Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
वीकेंड बिताने के 20 हेल्दी तरीके
छुट्टी वाले दिन हम पूरी तरह से हर चीज की छुट्टी के ही मूड में होते हैं। देर से उठना, हैवी नाश्ता, खूब उटपटांग खाना, टीवी देखना, सोना या फिर दोस्तों के साथ गपशप लगाना आम बात होती है। दोस्तों, वीकेंड दरवाजे पर दस्तक दे रहा है और आपको दो दिन मिलेगें आराम और मज़े करने के लिए। लेकिन ये सब कहना आसन है पर करना उत्नाही मुश्किल। पुरे हफ्ते के काम और थकान को आप सो कर तो नहीं बिताना चाहेंगे क्योंकि यह करना बहुत बोरिंग हो जाता है।
हम आपको कुछ ऐसे काम बता सकते है जो आप सप्ताह के अंत में करेंगे तो ये आप के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा रहेगा और आप बोरियत से भी बच जाएंगे। तो ये है कुछ अच्छे और स्वास्थ विकल्प।

जल्दी उठें
सुबह जल्दी उठने से आप अपने आपको पूरा दिन चुस्त और दुरुस्त महसूस करेंगे। इस लिए जल्दी उठे और वाक पर जाएँ या जॉगिंग करे ये आपके स्वास्थ के लिए भी अच्छा है।

बिस्तर में ही आपनी बॉडी को स्ट्रेच करे
अपनी अलार्म क्लॉक को बंद करने के बाद तुरंत न उठें बल्कि बिस्तर पर ही अपनी बॉडी को स्ट्रेच करे। इससे आपके शरीर को तनाव से मुख्ति मिलती है। और आपका शरीर पुरे दिन जोश से भरा रहेगा।

उन चीजों को करे जो आप पूरे सप्ताह नहीं कर पाए
सप्ताह के अंत के दो दिन पूरी तरह आपके हैं। इसलिए अपने आप को उन कामो में लगाइए जो आप पूरे हफ्ते नहीं कर पाते हैं। इससे आपका स्ट्रेस भी कम होगा और आपको ख़ुशी भी मिलेगी।

अच्छे से नहाए
रोज़ सुबह ऑफिस जल्दी पहुचने की वजह से हम जल्दी नहा लेते है। पर सप्ताह के अंत में आराम से नहाये और अपने शरीर को अच्छे से साफ करे जिससे आप अपने आपको पुरे सप्ताह के लिए फिर से तैयार कर सके।

स्वस्थ नाश्ता खाए
हर किसी को स्वस्थ नाश्ता बनाना और खाना चहिये। स्वस्थ रहने के लिए स्वस्थ नाश्ता करना बहुत जरुरी है। और अगर आप रोज़ स्वस्थ नाश्ता नहीं करते है तो इस हफ्ते के अंत से बनाए और खाए फिर इसे अपनी दिनचर्या में शामिल कर ले।

कुछ फिटनेस क्लास्सेस ज्वाइन करे
सप्ताह के अंत में कुछ नया करने की कोशिश करें जिसे आपने शरीर और दिमाग को तरो-ताज़ा कर सके। कोई फिटनेस क्लास ज्वाइन करले जैसे योगा, या कोई डांस क्लास।

सुबह की धूप में कुछ समय बिताए
हमारे आठ घंटे काम करेने की वजह से हम प्राकृतिक हवा और सूरज की रौशनी से दूर होते चले जाते है। क्यों की हम पूरा दिन अपना वक़्त ए सी में बिताते है जिसे हमारे बाल शुष्क हो जाते है। इसलिए इस सप्ताह के अंत में बहार जाइये और धूप में कुछ समय बिताइए इसे आपको विटामिन डी भी मिलेगा जो आप के स्वस्थ के लिए भी अच्छा है।

बहुत ज्यादा पीने से बचें
अगर आपने दोस्तों के साथ घूमने का प्लान कर रहे है तो शराब से बचेनें की कोशिश करे। थोड़ी शराब आपको आराम जरुर देगी। लेकिन अगले दिन आपको बहुत ज्यादा हैंगओवर हो जायेगा।

कुछ समय अपने लिए निकाले
थकान से बचने के लिए कुछ समय अपने लिए निकले जहाँ आप अपने लिए कुछ करें।

आउटडोर खेल खेलने की कोशिश करे
फुटबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल या क्रिकेट की तरह आउटडोर खेल खेलने की कोशिश करे। ये सबसे अच्छा तारिक है सप्ताह अंत के दो दिन बिताने के लिए। तो टीवी को छोड़े और अपना पसंदीदा खेल आपनाये।

कुछ घर के काम करे
अपने सप्ताह के अंत को बिताने के लिए एक और तरीका है घर के कुछ काम करे। झाड़ू उठाये और सफाई शुरू करदे। इस काम से को करने में सब से अच्छा यह है की इसे आपके पूरे शरीर की कसरत हो जाती है और आपका घर भी साफ हो जाता है।

सेक्स करें
बेशक सेक्स के पीछे मुख्य कारणों में एक है खुशी। सेक्स आपको बेहतर स्वास्थ्य और मूड देता है। इसलिए हफ्ते में दो बार सेक्स का मज़ा ले इससे आप तनावपूर्ण रहेंगे और साथ ही आपकी कैलोरीज भी बर्न होगी और आप को बेहतर महसूस होगा।

खूब पानी पिए
कुछ लोग काम पानी पीते जब वे काम कर रहे होते है क्यों की वे बार बार शौचालय नहीं जाना चाहते है। तो इस परेशानी को इस सप्ताह के अंत में हल करते है। इस वीकेंड आप खूब पानी पीजिये जिसे आप की पुरे हफ्ते की पानी की कमी पूरी हो जाए।

टेक्नोलॉजी से ब्रेक ले
सप्ताह के अंत में किसी भी गैजेट का इस्तमाल न करे। हालांकि उपकरण आप को अन्य लोगो से जोड़ता है हो सकता है ये आप को तोड़ा आजीब लगे पर अगर आप को आराम दायक वीकेंड चहिये तो फ़ोन, कंप्यूटर और सोशल मीडिया से किनारा करे ले।

डेड स्किन को हटाए
ए सी में रहने से आप की त्वचा शुष्क और सुस्त हो जाती है। इस लिए शुष्क त्वचा से इस वीकेंड छुटकारा पाए। नमक और चीनी सबसे अच्छा स्क्रब है। इसके लिए आप को 1/4 नमक में दानेदार चीनी लेना है, फिर उसमें थोड़ा सा जैतून का तेल मिला ले। इसे अच्छे से मिला ले और फिर इस घोल को अपनी त्वचा पर लगाये और अच्छे से रगड़े फिर धोदे। इसे आपकी डेड स्किन हट जायेगी।

सप्ताह के अंत में पाए चम-चमता चेहरा
गोर चहरे को पाने के लिए एक संतरे या टमाटर का रस निकल ले और फिर इस में दो चम्मच दही मिलाये। और फिर इस मिश्रण से अपने चहरे को मालिश करे फिर 15 मिनट के लिए छोड़ दे सुखाने के बाद ठनदे पानी से धोले।

काले घेरो को साफ़ करे
टी बग्स को आखों के काले घेरे पर लगाये। इसके लिए कैमोमाइल या ग्रीन टी बैग ले क्यों की इस में बहुत ज्यादा पोषक तत्वों पये जाते है।

लाल होंटो के लिए
सप्ताह के अंत में आप अपने होंटो का भी ख्याल रख सकते है। इसके लिए आप को पिसी हुई गुलाब की पंखुड़िया, तोड़ी मलाई और शहद का पेस्ट बानाले फिर इसे अपने होठों पर 15 मिनट के लिए लगा कर छोड़ दे। इससे आपके होठों की डेड स्किन निकल जायेगी और आपके होठ फिर से लाल हो जाएंगे।

गरम तेल की चम्पी करे
सर की गरम तेल से मालिश करे। अच्छे परिणामों के लिए शुक्रवार की रात को तेल से मालिश करे और दूसरे दिन तोड़ा नीबू का रस और सिरका सर में लगाए फिर धो दे इसे आपके बाल चमकदार हो जायेगें



Click it and Unblock the Notifications
