Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
वेलेंटाइन डे पर देखिये ये 20 रोमांटिक कॉमेडी फिल्में
जब बात मूड बदलने की हो तो रोमांटिक कॉमेडी से ज्यादा अच्छी मूवी और कोई नहीं हो सकती। कई बार हम मूवी अच्छी होने के बावजूद भी इन फिल्मों को उतनी तवज्जो नहीं देते क्योंकि यह सीरियस सिनेमा की कैटिगरी में नहीं आती। यहां तक की जब बात अवार्ड की भी आती है तो इन फिल्मों को अलग ही रखा जाता है।
2 हफ्तो में वेलेंटाइ डे आना ही वाला है, हो सकता है कि आप की कोई प्रेमिका या प्रेमी ना हो या फिर आपका ब्रेकअप हो चुका हो तो, ऐसे में आप इस दिन जरुर किसी गहरे सदमें में चले जाएंगे। इस वेलेंटाइन डे पर आप ऐसा क्या खास करने वाले हैं जिससे आपका यह दिन खुशनुमा बन जाए? इस बारे में हम आपको आइडिया दे सकते हैं।
बोल्डस्काई ने आप जैसे सिंगल लोगों के लिये ऑल टाइम फेवरेट रोमांटिक कॉमेडी मूवीज की 20 फिल्में सेलेक्ट की हैं। इन्हें कहीं से भी ढूंढ निकालिये और इस वेलेंटाइन डे जरुर देखिये।

प्रिटी वूमन
इस मूवी में जूलिया राबर्ट और रिचर्ड गेरे ने बहुत अच्छा रोल प्ले किया है जिसमें एक मल्टी मिलेनियर इंसान को एक वेश्या से प्यार हो जाता है। इस फिल्म के गाने बहुत अच्छे हैं।

फोर वेडिंग्स एंड फ्यूनरल
इस मूवी में 4 शादियां और 4 अंतिम संस्कार होने के दौरान में हरो और हिरोइन प्यार में पड़ जाते हैं।

नॉटिंग हिल
ऐसा क्या होता है जिससे जूलिया रॉबर्ट एक साधारण से इंगलिश नव युवक से प्यार कर बैठती हैं। यह इस मवी का सबजेक्ट है, जो कि बेस्ट रोमांटिक कॉमेडी बन जाती है।

बिफोर सनसेट
एक दिन दो लोगो की ट्रेन एक स्टेशन पर छूट जाती है और ये दोनों सारा दिन एक साथ एक ही शहर में टहलते हुए बिताते हैं जिस दौरान इन्हें एक दूसरे से प्यार हो जाता है। इस मौके र दोनों एक दूसरे से वादा करते हैं कि ये बिना एक दूसरे को कॉन्टैक्ट नंबर दिये हुए ठीक इसी स्टेशन पर 6 महीने बाद मिलेगे। इसके बाद क्या होता है जानिये इस फिल्म में।

50 फर्स्ट डेट
एक इंसान जिसे शादी में कोई दिलचस्पी ना होने के बावजूद एक ऐसी लड़की से प्यार हो जाता है जिसे शार्ट टर्म मेमोरी लॉस की बीमारी है। ड्रू बैरीमूर की हर डेट पहली डेट होती है।

वेडिंग प्लानर
दूसरों की शादी की प्लानिंग करते करते हिरोइन को भी एक दिन प्यार हो जाता है। अब कौन प्लान करेगा एक वेडिंग प्लानर के वेडिंग की प्लानिंग?

एनी हॉल
यह पहली रोमांटिक कॉमेडी है जिसे ऑस्कर का अवार्ड मिला। यह फिल्म काफी मजाकिया और उसी समय पर दिल को छू लेने वाली मूवी है।

वेन हैरी मेट सैली
हैरी और सैली एक दूसरे से कई मामलों में बिल्कुल जुदा थे पर फिर भी दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया।

फ्रेंड्स विध बेनिफिट्स
ये दो दोस्त हैं जिन्हें भावनात्मक रिश्तके बनाने की बजाय फिजिकल रिलेशन बनाना ज्यादा पसंद करते हैं।

विक्की क्रिस्टीना बार्सिलोना
इस लव स्टोरी में 4 प्यार करने वाले लोग हैं। यह काफी रोमांटिक लव स्टोरी है और सबसे अलग है।

हाई फिडिलिटी
जॉन के 5 हाई प्रोफाइल ब्रेकअप्स होते हैं और वह हर बार यही कारण ढूंढने में व्यस्त हो जाता है कि आखिर उसकी लव लाइफ में क्या गलत हुआ।

इटर्नल सनशाइन ऑफ द स्पाटलेस माइंड
क्या होगा जब आप अपने प्रेमिका की यादों को टेक्नॉलिजी की मदद से दिमाग से निकाल सकते हों। कुछ ऐसा ही है इस मूवी में, जहां हीरा-हिरोइन एक दूसरे की यादों को अपने दिमाग से निकाल देते हैं मगर फिर भी प्यार उनके दिन में बसा होता है।

द प्रपोजल
बॉस को अपना वीजा बढवाने के लिये अपने ही कर्मचारी को शादी के लिये प्रोपोज करना होता है। कर्मचारी को भी नाम और शोहरत पाने के इस चक्कर में प्यार हो जाता है।

सेरन्डिपिटी
प्यार चांस की बात होती है पर क्या आप अपनी लाइफ को चांस के लिये छोड़ सकते हैं। हिरोइन ने कई बार अपने प्यार को छोड़ा पर किसमत की बात यह थी कि उसे उसका प्यार बार-बार मिल जाता था।

लव एक्चुली
जब एक मूवी में 4 प्रेमी जोडे हों तो मूवी कॉमेडी और सूपर हित तो होनी ही है।

प्यार का पंचनामा
फिल्म की कहानी तीन दोस्तों रजत, चौधरी, और निशांत (लिक्विड) के इर्दगिर्द घूमती है, और तीनों की प्रेम कहानियों को बयां करती है। इस मूवी को बिल्कुल भी मिस ना करें क्योंकि यह आपको कई सीख दे सकती है।

एक मैं और एक तू
एक अमीर और सीधा-साधा इंसान जिसे जिंदगी जीना बिल्कुल भी नहीं आता, उसके जिंदगी में जब जिंदादिल लड़की आती है तब क्या-क्या होता है, इसी को बंया करती है यह फिल्म।

हम तुम
पहली बार हीरो फ्लाइट पर हिरोइन को मिलता है और तभी से इनकी नोक-झोक शुरु हो जाती है। पूरी फिल्म में ये दोनों केवल लड़ते हुए नजर आते हैं और आखिर में देानों को प्यार हो जाता है।

जब वी मेट
डिप्रेशन के शिकार हीरो की जिंदगी कैसे बदलती है जब वह एक मस्त और फिक्रमंद लड़की से मिलती है तो।

दिल चाहता है
तीन मस्त-मौला दोस्तों को कैसे सच्चा प्यार होता है और फिर कैसे उनकी जिंदगी बदलती है, इसी की खट्टी मीठी कहानी है दिल चाहता है।



Click it and Unblock the Notifications
