्लैन करें। यह ट्रिप उन्हें अपने दैनिक दिनचर्या में बदलाव महसूस कराएगा साथ ही उन्हें आराम करवाने का एक मजेदार तरीका है।

6. उनके साथ उनकी पसंदीदा फिल्में देखें
सोचिये, आपकी माँ को कितना अच्छा लगेगा जब आप उनके साथ बैठकर उन फिल्मों को देखेंगे, जो उन्होंने कभी अपनी किशोर अवस्था में स्कूल के दिनों में देखीं थी। उनकी सारी पसंदीदा फिल्में एक डीवीडी प्लेयर में डालकर, यादों को ताजा करते हुए शाम को रंगीन बनाएँ। उनके साथ बैठकर फिल्में देखें और यह जताएँ कि आप उनकी और उनकी पसंद की कितनी परवाह करती हैं।

7. उनके साथ शापिंग करने जाएँ
उन्हें उपहार भेंट करना एक अलग बात है और कुछ समय निकालकर उनके साथ शापिंग करने जाना एक अलग बात है। उनके साथ मीठी-मीठी बातें भी करें और चीजों की खरीदारी को लेकर झूठ-मूठ के झगडे भी करें। यह दिन आपकी माँ के लिए अमूल्य होगा और आप भी उन्हें बता पाएँगे कि आप उनसे कितना प्रेम करती हैं।

8. अपनी माँ के बाथरुम को सजाएँ
कोई थीम चुने और उस हिसाब से अपनी माँ के बाथरुम को सजाएँ। बाथरुम में बबल बाथ की तैयारी कर धीमा सा म्यूजीक चलायें ताकि वह इस स्नान का पूरा आनंद ले सके। इस तरह, उन्हें दिखाएँ कि उन्हें भी लाड-प्यार की जरुरत है।

9. घर पर ही पेडीक्योर करें
घर में माँ के सर की मालिश करें या उनके पैरों के नाखूनों को पेडीक्योर करें। यह बिना ऊबे अपनी माँ के साथ कुछ सुखद समय बिताने का एक नया तरीका है। उनके नाखूनों को पेन्ट करें, उनके पैरों को साफ करें या किसी हेड मसाज से उन्हें तनाव से मुक्त करें।

10. उन्हें कोई पालतू जावर भेंट करें
अगर आप या आपके सहोदर घर से दूर रहते हैं, तो कई बार आपकी माँ को अकेलापन महसूस होता होगा। अपनी माँ को एक पिल्ला, हम्सटर या लव बर्डस का एक जोडा देते हुए उन्हें बताएँ कि आप उनकी कितनी परवाह करते हैं और उन्हें अकेला नहीं देखना चाहते। यह अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का एक अच्छा तरीका है। पर, यह सलाह तभी माने जब आप पूरी तरह निश्चित हो कि आपकी माँ जानवरों से प्रेम करती है और उनका खयाल रखना चाहती है।



Click it and Unblock the Notifications
