Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
बोरिंग नौकरी के साथ कैसे करें समझौता?
हमें सर्वशक्तिमान ईश्वर का या हमारे बड़ों का आशीर्वाद अलग-अलग तरीके से मिल सकता है। दीर्घ व स्वस्थ जीवन, पैसा, अच्छा पति, खुशियां तथा अपनों के साथ सुख-शांति के साथ रहना जीवन के कुछ वरदान हैं। लेकिन, इससे ज्यादा कष्टकारक व उत्पीड़क और कुछ नहीं हो सकता, यदि हमारा पेशा हमें बिल्कुल नापसन्द है। दुर्भाग्य से, आर्थिक अनिश्चितता की इस वर्तमान दुनिया में, बहुत सारे लोग प्रतिदिन इस यातना से गुजर रहे हैं।
दुनिया में ऐसे बहुत से लोग ऐसी नौकरियां कर रहे हैं, जो उन्हें नहीं पसंद है। इन नौकरियों में या तो पैसे ज्यादा हैं या फिर आज कल नौकरी की कमी की वजह से लोग कोई भी नौकरी चुन लेते हैं और जीवन पर नाखुश रहते हैं।

ऐसी नौकरी के साथ कैसे जियें जो आपको पसंद न हो
1. यथार्थवादी बनें: हमारा काम हमारी आजीविका का मुख्य स्रोत होता है। हम इससे अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं तथा करों का भुगतान करते हैं।
2. अपने अनुभव का सम्मान करें: हो सकता है हमें वह काम पसन्द न हो जो हम रोज करते हैं। लेकिन, बाजार हमारे साथ सहमत नहीं होता। यह हमारे वर्षों से अर्जित अनुभव का ही सम्मान करेगा।
3.X Factor का ख्याल रखें: हर काम के साथ कुछ दिलचस्प पहलु होते हैं,जिनके साथ हम अपने व्यक्तित्व को आसानी से जोड़ सकते हैं, उदाहरण के लिए, विपणन के थकाऊ काम के साथ यात्रा करने का मज़ा आता है।
4. दार्शनिक दृष्टिकोण का विकास: हर काम अंततः बड़े पैमाने पर समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए होता है। इस बात को महसूस करना कि आपके प्रयास कई लोगों के जीवन की बेहतरी में मददगार हो सकते हैं, से मनोबल को बढ़ावा मिलता है।
5. पुरस्कार के बारे में स्पष्ट रहें: काम की प्रकृति के अनुसार मिलने वाला पुरस्कार अलग-अलग होता है। कुछ काम एक भव्य जीवन शैली जीने के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध कराते हैं, जबकि अन्य नौकरियां अक्सर प्रियजनों के साथ समय बिताने का खूब मौका प्रदान करती हैं। लेकिन नौकरी की सुरक्षा को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
6. पक्ष-विपक्ष की तुलना: नापसंदगी के पेशे में काफी अनुभव प्राप्त करने के बाद, अपने वर्तमान काम के अच्छाईयों-बुराईयों की तुलना अपनी मनपसंद नौकरी के साथ की जा सकती है। एक निष्पक्ष निष्कर्ष पर पहुंचना वर्तमान नौकरी की अच्छाईयों के बारे में एक पवित्र और स्थायी मानसिकता बना सकते हैं।
7. स्वतंत्र काम: आज के इस वैश्विक सहयोग और संचार की दुनिया में, एक गैरपसंद काम से होने वाली आय से परिवार को चलाया जा सकता है, लेकिन मनपसंदगी वाले काम को स्वतंत्र रूप से एक फ्रीलांसर के रूप में एक समानांतर कैरियर की तरह भी अपनाया जा सकता है।
8. सही समय की प्रतीक्षा करना: एक उद्देश्यपूर्ण एवं पूर्ण जीवन जीने के लिये समय की जरूरत होती है। जब तक बहुत शुरुआत से ही एक गलत कदम वाला कैरियर न हो, तब तक एक शादीशुदा पारिवारिक जीवन के बीच में एक अच्छी तरह से चल रहे काम को छोड़ा नहीं जा सकता। बच्चों के प्रति जिम्मेदारियों को पूरा कर देने के पश्चात ही, रूचि के काम को करने के लिये मौद्रिक प्रतिफल वाले काम को कमतर महत्व देने पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
