Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
ग्रैमी अवार्ड 2013: बेस्ट ड्रेस और विजेताओं की लिस्ट
संगीत के क्षेत्र में विशेष उपलब्धी प्राप्त करने वालों को ग्रैमी अवार्ड दिया जाता है। इसे पहले ग्रामाफ़ोन पुरस्कार के नाम से जाना जाता था। टीवी पर इसका प्रोग्राम कई दिनों के बाद आने वाला है लेकिन इसकी खास खबर हम आपको अभी से ही दे देते हैं। अगर आप भी संगीत के प्रेमी हैं तो आपको भी इस ग्रैमी अवार्ड में जरुर इंट्रेस्ट आएगा। किस सेलेब्रिटी ने कौन सी ड्रेस पहनी और किस गायक को किसा चीज के लिये ग्रैमी अवार्ड मिला, इस बात की जानकारी हम आपको देंगे क्योंकि ग्रैमी अवार्ड केवल संगीत के बारे में ही नहीं है बल्कि फैशन भी इसमें कहीं ना कहीं इसका स्थान है। आप की जानकारी के लिये बता दें कि यह 55वें ग्रैमी अवार्ड था।
रेड कार्पेट पर जितनी भी ड्रेस पहनी जाती हैं वे सब नई की नई होती हैं लेकिन उनमें से कोई बेस्ट ड्रेस के लिये पहचानी जाती है और कोई खराब ड्रेस के लिये। पर आज हम यहां पर बेस्ट ड्रेस की बात करेंगे और आपको बताएंगे कि रिहाना, बियोंसे, टेलर स्विफ्ट, जेनिफर लोपेज, केटी पैरी और माइली साइरस आदि जैसी हॉट गाइकाओं ने क्या और कौन सी ड्रेस पहनी।
हम केवल ड्रेस के बारे में ही नहीं बल्कि आज हम उन सितारों के बारे में भी जानकारी देगें जिन्होंने ग्रैमी आवर्ड जीते। समारोह में कुल 81 श्रेणियों में विभिन्न संगीतकारों गायकों को पुरस्कृत किया गया। गायिका एडीले, टेलर स्विफ्ट, जस्टिन टिम्बरलेक, एलिसिया कीज और रिहाना ने समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत किया। आइये तस्वीरों के दृारा जानते हैं ग्रैमी अवार्ड के विजेताओं की लिस्ट के साथ-साथ बेस्ट ड्रेस वाली कुछ सेलेब्रिटियों के बारे में भी। तो अगर आपको संगीत से प्यार है तो ग्रैमी अवार्ड की हलचलों को देखना बिल्कुल भी ना भूलें।

बियोंसे
काले रंग की ड्रेस के साथ सफेद पट्टी नुमा चुस्त ड्रेस में बियोंसे काफी हॉट दिख रही थीं।

निकोल किडमैन
इस 45 वर्षीय अदाकारा ने गोल्डन रंग का गाउन पहन रखा था। इस तस्वीर में निकोल अपने पति केथ अर्बन के साथ नजर आ रही हैं।

रिहाना
पॉप स्टार रिहाना ने रेड कार्पेट पर रेड कलर का शिफॉन गाउन पहना था।

टेलर स्विफ्ट
टेलर स्विफ्ट अपने सफेद और गोल्डन स्ट्रिप स्लिट गाउन में काफी सीधी साधी और सिंपल गर्ल लग रही हैं।

जेनिफर लोपेज
जेनिफर हमेशा से ही रेड कार्पेट पर अपने लुक को लेकर बोल्ड और अलग दिखी हैं। इस तस्वीर में लोपेज ने पिछली बार की तरह एंजलीना जोली की ही तरह अपनी टांगे दिखा कर पोज देने की नकल की है।

केटी पेरी
केटी पेरी ने मिंट कलर की स्किन टाइट गूची ड्रेस पहनी है।

माइली साइरस
टीन पॉप गाइका माइली साइरस अपनी इस नई ड्रेस में काफी असहज महसूस कर रही थीं।

गॉटी
गायक गॉटी को रिकार्ड ऑफ द ईयर और बेस्ट अल्टरनेटिव म्यूजिक अवार्ड दिए गए।

जैक ब्राउन बैंड
कंट्री एल्बम के लिये इस बैंड ने पुरस्कार झटका।

एडीले
द न्यू मॉम एडीले ने जहां पिछले ग्रैमी अवार्ड में 6 पुरस्कर झटके थे वहीं इस बार केवल 1 अवार्ड की हकदार बनी। इन्हें बेस्ट सोलो परफार्मेंस जो कि लाइव था, उसका अवार्ड मिला।

यूशर
यूशर को बेस्ट R&B पर फार्मेन्स का अवार्ड मिला।

बेयोंसे नोल्स
गायिका बेयोंसे नोल्स ने बेस्ट ट्रेडिशनल आर एंड बी परफारमेंस का पुरस्कार जीता।

ड्रेक
बेस्ट रैप एल्बम के लिये 26 वर्षीय ड्रेक को अवार्ड मिला।

फन
संगीत बैंड 'फन' को उनके गीत 'वी आर यंग' के लिए साल के प्रतिष्ठित गीत का पुरस्कार दिया गया।

टेलर स्विफ्ट
सेफ एंड साउंड के लिये बेस्ट संगीत लेखन के लिये टेलर स्विफ्ट को ग्रैमी अवार्ड मिला।

द ब्लैक कीज
' द ब्लैक कीज' को सर्वश्रेष्ठ रॉक परफॉरमेंस, सर्वश्रेष्ठ रॉक गीत और सर्वश्रेष्ठ रॉक एलबम का पुरस्कार मिला।

जे-जेड और केनी वेस्ट
दोनों रैपर, जे-जेड और केनी वेस्ट की जोड़ी ने भी तीन पुरस्कार जीते।



Click it and Unblock the Notifications
