Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
सलेब्रिटी पर आधारित चर्चित किताबें
सलेब्रिटी से जुड़ी खबरें, गॉसिप और फोटो...शायद ही कोई होगा जो इन चीजों में दिलचस्पी न ले। और अगर बात आपके फेवरेट सलेब्रिटी पर लिखी किसी किताब की हो तो फिर इसमें आपकी दिलचस्पी और भी बढ़ जाएगी। अंग्रजी साहित्य में फिक्शन, नॉन फिक्शन और थ्रिलर सहित कई तरह की किताबें आती हैं। जब भी किताब पढ़ने की बात आती है, तो अलग-अलग व्यक्ति की पसंद अलग-अलग होती है। दरअसल किताब पढ़ना इसके लेखक के जरिए एक सफर पर निकलने जैसा है। एक ऐसा सफर जिसमें आप कुछ सच्ची घटनाओं से भी रू-ब-रू होते हैं।
चूंकि हर लेखक का स्वभाव अलग-अलग होता है, इसलिए हर किताब अपने आप में विशिष्ट होती है। हाल के दिनों में सलेब्रिटी पर काफी किताबें लिखी जा रही हैं। ऐसी किताबों में आपके पसंदीदा सलेब्रिटी के बारे में ढेरों जानकारियां होती है। इसके जरिए रीडर सलेब्रिटी की जिंदगी से जुड़ी कई बारीक पहलुओं से भी रू-ब-रू होता है। जब सलेब्रिटी हमारा मनोरंजन करते हैं तो हम उनसे भावनात्मक रूप से जुड़ जाते हैं। अब जाहिर है, ऐसे में उस सलेब्रिटी की जिंदगी के दूसरे पहलू के बारे में जानने की भी जिज्ञासा होती है। हमारी इन जिज्ञासाओं को शांत करने का किताब एक बेहतरीन जरिया है। आइए हम आपको बताते हैं कुछ ऐसी किताबों के बारे में जो स्पोर्ट्स पर्सनाल्टी पर आधारित है। अगर खेलों में आपकी रुचि है तो ये किताबें आपको जरूर पसंद आएगी।

1. द रेस ऑफ माई लाइफ: मिल्खा सिंह की आत्मकथा
रूपा पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित इस किताब को काफी सराहना मिली है। किताब में स्टार एथलीट मिल्खा सिंह लिखते हैं कि किस तरह जिंदगी में उनका मिशन दौड़ने में महारत हासिल करना था। किताब में उनके उस लचीलेपन का भी जिक्र मिलता है, जिसने उन्हें बुरे वक्त से उबरने में मदद की। इस किताब की प्रस्तावना नामचीन फिल्म मेकर राकेश ओम प्रकाश ने लिखी है। यह वही ओम प्रकाश हैं, जिन्होंने मिल्खा सिंह पर भाग मिल्खा भाग फिल्म बनाई है।

2. द टेस्ट ऑफ माई लाइफ: फ्रॉम क्रिकेट टू कैंसर एंड बैक
यह एक स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह की आत्मकथा है, जिन्होंने हाल ही मैं कैंसर से उबर कर वापसी की है। यह किताब सही मायनों में हालात से लड़ने की प्रेरणा देती है। यह किताब इसी बात के ईर्द-गिर्द घूमती है कि कैसे युवराज सिंह ने कैंसर से लड़कर क्रिकेट में वापसी की। युवराज सिंह के कई पहलुओं के बारे बताती यह एक बेहतरीन सलेब्रिटी बुक है।

3. कैप्टन कूल: एमएस धोनी की कहानी
लंबे समय से भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भारत को नई-नई ऊंचाइयों पर पहुंचा रहे हैं। कई तो धोनी की अपार सफलता को देखकर अचंभित हैं। एक ऐसी किताब जिसे आपको पढ़ना ही चाहिए।

4. प्लेइंग टू विन-साइना नेहवाल
यह किताब स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की दिलचस्प जीवनी है। सलेब्रिटी से जुड़ी किताबों में इसे आपको जरूर पढ़ना चाहिए। भारत के लिए ओलंपिक पदक लाने वाली सायना नेहवाल इस किताब में अपने बचपन, जवानी और अन्य चीजों के बारे में विस्तार से बात करती हैं।

5. राफा: माइ स्टोरी
सलेब्रिटी की किताबों में मशहूर टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल का भी जिक्र आता है। अपनी किताब में नडाल लिखते हैं कि किस तरह उनके अंकल ने उन्हें एक महान टेनिस खिलाड़ी बनने के लिए मानसिक रूप से तैयार किया।

6. फास्टर देन लाइटनिंग: माइ ऑटोबायोग्राफी
अगर पर आप किसी सलेब्रिटी की किताब खरीदना चाहते हैं, तो इस किताब को जरूर खरीदें। यह स्टार ओलंपियन उसैन बोल्ट की ऑटोबायोग्राफी है। इस किताब में बोल्ट के एक मामूली खिलाड़ी से स्टार बनने का पूरा विवरण दिया गया है।

7. सन्नी डेज
भारतीय क्रिकेट इतिहास से शायद ही कोई सुनील गवास्कर को भुला पाए। सन्नी डेज एक चर्चित सलेब्रिटी बुक है, जिसमें सुनील गवास्कर के विकास को बेहद दिलचस्प तरीके से बताया गया है।

8. रोजर फेडरर: द ग्रेटेस्ट
रोजर फेडरर का शुमार टेनिस के महान खिलाड़ियों में किया जाता है। वास्तव में यह किताब इस महान खिलाड़ी के इंटरव्यू का कलेक्शन है। इस किताब को पढ़ने के बाद आप फेडरर की जिंदगी के कई पहलू से रू-ब-रू होंगे।

9. क्रॉसिंग द बाउंड्री: केविन पीटरसन
इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर हमेशा अखबार की सुर्खियों में रहते हैं। इंग्लिश मीडिया तो उसे क्रिकेट का डेविड बैकहम तक कहता है। इस किताब में पीटरसन की जिंदगी से जुड़ी कई घटनाओं का विवरण है। इसकी गितनी कुछ बेहतरीन सलेब्रिटी बुक में होती है।

10. ए बायोग्राफी ऑफ राहुल द्रविड़: द नाइस गाइ हू फिनिस्ड फर्स्ट
दीवार के नाम चर्चित राहुल द्रविड़ की बायोग्राफी की गिनती श्रेष्ठ सलेब्रिटी बुक में होती है। इस किताब में उन घटनाओं का विवरण मिलता है जिसने राहुल द्रविड़ को महान क्रिकेटर बनाने में बड़ी भूमिका निभाई।



Click it and Unblock the Notifications
