Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ब्राइडल कलेक्शन 2013 में ज्योत्सना तिवारी के लिये शो स्टापर बनी जैकलिन
राजधानी दिल्ली में हो रहे ब्राइडल फैशन वीक 2013 के दूसरे दिन भी डिजाइनरों के बीच में उतना ही उत्साह देखने को मिला जितना पहले दिन था। बहुत देर के इंतजार के बाद भारत की नामी फैशन डिजाइनर ज्योत्सना तिवारी के कलेक्शन को देखने की बारी आई। ज्योत्सना तिवारी कि ब्राइडल ड्रेस जैसे, लंहगा चोली या साड़ी कभी भी सिंपल नहीं होती। पिछले साल ब्राइडल फैशन वीक में उकना थीम था स्टिकल रोमांस, जिसमें उन्होंने भरपूर्ण अपनी कला कर रंग बिखेरा था।
इस साल ज्योत्सना तिवारी ने अपने कलेक्शन में काफी एक्सपेरिमेंट किया है। चाहे बात रंगों के मेल की हो या फिर दो तरह के डिजाइन का मिश्रण हो, ज्योत्सना ने खुल कर अपने काम को प्रदर्शित किया है। अपनी ड्रेसों में गुलाबी और नीले रंगों के प्रयोग से इन्होंने दूसरे डिजाइनरों के रंगों के कपड़ों को मात दे दी है। ज्योत्सना तिवारी की शो स्टापर बॉलीवुड की स्लिम एंड सेक्सी बेब जैकलिन फर्नांडीज थीं, जिन्होंने पिंक फ्यूजन गाउन पहना था, जो कि सामने से कटी हुई थी और उसे ब्लैक लेगिंग के साथ पहना हुआ था।
ज्योत्सना तिवारी ने हर गाउन को मरमेड लुक दिया था, जिसमें नीचे की ओर फ्रिल्ल का काम किया हुआ था। आइये देखते हैं ज्योत्सना का फ्यूजन कलेक्शन इस बार के इंडियन ब्राइडल फैशन वीक 2013 में।

ब्लू मरमेड गाउन
रैंप पर ब्लू मरमेड गाउन पहने मॉडल, त्योत्सना के कलेक्शन का सबसे अच्छा पीस था।

सिल्क टॉप और क्रॉप ट्राउजर
यह कोबाल्ट ब्लू सिल्क टॉप कई महिलाओं का ध्यान खींच ले गया। ऊपर से टाइट और नीचे फ्रिल्ल लगा टॉप ब्लैक ट्राउजर के साथ काफी अच्छा लग रहा है।

ऑरेंज मरमेड गाउन
ठीक नीले रंग की तहर ही यह गाउन भी डिजाइन किया गया है, जिसका केवल रंग अलग है।

पिंक और गोल्डन लंहगा
इस लंहगे में लंबी चोली है जो कि गुलाबी रंग ही है, तो अगर इसे कोई गोरी लड़की अपनी शादी में पहनेगी तो वह सच मुच किसी राजकुमारी से कम नहीं लगेगी।

गुलाबी लंहगा
यह पिंक कलर का लंहगा काफी प्लेन है और इसकी चोली में काफी रंगों का प्रयोग किया गया है।

कफ्तान टॉप और लंहगा
नारंगी रंग का यह लंहगा और उस पर लंबा सा कफ्तान टॉप सिंगल शोल्डर का है।

पेपलम चोली
यह नारंगी और गोल्डन रंग का लंहगा देखने में पेपलम गाउन की तरह लग रहा है। यह चोली स्लीवलेस है और इसमें नीचे की ओर फ्रिल्ल लगे हुए हैं।

लंहगा चोली या गाउन
इस ड्रेस को आप चाहे तो लंहगा चोली कह कर बुलाएं या फिर गाउन कह के।

बेबी पिंक फ्यूजन गाउन
यह गाउन सामने की ओर से कटा हुआ है। साथ ही इसे कोबाल्ट ब्लू कलर की लेगिंग के साथ पहना गया है।

ब्राइट पिंक फ्यूजन गाउन
दूसरा गाउन जैकलीन ने पहना है, जो कि गहरे गुलाबी रंग का है। इस पिंक गलर गाउन को ब्लैक कलर लेगिंग के साथ मैच कर के पहना गया है।

जैक्लीन बनी शो स्टापर
सामने से जैक्लीन के गाउन में भारी काम किया हुआ है। अब ज्योत्सना और जैक्लीन दोनों ही रैंप पर सामने एक साथ हैं।



Click it and Unblock the Notifications
