Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
कैसे बने एक आकर्षक पुरुष
क्या आपको लगता है कि महिलायें आपके बारे में बात नहीं करतीं? आपको शायद पता है कि आपको अपने आप में सुधार लाने की जरुरत है किन्तु कैसे लायें इसके बारे में सशंकित हैं? जी हां, अपने जीवन में कोई भी बड़ा बदलाव करना इतना आसान नहीं होता जितना कि लगता है। लेकिन अगर आपको लड़की पटानी है और अपने ऑफिस या कॉलेज में सबसे हॉट नजर आना है तो आपको अपने आपको थोड़ा बहुत चेंज तो करना ही पडे़गा।
आकर्षक लगने के सुझाये गये उपायों से आपका व्यक्तित्व अगले चरण में प्रवेश करेगा। किसी महिला से अपने साथ चलने के लिये अनुनय करने के बजाय आप पायेंगें कि आपका ध्यान पाने के लिये वे आपस में प्रतिस्पर्धा कर रही होंगीं।

अपने फैशन में बदलाव करें
आजकल की शैली और अपने शारीरिक संरचना के अनुरूप ही कपड़े पहनें। अपने बालों, आँखों और त्वचा के रंग के अनुसार ही रंगों को चुनें।

जिम जायें
आपको पहलवान दिखने की जरूरत नहीं है लेकिन आकर्षक लगने के लिये आपका शरीर गठीला होना जरूरी है। हृदय और क्षमता विकास के प्रशिक्षण से आपके शरीर को महिलायें चाहने लगेंगी।

अपने आप को महकायें
अपने आप को इत्र में भिगोने की बजाय अच्छी तरह से नहाकर सुगन्धित डियोड्रेन्ट लगायें और अपनी साँसों को महकायें। चाहे आप कितने भी स्वस्थ या फैशन में हों लेकिन यदि आपके पसीने या साँसों में बदबू है तो आप अकेले ही रह जायेंगे।

एक अच्छी शारीरिक मुद्रा रखें
एक पुरुष जो सीधा खड़ा होता है आत्मविश्वासी लगता है जबकि बेढंगी मुद्रा आपके असुरक्षित और असहज होने का परिचायक है। अच्छी शारीरिक मुद्रा के विकास से आप को आकर्षक होने का अहसास होगा जिससे लड़कियाँ भी प्रभावित होकर ऐसा ही महसूस करेंगी।

आकर्षक आवाज का विकास करें
रेडियो उद्घोषक या समाचारवाचक की नकल ल करें। बल्कि सिनेमा के किसी आकर्षक व्यक्तित्व के आवाज की नकल करें। इससे महिलायें पलट कर देखेंगी कि कौन बोल रहा है और जब आप उन्हें बातचीत में शामिल करेंगें तो वे द्रवित हो जायेंगीं।

शाँत और सशक्त बनें
यदि आप जिस महिला से बात कर रहे हैं वह भावुक हो जाये तो आप स्वयं पर नियन्त्रण बनाये रखें। यदि आप महिला के भावनात्मक बदलावों से परेशान नहीं होंगे तो महिला पर आपकी बेहतर छाप पड़ेगी।

अपने शिष्टाचार का उपयोग करें
उनके लिये दरवाजे को खोलना और धन्यवाद कहने जैसे सामान्य शिष्टाचार आपके भद्रपुरूष होने के द्योतक हैं। याद रखें, यदि आपको इन सामान्य शिष्टाचारों के बदले उनके चेहरे पर एक अन्जाना सा भाव दिखे तो ऐसा सम्भवतः इसलिये होगा क्योंकि आजकल लोग इन शिष्टाचारों का उपयोग नहीं करते।

अवसरों का उपयोग करें
महिलाओं को क्या अच्छा लगेगा और क्या नहीं, यह जानने के लिये आपको विभिन्न विधाओं का उपयोग करना होगा। यदि आप प्रस्ताव के अवसरों का उपयोग नहीं करेंगे तो आप उनकी बाँहों में होने की बजाय उनके सबसे अच्छे मित्रों की सूची में शामिल हो जायेंगें।

आगे बढ़े
जब आप आकर्षण के संकेतों को पहचान लें तो आगे बढ़ें और जितनी जल्दी हो सके उनसे अकेले में मिलें। वह निर्णायक पुरूष की प्रशंसक होगीं और आगे बढ़ने के लिये सहमत होगीं।

छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें
विशेष शैली में बाल कटवायें, नाखूनों को काटें, दाढ़ी बनायें या चेहरे के बालों को छोटा रखें। अगर आपके कानों और नाकों में बाल हैं तो उन्हें अवश्य साफ करें



Click it and Unblock the Notifications
