Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आईआईजेडब्लू 2013 का दूसरा दिन रहा गीतांजली ज्वैलर्स के नाम
आईआईजेडब्ल 2013 का दूसरा दिन गीतांजली ज्वैलर्स ने तब खास बना दिया जब इसने अपने ज्वैलरी कलेक्शन रैंप पर उतारे। अगर इंडिया इंटरनैशनल ज्वैलरी वीक 2013 के दूसरे दिन की बात करें तो, पहले दिन के मुकाबले इस दिन बहुत ही कम बॉलीवुड सितारे आए थे। केवल कुछ ही सेलेब्रिटीज जैसे राणा दग्गुबाती, काजल अग्रवाल, तपसी पन्नू और नेहा धूपिया ने आ कर गीतांजली ज्वैलर्स के लिये शो स्टापर का किरदार निभाया।
अगर बात करें नेहा धूपिया कि तो इन्होनें भारतीय दुल्हन का अवतार ले कर रैंप पर वॉक की। हमने जब नेहा को दुल्हन के रूप में सज-धज कर आते देखा तो , आपको यकीन नहीं होगा कि हमें तो नेहा धूपिया से मानो प्यार ही हो गया। अपनी डिजाइनर गोल्डन और डायमंड ज्वैलरी में नेहा क्या खूब दिख रही थीं। हमने बंदगला हार देखा जो कि सोने का था, पतला डायमंड और रूबी नेकलेस और कई ऐसे डिजाइनर आभूषण जिनमें पत्थरों कि खास तरह से डिजाइन बनाई गई थी, महिलाओं को लुभाने में कामयाब रही।
हमने रानी हार भी देखे, जो कि सोने के थे और उसमें मोती और रूबी के पत्थरों से काम किया हुआ था। इसके साथ में मिलती हुई इयररिंग और पेंडेन्ट भी थे। ऐसे आभूषण किसी भी पंरापंरिक कपड़ों जैसे, साड़ी, लहंगे या अनारकली सूट के साथ मैचिंग बैठ सकते हैं। आइये देखते हैं गीतांजली ज्वैलर्स के दूसरे दिन के कलेक्शन की कुछ तस्वीरें।

कुंदन रानी हार
इस रानी हार में कुंदन, सोना और रूबी का वर्क किया गया है। इस हार में कहीं कहीं पन्ना भी लगा हुआ है। हार के साथ सुंदर सी इयररिंग भी शामिल है।

बंद गला माणिक हार
इस हार में माणिक नीचे की ओर है, जिसे बहुत थेाड़ा सा इस्तमाल किया गया है। इसी वजह से ये हार क्लासी और चमकदार दिख रहा है।

हीरे और माणिक से जड़ा रानी हार
यह हार काफी भारी और ब्राइडल है। इसमें से हीरा और माणिक चमक रहा है और देखने वालों को अपनी ओर खींच रहा है।

हीरा और पन्ना
सफेद हीरे और हरे पन्ने को जब जोड़ा जाता है तब जा कर ऐसा खूबसूरत सा हार सामने आता है। यह हार काफी डिजाइनर है जो कि नई दुल्हनों पर काफी जजेगा।

डायमंड नेकलेस
डायमंड लड़कियों का ब्रेस्ट फ्रेंड माना जाता है। इस डायमंड नेकलेस के साथ मैचिंग इयररिंग भी है, जिसे आप किसी भी ट्रेडिशनल कपड़े के साथ पहन सकते हैं।

नेहा धूपिया
नेहा गीतांजली ज्वैलर्स के लिये शो स्टापर बनीं। इन्होनें ट्रेडिशनल इंडिशन ब्राइड का अवतार धारण किया और रूबी तथा डायमंड ज्वैलरी पहन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।



Click it and Unblock the Notifications
