Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लेक्में फैशन वीक के पहले दिन दिखा सेलिब्रिटियों का जलवा
कई दिनों के इंतजार के बाद आखिर लेक्में फैशन वीक 2013 का आगमन हो ही गया। इस शो कि शुरुआत हुई जाने माने और दुनियाभर में अपनी अच्छी पहचान बना चुके मनीष मल्होत्रा कि डिजाइनर ड्रेस से। बॉलीवुड के सेलेब्रिटियों के फेवरेट मनीष ने लेक्में फैशन वीक विंटर फेस्टिवल 2013 के रैंप पर रिफ्लेक्शन नामक कलेक्शन उतारा। मनीष के शो में काफी सेलेब्रिटीज का जलवा देखने को मिला। चाहे बात करें सालों से गायब उर्मिला कि या जैकलीन की, यहां पर हर एक सितारा मौजूद था जिसे मनीष ने खुद बुलाया था।
सभी सेलेब्रिटियों ने भारतीय ड्रेस पहन रखी थाी लेकिन लारा दत्ता और नेहा धूपिया ने सोच रखा था कि उन्हें वेस्टर्न ड्रेस ही पहननी है। इनके अलावा यहां अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर और करन जौहर भी आए थे। करन ने ब्लैक कलर कि चेकदार जैकेट पहन रखी थी, जो कि काफी मॉडर्न लुक दे रही थी।
यहां पर उन सेलेब्रिटियों की लिस्ट दी हुई है, जिन्होंने मनीष मल्होत्रा के शो को अपनी रंग बिरंगी ड्रेसों से चमका दिया। आइये देखते हैं।

जैकलिन फर्नांडीज
श्री लंकन ब्यूटी इस लाल रंग के लंहगे में काफी खूबसूरत दिख रही थीं। इस फुल स्लीव लंहगे पर गोल्डन वर्क गारिगरी की हुई थी।

र्निमत कौर
इन्होने लाइट ब्राउन रंग का लंहगा पहना था, जिसके साथ गोल्डन सिक्विन का काम किया हुआ था और मैचिंग क्लच बालों कि शोभा बढा रहे थे।

नेहा धूपिया
इन्होने प्लेन वाइट शट के साथ काले रंग कि पलाजो पैंट पहनी थी।

लारा दत्ता
इस ड्रेस में लारा दत्ता काफी हॉट दिख रही हैं, लगता ही नहीं कि ये एक छोटे बच्चे कि मां भी हैं।

काजोल
मनीष मल्लहोत्रा कभी भी अपने इवेंट पर काजोल को बुलाना नहीं भूलते। काजोन ने मनीष के ही साथ रैंप पर वॉक की और लोगों कि तरीफे बटोरी।

काजोल, तनिशा और लारा
मनीष ने इन तीनों के साथ रैंप पर एक साथ वॉक की । तनिशा ने नेट की न्यूड कलर साड़ी पहन रखी थी।

करिश्मा कपूर
हमें रैंप पर करिश्मा का भी इंतजार था। इन्होने वाइट कलर का अनारकली गाउन पहन रखा था।

उर्मिला
हमने उर्मिला को रैंप पर बहुत समय बाद देखा। ब्राइट यलो रंग के गाउन में उर्मिला काफी क्यूट दिख रही थी।

शबाना आजमी
शबाना जी ने मनीष और करिश्मा कपूर के साथ रैंप पर वॉक की।

संजय कपूर
अनिल कपूर के भाई संजय कपूर ने भी इस रैंप वॉक में भाग लिया।

करन जौहर
इन्होने धारीदार काले रंग कि जैकेट पहन कर रैंप पर वॉक की।



Click it and Unblock the Notifications
