Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
देखिये इंडिया ब्राइडल फैशन वीक 2013 के पहले दिन का कलेक्शन
साल भर के इंतजार के बाद अब इंडियन ब्राइडल फैशन वीक 2013 की शुरुआत हो ही गई। आज इसका पहला दिन है और रैंप पर फैशन और हुस्न का जलवा मानो खत्म होने का नाम ही ले रहा है। रैंप पर अपने कलेक्शन को डिजाइन जे जे वालिया, शांतनु और निखिल ने मिल कर पेश किया। इस कलेक्शन में मुगल काल का पूरा नजारा लोगों की आंखों के सामने पेश किया गया था। भारतीय दुल्हनों के लिबास पर आधारित ब्राइडल फैशन वीक में कई प्रतिभाशाली डिजाइनर हिस्सा लिया।
जब डिजाइनर जे जे वालिया का खूबसूरत कलेक्शन रैंप पर दिखाया जाने वाला था तब, सफेद शाही छातों से पूरा रैंप सजाया गया था। पीछे से मधुर संगीत बज रहा था, यह देखने में मानो लग रहा था कि रैंप की जगह पर सच मुच किसी राजा का दरबार है जहां पर खूबसूरत मॉडल्स डिजाइनर भारतीय लिबासों में बैठी हुई रानियों की तरह लग रही थीं। पीछे कि ओर डिजाइनर लिबास पहने मॉडल्स अपना नांच प्रस्तुत कर रहे थे। यह सब कुछ एक थीम पर आधारित था।
लंहगा, शेरवानी, बंद गला, चूड़ीदार और खूबसूरत साड़ियों से सजे मॉडलों और फिल्मी सेलेब्रिटियों ने, इस साल के पहले दिन का इंडियन ब्राइडल फैशन वीक 2013 काफी हद तक साकार कर दिया। डिजाइनरों का मानना है कि ऐसे आयोजनों से युवा डिजाइनरों को बेहतर प्लेटफार्म मिलता है। तो चलिये इसी बात पर देखते हैं, जेजे वालिया और निखिल तथा शांतनु के कलेक्शन की कुछ झलकियां इस इंडियन ब्राइडल फैशन वीक 2013 में-

वेलवेट
वेलवेट लहंगा, अनारकली, शर्ट चूड़ीदार, बंद गला जैसे खूबसूरत डिजाइनर कपड़े जेजे वालाया दृारा शो किये गए।

कबीर बेदी
कबीर बेदी, जेजे वालाया के लिये शो स्टॉपर बने। वालाया के कलेक्शन का नाम महाराजा ऑफ मैडरिड नाम से था।

शेरवानी में कबीर बेदी
रैंप पर कबीर बेदी एक शाही, लंबी और वेलवेट की बनी शेरवानी में दिखाई पडे़। इस शेरवानी में गोल्डन वर्क से काम किया हुआ था ।

कंगना रनौत
बॉलीवुड एक्टर कंगना रनौत जेजे वालाया की दूसरी शो स्टॉपर बनी। कंगना ने जमीन को छूता हुआ एक लंबा गोल्डन वर्क का काम किया हुआ लंहगा पहना था।

कंगना की एक्सेसरीज
कंगना ने जो कुछ भी ज्वैलरी पहन रखी थी , वह सब कीमती रत्नों से बनाई गई थी जैसे, मोती, पन्ना, रूबी आदि। कंगना सच मुच एक रानी की तरह दिख रही थीं।

जेजे वालिया
वो डिजाइनर जो महाराजा ऑफ मैडरिड कलेक्शन के पीछे था, अब रैंप पर अपने दोनों शो स्टॉपर्स के साथ है।

शांतनु और निखिल
दुल्हन की इस खूबसूरत ड्रेस में जो मॉडल है वह शांतनु और निखिल दृारा डिजाइन की गई है।

काला और सुनहरा लंहगा
शातनु और निखिल ने साधारण से दिखने वाले भारतीय ब्राइडल कपड़े को एक डिजाइनर लुक दिया। इस लंहगे में गोल्डन रंग की फ्रिल्ल लगी हुई है, जिससे इसको पहनने वाली देखने में काफी खूबसूरत दिख सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
