Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्वीटहार्ट को किस करने के 15 फायदे
आपका पहला चुम्बन चाहे किसी नए व्यक्ति से हो या अपने जीवन साथी से हो, चुम्बन हमेशा एक प्रभाव छोडती है। जो कि आपके लिप लॉक होने के बाद लम्बे समय तक आपके होठों पर रहता है। किसिंग किसी भी रिलेशन में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है।
MUST READ: अलग हाईट वाले पार्टनर को कैसे करें किस
किसिंग सिर्फ थोड़ी देर का रोमांच या किसी के साथ छोटा सा बंधन नहीं है, यह इससे कहीं ज्यादा है। किसिंग से पाचन शक्ति में वृद्धि और जीवन काल में वृद्धि जैसे अनेक फायदे हैं। किस करने का आनंद आप जितना सोचते हैं उससे कहीं ज्यादा है। इसीलिए हम आपसे शेयर कर रहे हैं अपने स्वीट हार्ट को किस करने के फायदे :--

किस करेने से होते हैं रिलैक्स
आपको शायद मालूम नहीं हो किसिंग से आपके शरीर में फील -गुड केमिकल का स्त्राव होता है जिससे आप रिलैक्स महसूस करते हैं| खोज से पता चला है कि किसिंग से शरीर में ओक्सीटोसिन का लेवल बढ़ता है जो कि एक प्राकृतिक आरामदायक केमिकल है और यह एनडोरफिन्स को बढाता है| डोपामाइन का स्तर भी हैप्पी फीलिंग्स को रोमांटिक लगाव को बढाता है|

जीवन काल में किस
चाहे सुबह घर से जाते वक्त गाल पर किया गया हल्का चुम्बन हो या एक शानदार डेट पर किया गया कामुक चुम्बन हो, किसिंग एक सामान्य और आम बात है| एक सामान्य व्यक्ति अपने जीवन काल में लगभग 20,160 मिनट किसिंग में बिताते हैं|

इम्युनिटी के लिए चुम्बन
किसिंग को शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है| जब आप संक्रमित होते हैं तो सर्दी जुकाम ले लक्षण होने के बावजूद भी आपका शरीर बिमारियों से लड़ना सीखता है| चुंबन हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने की प्रक्रियाओं में तेजी लाने में मदद करता है|

फाइट खतम करता है किस
हम देखते कि हॉलीवुड फिल्मों में नायक एक इमोशनल फाइट जीतने के बाद अपनी नायिका को एक कामुक किस करता है| असल जिंदगी में भी लोग किस करके अपनी आपसी लड़ाई को ख़त्म करने का प्रयास करते हैं|

किस पहले और बाद में
महिलाओं में खास तोर पर सेक्स के बाद आलिंगन करने की आदत होती है इसलिए इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि सेक्स के बाद पुरुषों की तुलना में महिलाएं किस करना पहले शुरू करती हैं| फिर भी पुरुष सेक्स से पहले किस करना ज्यादा शुरू करते हैं|

पुरुष और किसिंग
महिलाएं अपने साथी की रिलेशनशिप और साथ निभाने की क्षमता को जांचने के लिए ज्यादा किस करती हैं जब कि पुरुष ज्यादातर सिर्फ एक ही मतलब के लिए किस करते हैं| पुरुष ज्यादातर सेक्स की सम्भावना को बढ़ाने के लिए किस करते हैं| फिर भी, इसका ये मतलब नहीं है कि पुरुषों के लिए किस का मतलब सिर्फ सेक्स उन्मुख होना है|

महिलाएं और किसिंग
किसिंग किस करने वाले के बारे में और उसकी अपने साथी के प्रति संगतता को दर्शाता है| महिलाएं शोर्ट टर्म में पुरुष की साथ निभाने की क्षमता को जांचने के लिए लगातार और ज्यादा किस करती हैं | महिलाएं खास तोर पर शोर्ट टर्म रिलेशन का विकल्प ढूंढती हैं और वो ये भी खोजती हैं कि रिलेशन के आगे बढ़ने की कितनी सम्भावना है|

तरल लार का आदान प्रदान
किसिंग दो लोगों के बीच लार का आदान प्रदान है| लेकिन क्या आप जानते हैं कि लार में मौजूद लवण , खनिज और अन्य पदार्थों की उपलब्धता जिनसे आपकी साँसों की महक बनती है ये एक महिला की सेक्स गतिविधि की गतिशीलता को भी नियंत्रित करते हैं|

चेहरे के लिए फायदेमंद
हम पंजों की मजबूती के लिए उठक - बैठक लगा सकते हैं, भुजाओं के लिए वजन उठा सकते हैं, पैरों की मजबूती के लिए पैर मोड़ने वाला व्यायाम कर सकते हैं लेकिन जहाँ तक चेहरे का सवाल है, चेहरे की मांसपेशियों को मजबूत रखने के लिए किसिंग एक अच्छा व्यायाम है| किसिंग के समय हमारे चहरे की 30 मांसपेशियों की कसरत होती है जिससे हमारे गाल कसे हुए और कोमल रहते हैं|

चुम्बन एक इमोशनल जुडाव
किसिंग से निश्चित रूप से एक इमोशनल जुडाव होता है, यही कारण है कि जो लोग किसी से शोर्ट रिलेशन रखते हैं वे सेक्स और आलिंगन के बाद महिला के बेड पर रूकते हुए हिचकिचाते हैं| आलिंगन से व्यक्ति चुम्बन की और बढ़ता है और चुम्बन से योन संबंध की ओर- और कुछ लोग सिर्फ यही नहीं चाहते हैं|

एक हेल्दी किस
एक व्यक्ति के मुह का टेस्ट ओर गंध स्वास्थ्य से सम्बंधित इश्यूज का संकेत करते हैं - सामान्य रूप से दोनों के लिए या पार्टनर के लिए| महिलाएं एक ऐसे पार्टनर को ढूँढती हैं जो कि उनको ओर उनके बच्चों को सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं वहीँ दूसरी ओर पुरुष को ऐसी महिला की तलाश होती है जो माँ बनकर उसके वंश को आगे बढ़ा सके|

किस और कैलोरी
अधिकतर शारीरिक गतिविधियों की तरह किसिंग में भी शरीर की कैलोरीज खर्च होती हैं| एक छोटी ओर रोमांटिक किस में लगभग 2 से 3 कैलोरी खर्च होती है जब कि एक भावुक किस में 5 या उससे ज्यादा कैलोरी खर्च होती है| इसका मतलब है कि किस जितनी लम्बी ओर भावुक होगी उतनी ही ज्यादा कैलोरी खर्च होगी|

रिश्ते का बनना और बिगड़ना
'किसी साथी को पहचानने का' किस एक अच्छा जरिया है जो कि हमारे लायक ओर संगत साथी को ढूँढने में मदद करती है| यही कारण है कि पहली किस से रिश्ता बन भी सकता है ओर बिगड़ भी सकता है| बायोलॉजी यह निश्चित कर सकती है कि दो लोग एक दुसरे के अनुकूल है या नहीं|

हारमोंस का आदान - प्रदान
क्या आप जानते हैं कि एक ओपन माउथ किसिंग पुरुष के हारमोंस को महिला के मुह में स्थानांतरित करती है? मुह में उपस्थित बलगम टेस्टोस्टेरोन जैसे हारमोंस का स्त्राव करता है जो कि किसिंग के दौरान पुरुष द्वारा महिला के मुह मंद जाते हैं| टेस्टोस्टेरोन महिला की उत्तेजना को बढ़ा देता है और परिणामस्वरुप सेक्स के अवसर ज्यादा बढ़ते हैं|



Click it and Unblock the Notifications
