Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
40 साल से ज्यादा के पुरुष ऐसे दिखें फैशनबल
फैशनबल होने का उम्र से कोई लेना-देना नहीं है। चाहे आप 20 साल के हों, 30 साल के हों या फिर 40 साल के, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। दरअसल फैशन उम्र पर हमेशा हावी रहता है। उम्र के साथ बुद्धिमत्ता आती है। यही वजह है कि आप करियर, संबंध और लाइफस्टाइल को लेकर सजग हो जाते हैं। फैशन ट्रेंड के हिसाब से बदलता रहता है। फैशन हमेशा समय और जगह देख कर ही करना चाहिये। अगर आप 40 की उम्र के हैं या उस्से पार निकल चुके हैं तो आपको अपनी फैशन स्टाइल बना कर रखनी चाहिये। आप को अपनी खूबसूरती को सादगी में बदलना होगा। बाजार में वैसे तो बहुत तरह तरह के कपड़े मौजूद हैं लेकिन आपको भड़कीले कपड़ों से दूरी बना कर रखनी होगी क्येांकि आपकी उम्र आपको उसे पहनने कि इजाजद नहीं देती।
अगर आप 40 साल के हैं तो, अपने उम्र पर गर्व करें। कभी भी कपड़ों के जरिए अपनी उम्र छुपाने की कोशिश न करें। दूसरी जेनरेशन से संबंध रखने वाले ज्यादा चुस्त और ज्यादा ढीले कपड़े न पहनें। फैशन तो आते-जाते रहेंगे। पर आपका पर्सनल ट्रेडमार्क ही आपको भीड़ से अलग करेगा। इसके लिए जरूरी है कि आप समय में बंधे न हों। इसी तरह कई और भी बातों पर आपको ध्यान देना जरुरी है, आइये डालते हैं एक नजर उस पर भी।
आइए हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे टिप्स, जिससे आप फैशनबल दिखने के साथ-साथ लोगों की नजरों में भी आएंगे।

1. खूबसूरती सादगी में है
आज के समय में जब आप शॉपिंग के लिए जाएंगे तो आपको विकल्पों की कोई कमी नहीं होगी। पर सादगी का हमेशा ध्यान रखें। भड़कीले कपड़ों के दिन अब लद चुके हैं। बेहतर होगा कि चटकीले पैटर्न वाले कपड़े और भड़कीले टाई को युवा पीढ़ी के लिए छोड़ दें। अब आपका स्टाइल शाश्वत, सादा और गूढ़ होना चाहिए। कपड़ों के मामले ये बात अच्छी तरह समझ लें कि ये ऐसे हों जिससे आपका लुक सिंपल दिखे।

2. रेडीमेड कपड़ों को कहें ना
अगर आपकी उम्र 40 से ज्यादा है, तो फिर आप रेडीमेड कपड़े न पहनें। अपने लिए एक टेलर का चयन करें, जिससे आपके कपड़े की फिटिंग अच्छी हो। साथ टेलर ही आपके कपड़े में सुधार के लिए आखिरी समय तक तत्पर रहेगा। अपने टेलर से बताएं कि कपड़ों से साफ-सुथरी छवि झलकनी चाहिए।

3. उम्र न छुपाएं
अपने उम्र पर गर्व करें। कभी भी कपड़ों के जरिए अपनी उम्र छुपाने की कोशिश न करें। दूसरी जेनरेशन से संबंध रखने वाले ज्यादा चुस्त और ज्यादा ढीले कपड़े न पहनें। कई कपड़ों पर तरह-तरह के ग्राफिक्स बने होते हैं और कुछ-कुछ लिखें भी होते हैं। ऐसे कपड़ों को पूरी तरह से न कहें।

4. फैशन ट्रेंड से बचें
हम यह नहीं कह रहे कि आप स्टाइल टिप्स और ट्रेंड को पूरी तरह से त्याग दें, बल्कि इन पर पूरी बारीकी से अमल करने की जरूरत नहीं है। समय के साथ-साथ स्टाइल भी बदलता है और कई बार तो ये दिन के हिसाब से भी बदल जाता है। जब आप 40 साल के हो जाते हैं तो आपका स्टाइल समय में बंधा हुआ नहीं होना चाहिए। ज्यादातर फैशनबल चीजों को एक खास उम्र के लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है। उदाहरण के लिए आप स्नीकर और चुस्त जींस पहन कर शायद अच्छा नहीं दिखेंगे। भले ही ज्यादातर मैगजीन यह कहती हो कि यही आपकी स्टाइल है।

5. जो गुजर चुका सो गुजर चुका
कुछ पहनावे वापस फैशन में आ कर और ज्यादा लोकप्रिय हो जाते हैं। इसका मतलब यह नहीं कि आप अपनी पुरानी चीजों को वापस अलमारी से निकाल लें। दरअसल इसे युवा पीढ़ी को ध्यान में रखकर समकालीन बनाया जाता है। उदाहरण के लिए एवीएटर सनग्लास की बात करते हैं। यह बार-बार प्रचलन में आता है, पर हर बार इसके फ्रेम या लेंस में कुछ न कुछ बदलाव जरूर रहता है। इसलिए बेहतर होगा कि अगर कोई पुराना फैशन फिर से फैशन में आ गया है, तो उसे अपने अलमारी से न निकालें। उसके नए वर्शन को खरीदें, ताकि आप अपडेट रह सकें।

6. ट्राउजर पहनें
एक अच्छे दर्जे का ट्राउजर आपके पास होना ही चाहिए। अगर आप जिम जाते हैं और आपने खुद को शेप में रखा है तो फिर फ्लैट फ्रंट वाला ट्राउजर पहनना ठीक रहेगा। अगर ऐसा नहीं है तो फिर आप चुन्नट वाला ट्राउजर पहनें, जिससे आपका बढ़ा हुआ शरीर छिप जाए। नेचुरल फाइबर और डेनिम कपड़े ठीक रहेंगे। पर याद रखें कि टॉर्न और बैगी लुक को यंग जेनरेशन के लिए छोड़ दें। कॉटन या लाइनन के ट्राउजर से आपके लुक में परिपक्वता, स्टाइल और कम्फर्ट दिखेगा। आप चाहें तो विविधता के लिए अलग-अलग रंगों का भी चुनाव कर सकते हैं।

7. एसेसरीज
एसेसरीज से आपके बोरिंग लुक में नया आयाम जुड़ेगा। टाई पिन, कफ-लिंक, घड़ी, सनग्लास जैसे एसेसरीज 40 साल से ज्यादा उम्र के कामकाजी पुरुष को फैशनबल बनाते हैं। ये भी सुनिश्चित करें कि आपकी एसेसरीज आपके जूतों से मिलती हों। अगर आपने काले रंग का बेल्ट पहना है तो फिर भूरे रंग का जूता पहनने का कोई तुक नहीं बनता है। भले ही आपको लगे कि कोई इस पर ध्यान नहीं देगा, पर वास्तव हर किसी का ध्यान इस पर जाता है।

राहुल खन्ना का स्टाइल
राहुल खन्ना को ही ले लें। वह अपने उम्र के हिसाब से कितने सटीक दिखते हैं। उनकी स्लिम बॉडी पर सिला-सिलाया सूट भी खूब जंचता है। यही उनके कैजुअल ड्रेस के बारे में भी कहा जा सकता है। वह हल्के रंग के कपड़े पहनते हैं, बावजूद इसके उनका पूरा लुक पूरी तरह से व्यवस्थित लगता है। उनके जिम में बनाए गए बॉडी को फ्लैट फ्रंट ट्राउजर भी अच्छी तरह से पेश करता है। साथ ही राहुल एसेसरीज का इस्तेमाल करना भी नहीं भूलते। उनके टाई पिन, पॉकेट स्क्वायर, घड़ी और एवीएटर पूरी तरह से अचूक मालूम पड़ते हैं।



Click it and Unblock the Notifications