Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
यश राज के जन्मदिन पर सभी सेलेब्रिटियों ने किया रैंप वॉक
यश राज ने बॉलीवुड के हर सेलेब्रिटी के दिन में अपनी छाप छोड़ दी है। तभी तो बॉलीवुड के ऊंचे से ऊंचे सेलेब्रिटियो ने उनके 81वे जन्मदिन पर रैंप पर वॉक की। सेलेब्रिटियों का खास मकसद था अपने यश राज जी को दिल से श्रद्धांजली देने का। हमने देखा कि रैंप पर सभी पीढ़ियों कि हस्तियों ने यशराज के लिए रैंप पर वॉक की। बात चाहे उम्रदराज रेखा की हो या फिर नए जमाने की एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा की, हर किसी ने यश राज जी को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी दुआएं दी।
यश राज के सबसे करीबी दोस्त शाहरू खान को भी रैंप पर वॉक करते हुए देखा गया। हर सेलेब्रिटी ने ट्रेडिशनल आउटफिट पहन रखा था। शाहरुख खान, कटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा, माधुरी दीक्षित, प्रीति जिंटा, रेखा , परिणीती चोपड़ा, जूही चावला और श्रीदेवाी आदि को रैंप पर वॉक करते देखा गया। आइये देखते हैं कि कौन कौन सी सेलेब्रिटियों ने रैंप पर वॉकी और और उन्होंने क्या-क्या ड्रेस और ज्वैलरी आदि पहन रखी थी।

कटरीना कैफ
कटरीना ने रैंप पर लहंगा पहन कर वॉक की। लाल रंग कि लिपस्टिक और चोकर नेकलेस में वो किसी खूबसूरत परी से कम नहीं दिख रही थीं।

प्रीती जिंटा
इस खास मौके पर प्रीती ने सफेद रंग का शरारा पहन रखा था।

रानी मुखर्जी
रानी ने एक ब्राइट पिंक कलर का लहंगा साड़ी पहना था। वो इस लुक में काफी जुदा सी दिख रही थी। लंबी चोटी और गोल-गोल नोज रिंग उन पर काफी फब भी रही थी।

श्रीदेवी
श्रीदेवी वैसे तो बहुत ही खूबसूरत हैं लेकिन जब वह सफेद लहंगे और भारी ज्वैलरी के साथ रैंप पर उतरीं तो लोगों के होश उड़ गए। यह मल्टी-चेन नेकलेस, लंबे इयररिंग और बोरला राजस्थानी सेट उन पर काफी अच्छे दिख रहे थे।

अनुष्का शर्मा
ये एक्ट्रेस बिल्कुल रेट्रो क्वीन की तरह दिख रही है। काले रंग की लेस साड़ी और रेड रोज लिप्स में अनुष्का क्या कमाल की दिख रही हैं।

जूही चावला
रंगीन फ्लोरल प्रिंट लहंगे में जूही क्या खूब दिख रही हैं।

माधुरी दिक्षित
माधुरी ने ब्लैक लेस साड़ी पहनी थी जिस पर गोल्डन वर्क किया था। इसमें माधुरी अपने उम्र से कम की दिख रही थीं।

परिणिती चोपड़ा
परिणिती चोपड़ा ने भी ट्रेडिशनल आउटफिट पहन रखा था। उन्होंने रैंप पर लाल गौर गोल्डन लहंगे के साथ खूब भारी ज्वैलरी पहनी थी।

रेखा
रेखा ने रैंप पर गोल्डन और लाल रंग की कांजीवरम की साड़ी पहन कर वॉक किया।

शाहरुख खान
बंदगला साइड चेन जैकेट में शाहरूख काफी हैंडसम दिख रहे थे।



Click it and Unblock the Notifications