Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कल्यान ज्वैलर्स के उद्घाटन पर पहुंची फैशनेबल ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय अब भी एक फेशनेबल डीवा के रूप में जानी जाती हैं। कल्यान ज्वैलर्स के इस मुखडे़ को उसके हर स्टोर लांच में अनारकली ड्रेस में ही देखा जाता है। अभी हाल ही में ऐश्वर्या राय ने लुधियाना में कल्यान ज्वैलर्स के 52 वें शोरूम का उद्घाटन किया। हर किसी को पता था कि ऐश्वर्या राय ने अपना फेवरेट अनारकली सूट ही पहन रखा होगा। यह लाल रंग का फुल स्लीव्स सूट जेड से था जिसे मोनिका और करिश्मा ने डिजाइन किया था। यह लाल रंग का फुल स्लीव सूट काफी पारदर्शी था।
स्लीव के आखिर में काफी गोल्डन वर्क का काम किया गया था जो कि पत्थरों और सीक्विन से किया गया था। ऐश ने अपना रूपट्टा काफी करीने से संभाल रखा था। उन्होंने अपने रूपट्टे को दूसरे हाथ में ले रखा था, जो कि काफी क्लासी लुक दे रहा था। अब अगर ऐश ने इतना प्यारा सूट पहन रखा था, तो उनकी ज्वेलरी खूबसूरत न हो ऐसा कैसे हो सकता है। ऐश ने कल्यान ज्वैलर्स की ही गोल्डन ज्वैलरी धारण कर रखी थी।

लंबी और खूबसूरत इयररिंग पर पन्ने का काम किया हुआ था जो कि लाल और गोल्डन रंग के सूट पर काफी जच रहा था। इसके अलावा ऐश ने 3-4 मोटे गोल्डन कडे़ भी पहन रखे थे। ऐश अपने लुक को पूरा करने के लिये नोज रिंग और एक भारी अंगूठी पहने हुई थीं। इसके अलावा अपने भारतीय लुक को और ज्यादा निखारने के लिये उन्होंने क्रिस्टल की बिंदी भी लगा रखी थी।
ऐश ने बालों को सीधी चोटी में बांध रखा था, जो ज्यादा खास नहीं लग रहा था पर ऐश तो ऐश हैं। इसके अलावा ऐश ने दिखा दिया कि कम से कम मेकअप करना ही खूबसूरती की सबसे बड़ी पहचान है। कैज्युअल दिखने के लिये ऐश ने केवल आंखों पर हल्का सा मेकअप कर रखा था।
ऐश्वर्या राय के लुक में कुछ ऐसा था जो हमें थोड़ा मिसिंग लगा। या तो वो कम से कम वाला मेकअप हो या फिर उनकी प्लेन चोटी। इस भव्य भारतीय सौंदर्य को हम अनारकली सूट में कम ही देखना चाहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
