Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
आदतें जिसे लड़कियां कभी नहीं बदलेगीं
दोनों ही पुरुष और महिला की आदत अगल अलग होती है। अगर उनकी आदते न मिले तो अक्सर उनमें बहस और लड़ाइयां भी हो जाती हैं। अगर हम दोनों की आदतों को करीब से देखे तो पाएंगे कि उन्हें कुछ चीजे़ पसंद हैं और कुछ चीजे नहीं। जहां महिलाओं को लड़को की शराब और धूम्रपान करने की गंदी आदत नहीं पसंद होती है ठीक उसी तरह से पुरुषों को भी महिलाओं का अत्यधिक मेकअप करना और बिना बात की गॉसिप करना अच्छा नहीं लगता।
आज हम आपको लड़कियों की कुछ ऐसी आदते बताएंगे जिन्हें वे कभी भूल कर भी नहीं बदल सकती। इंसान बदल जाएगा मगर लड़कियों की ये आदतें वैसी की वैसी ही रहेगीं, जानना चाहेगें कौन सी आदत है वो, तो पढिये हमारा ये लेख।

गॉसिप करना
लड़कियां खाने के बिना रह सकती है मगर गॉसिप के बिना नहीं। अगर उन्हें किसी टॉपिक पर बात करने के लिये कुछ नहीं मिला तो उनका खाना नहीं हजम होगा।

मेकअप
अगर लड़की जरा सा सब्जी लेने बाहर जा रही हो, तो भी वह आंखों में काजल जरुर लगा लेगी। लड़कियां बूढ़ी हो जाएंगी मगर मेकअप करना नहीं छोड़ेगी। ऐसी बहुत सी कम लड़कियां मिलती हैं जो बिना मेकअप के दिखती हों।

वजन के लिये जागरूक
यह एक ऐसी आदत है जो न केवल लड़कियों को ही परेशान करती है बल्कि उनके आस पास के दोस्तों और परिवार वालों को भी चिन्तित कर देती है। अगर कोई लड़की आपसे ये पूछे कि क्या वो मोटी लग रही है तो, आप झूठ बोल दीजिये कि नहीं। वरना वह आपका सिर खा जाएगी।

शॉपिंग
कई लड़कियों का खराब मूड शॉपिंक करने के बाद अच्छा हो जाता है। वे चाहे जितनी भी थकी क्यूं न हो लेकिन शॉपिंग के नाम पर उनमें एनर्जी आ जाती है। वे अगर एक चीज खरीदने जाएंगी तो दो चीज खरीद कर ले आएंगी।

साफ-सफाई
घर की साफाई करना इन्हें सबसे ज्यादा पसंद होता है। वहीं पर दूसरी ओर पुरुषों को सफाई पसंद नहीं होती इसलिये इनके बीच लड़ाइयां होती रहती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
