Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
कौन रही आईफा 2013 की फैशनेबल सेलेब्रिटी
आईफा 2013 एक ऐसा फिल्मी अवार्ड है जिसका पूरा बॉलीवुड पूरी बेसर्बी से इंतजार करता है। आईफा 2013 जो कि मकाऊ में हुआ, के ग्रीन कार्पेट पर चलने के लिये काफी सेलेब्रिटीज काफी जोश में भरे हुए थे। ग्रीन कार्पेट पर अगर फैशन की बात की जाए तो, सब कुछ थोड़ा मिक्स देखने को मिला। यानी की कुछ सेलेब्रिटियों ने होश उड़ा देने वाले कपड़े पहने तो कुछ थोड़े फीके दिखे।
इस बार के आईफा अवार्ड में माधुरी दीक्षित, अनुष्का शर्मा और तंदुरुस्त और हट्टी कट्टी दिखने वाली हुमा कुरैशी देखने में स्मार्ट और स्टाइलिश लग रही थीं। इस बार के आईफा 2013 में अगर बेस्ट ड्रेस सेलेब्रिटी की बात करें तो हमारी विक्की डोनर की खूबसूरत अदाकारा कहां पीछे रहने वाली थीं। जहां हर सेलेब्रिटी काले और सफेद रंग की चमचमाती ड्रेस में सामने आए वहां पर यामी ने कलर ब्लॉक प्रिन्टिड गाउन पहन कर ग्रीन कार्पेट पर वॉक की।
दीपिका पादुकोण और जैकलीन को जाने दीजिये, यहां तक कि परीनीति चोपड़ा और विद्या बालन बिल्कुल अलग दिख रही थीं। आइये और जानते हैं इन स्टाइलिश सितारों के बारे में कि इस बार कौन रहा आईफा 2013 का फैशनेबल सेलेब्रिटी

दीपिका पादुकोण
इस बार दीपिका ने अपनी खूबसूरत ड्रेस से लोगों का दिल जीता। लाल होंठ और कानों में हीरे की इयररिंग उनके इस लुक को पूरा करती हुई नजर आई।

यामी गौतम
यामी ने दो रंगो वाली और स्ट्रेपलेस गाउन पहनी थी। इसके साथ ही सिंपल से लुक को पूरा करता हुआ उनका मेटल गोल्डन बेल्ट उन पर काफी जच रहा था।

शाहिद कपूर
आईफा में केवल महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुषों ने भी अपने फैशनेबल कपड़ों से लोगों का दिल जीता। काले रंग का गाउन और उस पर लाल रंग की वेलवेट बो टाई लगा कर शाहिद काफी स्मार्ट लग रहे थे।

शाहरूख खान
शाहरूख ने चारकोल ब्लैक सूट और ब्लैक शर्ट पहन रखी थी।

परीनीति चोपड़ा
इन्होने काले रंग का ऑफ शोल्डर जो कि जांघो के पास टाइट था, उन पर काफी जच रहा था। इस गाउन को निखिल थंपी ने डिजाइन किया था।

माधुरी दीक्षित
माधुरी ने अपनी उम्र के हिसाब से काले रंग की गोल्डन बार्डर वाली साड़ी पहन रखी थी। पूरी आईफा में माधुरी दीक्षित अपनी साड़ी की वजह से छाई रहीं।

नेहा धूपिया
नेहा ने पूरी लंबाई की कढाई दार बंद गला जैकेट गाउन पहना। इस गाउन को अनामिका खन्ना दृारा डिजाइन किया गया था।

जैकलीन
इस सुंदर से गोल्डन गाउन में जैकलीन बिल्कुल जलपरी की तरह दिख रही थीं।

विद्या बालन
विद्या ने काले रंग की लंहगा साडी पहनी थी। इसके कीम रंग के ब्लाउज पर गोल्डन वर्क किया गया था।

अनुष्का शर्मा
अनुष्का सफेद रंग के गाउन में काफी फब रही थीं। इस गाउन में फ्रिल्ल भी लगी हुई थी जा कि अनुष्का को बिल्कुल रानी जैसा लुक प्रदान कर रहे थे।

हुमा कुरैशी
हुमा ने भी निखिल थंपी दृारा डिजाइन किया हआ गाउन पहना।

श्रिया सरन
साउन इंडियन ब्यूटी, श्रिया सरन ने पॉपुलर डिजाइन मनीष मल्होत्रा दृारा डिजाइन लेमन ग्रीन नेट वाली साडी पहनी थी। इस साडी में सिल्वर वर्क किया गया था और बार्डर में पिंक पाइपिंग लगाई गई थी।



Click it and Unblock the Notifications
