Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कुत्ता, कछ़ुआ और घोड़े तक का मांस खाते है यहां के लोग
कुछ लोगों के लिये जानवरों का मांस खाना कोई बड़ी बात नहीं है। हमारे आस पास कितने ही लोग मिल जाएंगे जो चिकन, बकरे, मछली और भैंस आदि का मांस बड़ी चाव से खाते होगें। इन मीठ को बिना परेशानी के पूरी दुनिया भर में एक खाद्य पदार्थ के रूप में स्वीकार कर लिया गया है। हांलाकि जब बात खाद्य पदार्थ की हो तब इसका कोई समान मानक नहीं होता।
किसी आदमी को दाल रोटी पसंद है तो किसी आदमी को चिकन पसंद है। ये तो है आम बात लेकिन उन देश के लोगों का क्या कहना जो कुत्ता, कछुआ, सांप, मकड़ी और घोड़ा अदि तक खा जाते हैं। भारत में तो लोग अभी चिकन और मटन तक ही सीमित हैं लेकिन बाहरी देश जैसे, चाइना, ताइवान, मैक्सिको, जापान और खाड़ी देशों के लोग खाने के मामले में कहीं आगे निकल चुके हैं।
आपको जान कर हैरानी होगी कि कई लोग जंगली छिपकली खाते हैं कई लोग तो जिंदा ऑक्टोपस काट कर खा जाते हैं। वह इंसान जो पूरी तरह से वेजिटेरियन है अगर इन देशों के लोगों को कुत्ता- मकड़ी खाते हुए देख लें तो सच मानिये कि उसके लिये यह एहसास बहुत ही घिनौना होगा। आइये जानते हैं कि कौन कौन से देशों में यह अजीब हरकते की जाती हैं।

घोड़ा: फ्रांस
घोड़े का मीट फ्रांस के कई गांव में खाया जाता है। हांलाकि मार्डन जमाने के फ्रांस में भी आपको कुछ मांसाहारी दुकाने मिल जाएंगी जो घोड़े का मीट बेचती होगीं।

इग्यूएना: मैक्सिको
यह पश्चिमी द्वीप समूह और दक्षिण अमरीका के व्क्षों पर पाया जाने वाला छिपकली जैसी संरचना वाला जीव है। मैक्सिको और मध्य अमेरिका के लोग बताते हैं कि उन्हें इग्यूएना, चिकन की ही तरह स्वाद में लगता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन और खनिज भरे पड़े है।

सिल्क वार्म: कोरिया
यहां पर सिल्क वार्म को रोस्ट कर के एक एपीटाइजर के रूप में खाना जाता है। यह खाने में टेस्टी और सिल्क की तरह मुलायम लगता है।

कछुआ: चाइना
कछुए का मीट खाना बहुत आम बात हो गई है। कुछ दशकों पहले कुछुआ भारत में भी बहुत खाया जाता था। प्राचीन चीनी चिकित्सा में सेक्स लाइफ को बढाने के लिये कछुए का मांस खाने का प्रावधान है।

एमु: ऑस्ट्रेलिया
टर्की के मुकाबले एमु स्वाद में टेस्टी होता है। इस देसी पक्षी को ऑस्ट्रेलिया में अक्सर खाया जाता है।

कुत्ता: वियतनाम
कुत्तों को आदमी का सबसे अच्छा दोस्त और एक बहुत वफादार जानवर माना जाता है। लेकिन वियतनाम में, यही कुत्ता उनकी थाली में एक डिश के तौर पर परोसा जाता है। कुत्तों का मांस वियतनाम और कंबोडिया जैसे देशों में नियमित रूप से सेवन किया जाता है।

गिनी सुअर: पेरू
गिनी सूअरो देखने में बड़े ही प्यारे लगते हैं, लेकिन पेरू के लोग अभी भी इसे चूहों के रूप में ही देखते हैं। पेरू और मध्य अमेरिका में आने वाले लोगों को सलाह दही जाती है कि अगर आप यहां छुट्टियां बिताने अपने पालतू जानवर के साथ आ रहे हैं तो, इसे आपसे कहीं भी छीन लिया जा सकता है और फिर इसे भून कर खाया जा सकता है।

ऊँट: खाड़ी देश
प्राचीन रोमन को एक दावत के लिए फारसियों ने ऊंट का मांस परोसा , यह देख कर रोमन के लोगों को बड़ी हैरानी हुई। आज भी खाड़ी देशों में ऊंट का मांस बड़ी ही विनम्रता के साथ मेहमानों को परोसा जाता है।

जैली फिश: जापान
जैली फिश की अधिकतर प्रजातियां जहरीली होती हैं। कुछ जिनमें जहर नहीं होता, वे जापानियों की प्लेट में होती हैं।

मकड़ी: कंबोडिया
फ्राई और भुनी हुई मकड़ी कंबोडिया में एपीटाइजर के रूप में खाई जाती है।

जिंदा ऑक्टोपस: कोरिया
कोरिया में यह एक प्रसिद्ध कच्चे पकवान के रूप मे जाना जाता है। यहां के रेस्तरां में जिंदा ऑम्क्टोपस को काट कर तुरंत सर्व किया जाता है।

भालू का पंजा: चाइना, हांग-कांग और ताइवान
भालू के पंजे का सूप हांग-कांग, ताइवान और चाइना में बहुत पसंद किया जाता है। यह बहुत महंगा है क्योंकि इसे पकाने में बहुत समय लगता है। दूसरों का पेट भरने के चक्कर में भालू का मारे जाना बहुत गलत है इसलिये इसको रोकने के लिये दुनिया भर से कई पर्यावरण प्रेमी विरोध कर रहे हैं।

स्टार फिश: चाइना
बीजिंग की सड़कों पर आपको स्टर फिश, बिच्छू और सीहार्स ग्रिल्ल किये हुए मिल जाएगें। यहां पर यह फेमस है और लोग इन्हें बड़े चाव से खाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
