Latest Updates
-
Mother's Day 2026: डिलीवरी के बाद हर महिला को करने चाहिए ये योगासन, जल्दी रिकवरी में मिलेगी मदद -
Mother's Day 2026: मदर्स डे पर मां को दें सेहत का तोहफा, 50 के बाद जरूर करवाएं उनके ये 5 जरूरी टेस्ट -
Mother’s Day Special: बेटे की जिद्द ने 70 साल की उम्र में मां को दी हिम्मत, वायरल हैं Weightlifter Mummy -
कौन हैं अरुणाचलम मुरुगनाथम? जिन्हें नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के लिए किया गया नॉमिनेट -
सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, कब्ज से लेकर एनीमिया से मिलेगी राहत -
Rabindranath Tagore Jayanti 2026 Quotes: रवींद्रनाथ टैगोर जयंती के मौके पर शेयर करें उनके ये अनमोल विचार -
Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: आज धनु और कर्क राशि के लिए बड़ा दिन, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल -
Aaj Ka Rashifal 6 May 2026: मिथुन और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान -
Mother's Day पर मां का मुंह कराएं मीठा, बिना ओवन और बिना अंडे के घर पर तैयार करें बेकरी जैसा मैंगो केक -
Budh Nakshatra Gochar 2026: 7 मई से बुध का भरणी नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों की खुलेगी सोई हुई किस्मत
ऐसे निपटें कंट्रोल फ्रीक लोगों से
साइकोलॉजी में एक टर्म है कंट्रोल फ्रीक। क्या आपको कभी कोई ऐसा व्यक्ति मिला जो अपने आसपास के हर लोगों और हर चीजों पर नियंत्रण रखना चाहता हो। या फिर क्या आपको कोई ऐसा मिला जो हर काम अपने तरीके से करना चाहता हो। मुझे तो पूरा विश्वास है कि आपको ऐसे लोग जरूर मिले होंगे। ऐसे लोगों को ही कंट्रोल फ्रीक कहते हैं। ये खुद को आपका बॉस समझने लगेंगे और आपको अपनी ऊंगलियों पर नचाना चाहेंगे।
इस तरह के लोगों को प्रभावित करना और उनके साथ रहना काफी मुश्किल हो जाता है। वे आपकी सलाह पर बिल्कुल भी गौर नहीं करेंगे और हर काम को अपने हिसाब से करना चाहेंगे। ऐसे लोगों को कुछ समय के लिए तो बर्दाश्त किया जा सकता है, पर बाद में उनका बर्ताव बकवास लगने लगता है। सच्चाई तो यह है कि ऐसे लोग अपनी मांग और व्यवहार से किसी को भी परेशान कर सकते हैं।
इतना जान लीजिए कि कंट्रोल फ्रीक से सिर्फ और सिर्फ चतुराई और सोच विचार करके ही निपटा जा सकता है। ऐसे लोगों की जरूरत और ईगो को समझना और उसी के हिसाब से प्रतिक्रिया देना ही इनसे निपटने का सबसे अच्छा तरीका है। आइए हम आपको बताते हैं कंट्रोल फ्रीक से निपटने के कुछ तरीके।

1. बहस न करें: कंट्रोल फ्रीक के साथ कभी बहस न करें। वे किसी बहस को हारने के बारे में सोचते भी नहीं हैं। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि कंट्रोल फ्रीक व्यक्ति आपका कोई काम करे तो उन्हें एहसास दिलाएं कि वे सही है। साथ ही उनसे अनुरोध के लहजे में बात करें। इससे न सिर्फ वे खुद को महत्वपूर्ण समझेंगे, बल्कि स्वतंत्र रूप से काम भी करेंगे।
2. नाकारात्मक न सोचें: कंट्रोल फ्रीक व्यक्ति हमेशा खुद को सही साबित करना चाहता है। देखा जाए तो यह सोच किसी तरह का निर्णय लेने के लिए काफी अच्छी होती है। इसलिए हमें चाहिए कि हम उनके बुरे पहलू को नजरअंदाज करें और उनके अच्छे पहलू के बारे में सोचें।
3. चुटकुले का इस्तेमाल करें:
मूड ठीक करने के लिए सब की कोई न कोई कमजोर कड़ी होती है। अगर आप कुछ अच्छे जोक्स सुनाएंगे तो हर कोई हंसेगा। कंट्रोल फ्रीक से डील करने का यह सबसे अच्छा तरीका है।
4. नो रिएक्शन मेथड का इस्तेमाल करें: कुछ कंट्रोल फ्रीक आपको ये सलाह देंगे कि आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं। शैंपू के इस्तेमाल से लेकर गर्लफ्रेंड के मामले और यहां तक कि खाने को लेकर भी सलाह देंगे। उन्हें हर छोटी से छोटी चीज पर सलाह देना पसंद होता है। इससे पार पाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि उनकी बातों पर न ही कोई ध्यान दिया जाए और न ही कोई रिएक्शन। अगर आप उनकी सलाह पर तवज्जो देना बंद कर देंगे तो वह अपको और ज्यादा कष्ट नहीं देगा। यानी कंट्रोल फ्रीक से पार पाने का इग्नोरेंस सबसे सुरक्षित तरीका है।
5. दूरी बना लें: अगर कंट्रोल फ्रीक से आप परेशान हो गए हैं, तो उनके साथ ज्यादा समय न बिताएं। सबसे अच्छा तरीका यही है कि उनसे दूरी बना लें और जहां तक हो सके उनसे बचें। इससे वह समझ जाएगा कि आपको उनका हस्तक्षेप पसंद नहीं।



Click it and Unblock the Notifications