Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
जिंदगी के 9 सबसे खूबसूरत पल
चलना जिंदगी की चलन है। जिंदगी के इस सफर में कई मोड़ आते हैं और कई उतार-चढ़ाव भी। हम सब की जिंदगी में कई ऐसे पल होते हैं, जिन्हें याद कर हम तरोताजा हो जाते हैं। हमारे अंदर एक नई ऊर्जा का संचार हो जाता है।
आइए ऐसे ही कुछ कभी न भूलने वाले बेशकीमती पलों के बारे में जानते हैं।

1. जब आपने पहली बार साइकिल चलाई
जब आपने पहली बार साइकिल चलाई होगी तो पैडल घुमाते समय आपको बेशक बहुत आनंद आया होगा। यह आपकी जिंदगी का एक ऐसा क्षण होगा, जिसे आप कभी भूलना नहीं चाहेंगे।

2. ग्रेजुएशन
ग्रेजुएशन डे किसी भी व्याक्ति के जीवन का सबसे बहुमूल्य क्षण हो सकता है। उस दिन आपकी एक नई जिंदगी शुरू हुई थी। उस दिन के बाद से आपको कई नए और रोमांचित कर देने वाले मौके मिले होंगे।

3. पहला प्यार
कहा भी जाता है, पहला प्यार भुलाए नहीं भूलता। बिना किसी शर्त पर किसी से पहला और सच्चा प्यार शायद आप अब तक नहीं भूले होंगे।

4. पहला चुंबन
कहा जाता है कि पहला चुबंन इंसान के दिमाग में हमेशा के लिए जगह बना लेता है। किसी के साथ आतमीय संबंध का रोमांच और बेकरारी किसी की भी जिंदगी में कभी न भूलने वाला पल साबित होता है।

5. पहली प्रॉम नाइट
वह दिन भी आपकी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण दिन होगा जब आप अपने गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड के साथ अकेले ठहरे होंगे। अपने प्यार के साथ बिताए गए उस रात की याद को सच में भुलाया नहीं जा सकता।

6. शादी का दिन
कहा जाता है कि शादी के रिश्ते स्वर्ग में तय होते हैं। यह सही भी है। शादी की तैयारियां, शॉपिंग और पार्टी से आपके शादी का दिन खास बन जाता है, जिसे आप उम्र भर नहीं भूलते

7. पहली सैलरी
जब आप अपनी योग्यता और क्षमता को पहचान लेते हैं, तो अपने लिए कमाने लग जाते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी पहली सैलरी कितनी थी। इतना तो तय है कि अपनी पहली कमाई हाथ में लेते समय आप जरूर उल्लास से भर गए होंगे। यह वह क्षण है, जो आपकी याददाश्त से कभी मिट नहीं सकता।

8. जब आपने अपने बच्चे को पहली बार गोद लिया
अपने बच्चे को गोद में लेने की खुशी को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है। इतना तो तय है कि आप खुशी से झूम उठे होंगे। वह एक छोटी सी जिंदगी पूरी तरह से आप पर निर्भर थी। वकई क्या पल होगा वह!

9. आपके बच्चे का हर पहला चीज
जब आपके नन्हें बच्चे ने पहली बार ‘मम्मा' या ‘पापा' कहा, जब वह पहली बार आपकी ओर देखकर मुस्कुराया, जब पहली बार वह चलने लगा और उनका पहला जन्मदिन, ये सारे पल किसी की भी जिंदगी में अनमोल होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
