Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
कांस में पहले से स्लिम दिखी एश्वर्या
इस बार कांस 2013 में एश्वर्या राय बच्चन अपने लुक को लेकर काफी चर्चा में रहीं। वे पिछले हुए कांस 2012 से कहीं ज्यादा खूबसूरत और स्लिम इस बार के कांस में दिखीं। ऐश्वर्या जहां भी हों मीडिया की नजर उनकी हर चीज पर होती है। वे इस बार भी कांस में आई और रेड कार्पेट पर संदीप खोशला और अबू जानी की ड्रेस में छा गईं।
इस बार इनकी खूबसूरती, हेयर स्टाइल और लुक की खूब तारीफें हो रही है। अगर बात करें अन्य इंडियन सेलिब्रिटियों की जो कांस में आए तो एश्वर्या उनसे काफी बेहतर लग रही थीं क्योंकि उन्होने सोनम कपूर की तरह दूसरों को लुभाने के लिये बड़ी सी नथनी नहीं पहली और न ही विद्या पालन की तरह सिर पर आंचल ओढ़ा।
गर्भावस्था के बाद जब ऐश रेड कार्पेट पर दिखीं तो काफी लोगों ने यहां तक कि मीडिया ने भी एश के वेट गेन की काफी आलोचना और हंसी उडाई थी। यह पहला मौका था जब मां बनने के बाद उन्होंने इस अहम फिल्मोत्सव में हिस्सा लिया। इस समारोह में उनके शिरकत करने से पहले तमाम कयास उनके लुक और ड्रेस को लेकर लगाए जा रहे थे। इन दौरान एश्वर्या किसी भी फिल्म में काम नहीं कर रही हैं इसलिये उनके लिये कांस में आना असान था। ऐश्वर्या कांस में अपनी बेटी के साथ आई थीं। आइये देखते हैं ऐश्वर्या के कांस 2013 में खास और अलग लुक्स।

पिछले कांस में एश्वर्या का लुक
ऑफ वाइट की चिकन कारीगरी साड़ी में एश्वर्या खूबसूरत तो लगीं पर उनका बढ़ा हुआ वजन मीडिया से छुप नहीं पाया।

काफी स्लिम हो गईं ऐश
रेड कार्पेट पर लेस गाउन में एश्वर्या। इस ड्रेस को लिव्न डेविस की स्प्रिंग 2013 कलेक्शन से लिया गया है।

ऐश पोज देती हुई
मीडिया के सामने एश जेन और मॉडी के साथ दिखीं। मॉडी इंडोनेशियन एक्ट्रेस हैं और लोरियल प्रोडक्ट की एम्बेस्डर भी ।

कांस में ऐश्वर्या का यह 12वां साल था
ऐश 10 सालों से कांस में आती रही हैं।

इंटरव्यू के दौरान
ऐश इस समय खुश लगीं और मीडिया को अच्छे से इंटरव्यू भी दिया।

प्रेगनेंसी वेट काफी कम हुआ
ऐश पिछले साल के मुकाबले काफी दुबली लगीं।

हाथों में ब्लैक क्लच लिये हुए
ऐश ने अपना लुक काफी सिंपल रखा जिसके लिये उन्होंने हाथों में सिंपल सा काले रंग का क्लच लिया और बिल्कुल ही साधारण सी गोल्ड ज्वेलरी पहनी।

मरमेड ड्रेस में ऐश
वाइट शर्ट और काली मरमेड स्कर्ट में एश का कोई मुकाबला नहीं। यह ड्रेस सेंट लॉरेंट और जैक पोसेन की डिजाइन की हुई है।

सिनेमा गाला के दौरान
काली लहंगे वाली साड़ी को एश ने भारतीय सिनेमा के 100 साल पूरे हो जाने की सेलीब्रेशन में पहनी।

पोर्ट्रेट सत्र में ऐश ब्लैक ड्रेस में
कांस 2013 में एश सच मुच इस ब्लैक ड्रेस में काफी सेक्सी लग रहीं थीं। जेट ब्लैक साटिन सिल्क की स्लीव टॉप वो भी लेस बार्डर वाली। इसके साथ ही काली रंग की वेस्ट कोट और ट्राउजर में उनका जवाब नहीं था।

ऐश की स्माइल
लाल लिपस्टिक ने हर किसी का ध्यान अपने ओर खींच लिया।

मीडिया की भींड में ऐश
ऐश अपनी बच्ची अराध्या के साथ आईं और उन्होंने हजारो की संख्या वाली मीडिया को संबोधित भी किया।

नीले गाउन मे एश्वर्या
नीले रंग के गाउन के साथ एश्वर्या ने पिंक लिप्सिटक लगार्इ और उनके बाल बंधे हुए थे। यह लुक उन पर काफी फब रहा था।

गुलाबी होठों वाली ऐश
इस बार ऐश ने अपने हॉट लुक का लोहा मनवा ही दिया। उनकी हीरे की बाली और हल्का मेकअप कमाल का लग रहा था।

खूबसूरत हेयरस्टाइल
इस प्यारे से गाउन के साथ ऐश का यह हेयरस्टाइल सबसे ज्यादा सर्वश्रेष्ठ है।

स्मोकी आई
ऐश को पता है कि उनके उपर किस तरह का मेकअप सबसे ज्यादा सूट करता है, इसलिये उन्होने सफेद गाउन पर यह स्मोकी आई वाला लुक अपनाया।

महारानी की तरह दिखती हैं ऐश्वर्या
इस तस्वीर में ऐश किसी देश की महारानी जैसी दिख रही हैं।

मीडिया के बीच
हजारों की भीड़ वाली मीडिया के बीच में ऐश काफी खुश नजर आ रही हैं ऐश



Click it and Unblock the Notifications
