Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
जिन्दगी खतम होने से पहले कीजिये ये 24 क्रेजी चीजे
क्या आप ने अपनी जिंदगी में कभी कोई क्रेजी चीज की है? अगर नहीं, तो आप किस चीज का इंतजार कर रहे हैं? दुनियाभर में ऐसी कई अनोखी चीजे हैं जिनपर आप अपने हाथ आजमा सकते हैं और मरने से पहले अपनी जिंदगी को पूरी तरह से जी सकते हैं। आपकी मन में अगर कोई आइडिया न आ रहा हो तो अपने आपकी मदद करने कि पूरी ठान ली है। नीचे हमने 25 दुनियाभर की ऐसी ही क्रेजी चीजों के बारे में उल्लेख किया है जिसे आप महसूस कर सकते हैं।
हमारी दुनिया अद्भुत चीजो से भरी हुई है, यहां देखने और करने के लिये काफी कुछ है। क्या आपको नहीं लगता कि जिंदगी में थोड़ा रोमांच होना जरुरी है, नहीं तो पूरी जिंदगी बोरिंग हो जाएगी और जब आपकी उम्र निकल जाएगी तब आप सोचेगें कि आपने अपनी पूरी जिंदगी बस पैसे कमाने और घर कि देखभाल करने में ही गुजार दी। तो देर किस बात कि पढिये और देखिये कि हमारे पास आपके लिये क्या खजाना है।

स्काइडाइविंग
कैसा रहेगा जब आपको धरती से ऊपर हजारों मीटर उड़ने के लिये छोड़ दिया जाए और आप चिडिया कि तरह पूरा विश्व अपनी आंखों के सामने देख पाएं। क्या ऐसा करना अपनके लिये क्रेजी नहीं होगा।

वर्ल्ड रिकार्ड बनाने की कोशिश
अगर आप मरने से पहले कुछ याद रखने वाला काम करना चाहते हैं तो एक आसान सा वर्ल्ड रिकार्ड ही बना डालिये।

ऊंचे पहाड़ पर चढिये
किसी ऊंचे पहाड़ पर चढ़ाई करना कोई आसान काम नहीं होता, इसे करने के लिये हिम्मत चाहिये।

एक दिन सड़क कि जिंदगी जी कर देखिये
सड़क पर 1 दिन की जिंदगी बिताना आपको कई सच्चाइयों से रूबरू करवा सकता है।

स्कूबा डाइव
समुंद्र के हजारो मील नीचे जा कर अद्भुत प्राणियों को देखने का मौका बिल्कुल मत छोडिये। इसे जरुर कीजिये।

बेस जम्पिंग
अगर आपको बैटमैन बनने का शौक है तो इसे जरुरी तौर पर करें।

हॉट एयर बलून
जब आप हॉट एयर बलून में बैठ कर पूरी दुनिया को एक दम ऊंचाई से देखेगें तो आपको लगेगा कि आप सच मुच कुछ अनोखा कर रहे हैं।

फैमिली ट्री बनाइये
अगर आप ने अभी तक कोई फेमिली ट्री नहीं बनाई है तो अब बना डालिये। आपके आगे आने वाली पीड़ी को भी आपके पूरे खानदान के बारे में पता चल जाएगा।

दुनिया के अजूबे
दुनिया के 7 अजूबों की सैर आंखों को रोमांच से भर देगी। हो सकता है आपके लिये 7 अजूबों की सैर मुश्किल हो लेकिन कोशिश कीजिये कि आप उनमें से 3 अजूबों की सैर जरुर करें।

जगल करना सीखिये
यह भी कोई आसन काम नहीं है लेकिन इसे करना अगर आ गया तो आप लोगों की आंखों में स्टार बन जाएंगे।

सफारी
एक दिन के लिये सफारी ट्रिप पर जाइये। अफरीका के जंगलों में सफारी का अपना अलग ही मजा होता है।

वॉल ऑफ चाइना का सफर
क्या आप जानते हैं कि वॉल ऑफ चइना 3,800 मील लंबा है? आप सोंच भी नहीं सकते हैं कि इसे बनाने में कितने पत्थरों और लकडियों का इस्तमाल किया गया।

गैम्बलिंग कीजिये
एक ट्रिप बनाइये लास वेगस का और वहां जा कर जूए खेलने का आंनद उठाइये। यह बहुत ही प्राचीन खेल है जो कि यहां पर बहुत फेमस है।

कैम्पिंग प्लैन
खूब सारे दोस्तों के साथ कैम्पिंग का प्लान बनाइये। घने जंगलों के बीच में पहाड़ी पर कैंप में जा कर बिना किसी टेक्नॉलिजी के अपनी जिंदगी बिताइये।

किताब लिखिये
अगर आपको लिखने का बहुत शौक है तो आप किस चीज का इंतजार कर रहे हैं? अभी से ही अपने और अपनी जिंदगी कि कहानियों के बारे में लिखना शुरु कर दीजिये।

तारों के नीचे
अब तो बडे़ बडे़ शहरों में लोगों के बडे़ घर हो चुके हैं, तो तारों के नीचे रात बिताना कहां मुमकिन होगा। पर अगर आप एक रात खुले आसमान के नीचे तारों कि छाया में रात बिताएंगे तो आपको बहुत शांति मिलेगी।

कार्निवाल
अगर आने गोवा में होने वाले कार्निवाल कि मौज मस्ती का मजा नहीं लिया है तो आपने अभी भी देर नहीं की है, जाइये और उसमें जरुर भाग लीजिये।

बिल्कुल अलग बनिये
कुछ ऐसा कीजिये जो किसी न किया हो, देखिये कि आप किस चीज में अपना बेस्ट दे सकते हैं या फिर कौन सा बदलाव ला सकते हैं।

ब्लाइंड डेट पर जाइये
डेटिंग का वाल्ड साइड जानने के लिये किसी अनजाने व्यक्ति के साथ ब्लाइंड डेट पर जाइये और आनंद उठाइये।

पौधा लगाइये
प्राकृति के लिये आप क्या करते हैं? कुछ भी नहीं। अपने गार्डन में अपना मन पसंद पौधा लगाएं और धरती को बचाएं।

एक विदेशी भाषा सीखिये
नई नई भाषा सीखिने में बड़ा मजा आता है। यह एक अनोखा अनुभव होगा इसलिये फ्रेंच या स्पैनिश तो सीखिये ही सीखिये।

वाद्य यंत्र बजाना सीखिये
अपने हाथों को कोई भी वाद्य यंत्र जैसे, वॉइलिन या गिटार पर ट्राई कीजिये। जानिये कि ये वाद्य यंत्र बजाए कैसे जाते हैं। सीखने के बाद आपको जरुर अच्छा लगेगा।

कुछ भी घिनौनी और अजीब सी चीज खाइये
कुछ भी ऐसा खाइये जिसका नाम सुनते ही आपकी नाक और भौं सिकुड़ जाती हो।

बारिश में नाचिये
अगर आपने अभी तक यह ट्राई नहीं किया है तो इसे जरुर करें क्योंकि ऐसा करना बहुत आसान है।



Click it and Unblock the Notifications
