Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
बॉलीवुड की सबसे फिट मम्मियाँ
गए वो दिन जब मातृत्त्व बिगड़े हुए, बेडौल और थुलथुले शरीर का कारण बनता था। ये बॉलीवुड की मम्मियां जो बच्चे होने के बाद भी अपने फिगर को खूबसूरत बनाए रखती हैं, बहुत सी गृहणियों और कामकाजी औरतों के लिए प्रेरणा की स्रोत और आदर्श बन चुकी हैं।
इन्होंने दिखा दिया है कि गर्भावस्था और बच्चे के जन्म का मतलब ‘पाउंड पर पाइलिंग'नहीं है। वास्तव में इससे बेहतर वे पहले कभी नहीं दिखीं। यहाँ हम बॉलीवुड की सबसे फिट मम्मियों पर एक नज़र डालेंगे।

1. शिल्पा शेट्टी
गर्भावस्था के बाद इस यम्मी-मम्मी का वजन एक किलो भी बढ़ा हुआ नहीं दिखता, यह सब उनके फिटनेस प्लान के कारण हुआ। वो लगातार वर्क आउट करती रहीं, यहां तक कि कसरत के कई डीवीडी भी जारी किये हैं।
अपने स्लिम फिगर का श्रेय वे योग को देती हैं।

2. लारा दत्ता
इस ग्लैमरस माँ और पूर्व मिस यूनिवर्स को फिट रहना ही अच्छा लगता है| इन्होंने पूर्व प्रसव फिटनेस वीडियो शूट किया था और पहले भी ये फिटनेस वीडियो जारी कर चुकी हैं। गर्भावस्था के बाद ये अपना वजन कम कर चुकी हैं और अब ये अपनी सबसे ज्यादा फिट अवस्था में हैं।

3. मलाइका अरोरा खान
ये बॉलीवुड की अब तक की सबसे फिट मम्मियों में से एक हैं। ये न केवल आइटम नंबर्स की किये हैं बल्कि इनकी फिटनेस इन्हें सैक्सी, आकर्षक और सशक्त बनाती है| वे मानती हैं कि उनके शरीर को सुव्यवस्थित बनाने में योग और रोज जिम में की गई कसरत का हाथ है|

4. काजोल
बॉलीवुड की यह हीरोइन दूसरी बार माँ बनी जब इन्होनें अपनी बेटी न्यासा के जन्म के बाद, बेटे युग को जन्म दिया| दो बच्चों के बाद काजोल अभी भी फिट हैं और उन्हें जल्दी ही वापस फिल्मों का रुख करना चाहिए|

5. सेलीना जेटली
बॉलीवुड की पूर्व अदाकारा सेलीना जेटली ने दो जुड़वा बेटों को जन्म दिया, परंतु चर्बी का एक कतरा भी उसे छु नहीं पाया| हालांकि काफी समय से वे बी' टाउन सीन से बाहर हैं, पर ‘जानशीन' की उस बिकनी वाली सुलगती हुई सेलीना जेटली को कौन भूल सकता है?

6. माधुरी दीक्षित नेने
90 के दशक के दौरान वह सिल्वर स्क्रीन की रानी थी। 2002 में उन्होंने बॉलीवुड को छोड़ने और अपने परिवार के साथ अमेरिका में बसने का फैसला किया| पाँच साल के बाद ‘आजा नचले' के साथ वापसी की, परंतु वे आज भी फिल्मों में ज्यादा क्रियाशील नहीं हैं|

7. ट्विंकल खन्ना
जब ट्विंकल खन्ना पहली बार स्क्रीन पर आई थी तब वे बहुत अच्छी नहीं दिखती थी| पर अब कहानी उल्टी है, मातृत्व और स्क्रीन से उनकी दूरी ने उन्हें एक अद्भुत सौंदर्य की मलिका बना दिया है| जब यह खूबसूरत माँ इंटीरियर डिजाइनिंग में व्यस्त नहीं होती है तब वह बेटे आरव के साथ अधिक से अधिक समय बिताना पसंद करती है|

8. करिश्मा कपूर
वास्तव में, करिश्मा कपूर ‘सैक्सी'के गर्त में उस समय फंस गई जब यह शब्द ही वर्जित था| पर उन्होंने सेक्स बम की इमेज से निकलने की अब तक कोई कोशिश नहीं की| चीखती हुई आवाज़ और अतिरिक्त बालों के बिना वह पहचानी भी नहीं जाती| हाँ, अब लगता है कि वह खूबसूरतहै|

9. रवीना टंडन
उन्हें बहुत शानदार हीरोइन नहीं कहा जा सकता| उनके वार्डरॉब की फिल्मों पर नज़र डालें तो ‘हिट' से ज्यादा ‘फ्लॉप' फिल्में नज़र आती हैं| पर यह सब उन्हें इस तथ्य से दूर नहीं ले जा सकता कि दो बच्चों के बाद भी वो शेप में हैं|

10. सोनाली बेंद्रे
आप जब सोनाली बेंद्रे को देखते हैं तो सोचते होंगे कि सिल्वर स्क्रीन पर अपने अच्छे दिनों के बाद उनकी उम्र एक दिन भी नहीं बढ़ी| इस मॉडल अभिनेत्री नें अपना ख़याल बहुत अच्छी तरह से रखा इसलिए अभी तक युवा और जीवंत लगती हैं|

11. सुज़ैन खान
सुज़ैन खान कभी भी अपने पति ऋतिक रोशन की परछाई नहीं बनी| एक इंटीरियर डिजाइनर के रूप में खुद स्थापित किया और अपने व्यवसाय को बढ़ाया| खुद को फिट रखना और खूबसूरत दिखना दो बच्चों की माँ के लिए जिंदगी का अनिवार्य हिस्सा है|

12. मेहर जेसिया
हर बार जब हम मेहर जेसिया को देखते हैं हमारा दिल हब्बा-हब्बा हो जाता है| यह सुपर मॉडल दो प्यारी बच्चियों की माँ है| बैडमिन्टन और स्वीमिंग के लिए उनका जूनून ही अभी तक उनकी टॉप रनवे शेप की बॉडी के लिए जिम्मेदार है|

13. नंदिता दास
फिल्म निर्माता और अभिनेत्री नंदिता दास ने अपने व्यक्तित्व में कुछ और भी जोड़ लिया है| वह निश्चित रूप से मातृत्व का आनंद ले रही हैं|

14. श्रीदेवी
इस चालीस के ऊपर की सुन्दर अभिनेत्री ने साबित कर दिया कि उम्र एक नंबर से ज्यादा कुछ नहीं होती। श्रीदेवी की खूबसूरती तो हमेशा से ही सम्मोहित कर देने वाली थी पर अब तो और बढ़ गई है| हाल ही में पद्म श्री से सम्मानित, यह दिवा अभी भी टिन्सेल टाउन के न्यूबीज़ को पैसा कमाने का मौक़ा दे सकती है|



Click it and Unblock the Notifications