Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
आईआईजेडब्लू 2013 में करिश्मा ने दिखाया अपना हीरे का हार
आज आईआईजेडब्लू 2013 के रैंप पर करिश्मा ने अपना जादुई असर तब बिखेरा जब वह केज ज्वैलर्स के लिये शो स्टापर बन कर उतरी। प्यारी सी दिखने वाली करिश्मा के गले में एक बहुत ही अनोखा और सुंदर सा भारी हीरे का हार था, जिसमें वह चमक रही थीं। उन्होने डायमंड नेकलेस के साथ मैचिंग इयररिंग्स, डायमंड रिंग और ब्रेसलेट भी पहन रखी थी। करिश्मा जितनी अच्छी डायमंड नेकलेस में लग रही थी उससे कहीं ज्यादा काले रंग के अनारकली सूट में दिख रही थीं।
केज ज्वैल्स ने अपना अद्भुत आभूषण का कलेक्शन आईआईजेब्लू 2013 के चौथे दिन पेश किया। केज ज्वैल्स ने अपने सारे कलेक्शन में फूला की आकृति पेश कि जो लोगों दृारा काफी पसंद किया गया। भारत में ऐसे आभूषण काफी कम ही देखने को मिलते हैं। केज ज्वैल्स ने अपनी डिजाइनों में हीरे, पन्ने और विभिन्न तरह के रत्नों का प्रयोग किया था।
आज कि लड़कियों और महिलाओ को केज के ये अनोखे आभूषण काफी पसंद आएंगे। आइये देखते हैं कुछ अनोखे और खूबसूरत ज्वैलरी डिजाइन और हमारी खूबसूरत स्टार करिश्मा कपूर को रैंप पर वॉक करते हुए।

जड़ाऊ नेकलेस
इस लंबे से जड़ाऊ नेकलेस के बीच में फूलों का गुच्छा बनाया गया है। यह देखने में बहुत ही खूबसूरत है और इसके साथ इसकी मैचिंग इयररिंग भी है।

ओपेन फ्लोरल नेकलेस
यह गोल्डन नेकलेस आगे से खुला हुआ है। यह बहुत ही अनोखा नेकलेस है क्योंकि ऐसा नेकलेस आज तक हमने बाजार में कभी नहीं देखा।

फूलों से सजी मोतियों का नेकलेस
यह स्टइलिश ज्वैलरी देखने में बहुत ही खूब है। इसमें मोती और सोने दोनों का ही काम किया गया है।

गुलाबी फूलों वाला हार
यह एक डायमंड नेकलेस है, सिजमें काफी सारी लड़ियां हैं। इसमें फूलों के कई सारे पेंडेन्ट लगे हुए हैं।

मोती और हीरे का हार
यह सचमुच एक अनोखा हार है, इसमें दो रंगों की मोतियां एक साथ लगी हुई हैं।

रानी हार
यह गोल्डन रानी हार देखने में काफी भारी है , जिसमें पत्थर का भी काम किया गया है। इसके साथ ही दूसरा लंबा हार भी है, जिसके साथ इयररिंग भी है।

हीरा और पन्ना
यह हार बहुत सी महिलाओं को पसंद आएगा क्योंकि इसमें हीरा और पन्ने का काम किया गया है।

तने वाला हार
यह हार एक तने की तरह है जिसमें पत्तियां और फूल एक पेंन्डेंट कि तरह लगा हुआ है।

शो स्टापर
करिश्मा कपूर को यहां पर एक सेलेब्रिटी शो स्टापर के रूप में बुलाया गया था।

हीरे के हार में करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर भारी डायमंड कि ज्वैलरी में बहुत ही खूबसूरत दिख रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
