Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
लाइफ में कैसे बढे़ सबसे आगे?
क्या आपने कभी किसी ऐसे व्यक्ति की प्रशंसा की है, जिसकी उत्पादन क्षमता बहुत अधिक हो? या फिर हो सकता है आप उनसे ईष्या भी करते हों। क्या आपने कभी सोचा कि आखिर किसी व्यक्ति की उत्पादन क्षमता अधिक क्यों होती है? क्या वह लंबे समय तक काम करते हैं? या फिर उनका समय प्रबंधन बेहतर होता है?
आप क्या चाहेंगे? सप्ताहांत में काम करना या फिर शुक्रवार को काम समाप्त कर अगले दो दिन अपने परिवार के साथ बिताना? आईए जानते हैं उन 9 आदतों के बारे में जिससे आप अपनी उत्पादन क्षमता को बेहतर बना सकते हैं और लाइफ में सबसे आगे बढ सकते हैं।

1. टाइम टेलब तैयार करें
याद है आपको, स्कूल में हमारे लिए टाइम टेबल सेट किया जाता था। इस उद्देश्य होता था एक रूटीन सेट करना ताकि काम समय पर समाप्त किया जा सके। यह स्थिति हमारे कामकाजी जीवन में भी होती है। जो लोग अपने दिन का पूरा-पूरा इस्तेमाल करते हैं, वे दरअसल एक टाइम टेबल के तहत काम करते हैं।

2. अपने उत्पादन को लेकर स्पष्ट रहें
अपना लक्ष्य निर्धारित करें और इस बात को लेकर स्पष्ट रहें कि कब क्या करना है। अगर आपके दिन, सप्ताह और महीने का लक्ष्य साफ है, तो यह आपके काम और उत्पादन पर साफ तौर पर दिखाई देगा।

3. दिन की शुरुआत अच्छी करें
हमेशा कोशिश करें कि दिन की शरुआत अच्छी हो। ऐसे में आप टाइमलाइन के अंदर काम को पूरा कर सकेंगे। आप तरोताजा रहेंगे और अपने लक्ष्य को हासिल करने के प्रति चुस्त हो जाएंगे।

4. ब्रेक लें
जब आप ऑफिस में काम करते-करते थक जाते हैं, तो आप चैटिंग करते हैं या फिर यूं ही समय बर्बाद कर देते हैं। बेहतर होगा कि अपने दिमाग को तरोताजा करने के लिए ब्रेक लें। इसके लिए आप बिल्डिंग के चारों ओर थोड़ा घूम आएं। आप चाहे तो पार्क की बेंच पर जाकर 5 मिनट बैठ भी सकते हैं। या फिर आप ऑफिस की ही सैर कर लें। इसके बाद जब आप दोबारा काम शुरू करेंगे तो खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

5. सही अवस्था में बैठें
अपनी उत्पादन क्षमता बेहतर बनाने के लिए बैठने की सही अवस्था बहुत जरूरी है। अगर आप अपने लैपटॉप के साथ गलत अवस्था में बैठेंगे तो यह आपके पीठ और गले के लिए नुकसानदायक हो सकता है। स्क्रीन के सामने बहुत ज्यादा झुकना या अपनी पीठ को बहुत ज्यादा आगे की ओर झुकाना आलस्य और दर्द को जन्म देता है। जाहिर है इससे उत्पादन क्षमता प्रभावित होती है।

6. अच्छा आहार लें
एक चुस्त दिमाग और शरीर के लिए पौष्टिक भोजन बेहद जरूरी है। इसलिए हर दिन भोजन में फल और हरी सब्जियों का समावेश करें। भोजन जितना पौष्टिक होगा, आपकी उत्पादन क्षमता उतनी ही अधिक होगी।

7. ‘ना’ कहना सीखें
बुरे आदतों को ‘ना' कहें, काम के समय को नष्ट करने वाले निमंत्रणों को ‘ना' कहें और अपने उन सहकर्मियों को भी ‘ना' कहें जिनके पास गौसिप करने के लिए बहुत ज्यादा समय हो। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप अपने समय के साथ-साथ अपनी ऊर्जा भी बरबाद करेंगे। बेहतर होगा कि इस समय का उपयोग अपने टास्क को पूरा करने में करें, जिससे आप अच्छा अनुभव करेंगे।

8. व्यायाम पर दें ध्यान
स्वस्थ्य जिंदगी के लिए व्यायाम का विशेष महत्व है। एक स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य दिमाग वास करता है। यही आपके उत्पादन क्षमता को बेहतर बनाएगा।

9. हमेशा खुश रहें
सफलता के लिए साकारात्मक सोच बेहद जरूरी है। सफलता पाने लिए हमेशा साकारात्मक सोचें और दैनिक जीवन में अपने दिमाग को खुशमिजाज अवस्था में रखें। जब आपका दिमाग हर समय आशावादी ढंग से सोचेगा तो निश्चित तौर पर यह आपकी उत्पादन क्षमता को प्रभावी बनाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
