Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
आईआईजेडब्लू 2013 के पहले दिन इन सितारों ने चमकाया रैंप
इंडिया इंटरनेशनल ज्वैलरी वीक (IIJW)2013 के खास मौके पर रैंप पर वॉक करते हुए नए और पुराने दोनों ही सेलेब्रिटी दिखे। इंडिया इंटरनेशनल ज्वैलरी वीक के पहले दिन एक नहीं बल्कि 5 ऐसे सेलेब्रिटी थे जो, शो स्टापर बन कर रैंप पर उतरे थे। सोनम कपूर, मुग्धा गोडसे, सोनाकक्षी और अमृता राव ने अपने गले और हाथों में भारी ज्वैलरी पहन रखी थी। अगर आप इस विचार धारा में फसे हैं कि यह ज्वैलरी वीक केवल महिलाओं के लिये ही था और पुरुषों की इसमें कोई जगह नहीं थी तो, आप गलत हैं।
इंडिया इंटरनेशनल ज्वैलरी वीक (IIJW)2013 के रैंप पर हमारे बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और अनलि कपूर ने भी वॉक की। जहां अक्षय कुमार पठानी सूट में दिखे वहीं पर अनिल कपूर सिंपल से शर्ट और जींस में। आईआईजेडब्लू का पूरा रैंप केवल गोल्ड और हीरे के गहंनो से दमक रहा था।
अमृता राव और चौधरी काफी दिनों के बाद किसी ईवेंट या रैंप पर वॉक करते दिखे। अमृता राव लाल और गोल्डन रंग का लंहगा पहन कर कहर ढा रही थी। ऐसे कई ढेर सारे सितारे थे जिन्होने इंडिया इंटरनेशनल ज्वैलरी वीक में भाग लिया और अपनी रौनक से रैंप को चमकाया। आइये देखते हैं आईआईजेडब्लू 2013 के शो के पहले दिन की कुछ खास तस्वीरें।

सोनम कपूर
सोनम ने नेवी ब्लू रंग का बॉलरूम गाउन पहन रखा था। इसके साथ ही खुद को निखारने के लिये हीरे का नेकलेस भी पहना।

सोनाकक्षी सिन्हा
सोनाकक्षी सिन्हा ने गीतांजली जेम्स के लिये गले में हीरे का नेकलेस पहना था, सिजमे वे काफी खूबसूरत दिख रही थीं।

अमृता राव
ये एकलौती एक्ट्रेस हैं जिन्होने आईआईजेडब्लू के लिये लहंगा पहन कर अग्नी के लिये रैंप पर वॉक किया। गोल्डन ज्वैलरी में अमृता एक दुल्हन की तरह लग रही थीं।

महिला चौधरी
हमने महिला को बहुत समय बाद देखा। आईआईजेडब्लू में ये एक सेलेब्रिटी शो स्टापर बनी थी। ट्रेडिशनल लुक में महिला मानो कहर ढा रही हों।

एवलिन शर्मा
एवलिन लाल रंग के ब्राइडल गाउन में काफी रेड हॉट नजर आ रही थीं। उन्होनें मोती और हीरे से जड़ा हार पहन रखा था। एवलिन गहंना के लिये आईआईजेडब्लू 2013 के लिये वॉक कर रही थीं।

अक्षय कुमार
काले रंग के पठानी सूट में अक्षय काफी हैंडसम लग रहे थे। इनके साथ इनकी को-स्टार सोनाकक्षी सिन्हा भी रैंप पर मौजूद थीं।

मुग्धा गोडसे
रैंप पर मुग्धा गोडसे ने रेड वेल्वेड लहंगा पहन कर वॉक की। इसके साथ ही मुग्धा ने गोल्डन ज्वैलरी पहन कर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

लारा दत्ता
नई-नई मम्मी बनी लारा दत्ता ने भी इस शो में भाग लिया। लारा भी यहां पर एक सेलेब्रिटी शो स्टापर बनी।

अनिल कपूर और हुमा कुरेषी
ऑरो गोल्ड के लिये अनिल और हुमा दोनों ही शो स्टापर बने।



Click it and Unblock the Notifications
