Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
लेक्में फैशन वीक में किरन खेर दिखी पटोला साड़ी में
लेक्में फैशन वीक 2013 के चौथे दिन पर इंडियन टेक्सटाइल को सलामी दी गई। इस दिन पारंपरिक भारतीय वस्त्र रैंप पर उतारे गए। इन कपड़ों में सूती कपड़ों को नए और चमकदार रंगों में पेश किया गया। गौरंग शाह एक भारतीय डिजाइनर हैं जो कि भारतीय बुनकरों और फैबरिक के साथ काम करते हैं। ये अपने जामदानी काम के लिये काफी फेमस भी हैं। लेकिन इस बार के लेक्में फैशन वीक 2013 के रैंप पर इन्होनें जामदानी का काम न दिखाते हुए पटन पटोला का काम जो कि गुजरात में बहुत प्रसिद्ह है, उसे पेश किया।
गौरंग शाह के कपड़ों के कलेक्श का नाम था स्त्रीधन। इनके कलेक्शन के लिये किरण खेर ने रैंप पर शोस्टापर कि भूमिका अदा की। किरण खेर ने एक सुंदर सी पटन पटोला साड़ी पहन रखी थी जो कि गौरंग शाह दृारा खास इस लेक्में फैशन वीके के लिये डिजाइन की गई थी। आइये देखते हैं कुछ बहुत ही खूबसूरत डिजाइन पटन पटोला कपड़ों के।

हरा पटोला रूपट्टा
सफेद अनारकली ड्रेस के साथ शोभा बढाता हुआ हरे रंग का रूपट्टा काफी जच रहा है।

पीला लंहगा
इस पीले रंग के लंहगे में पटन पटोला का काम किया हुआ है। इसमें मल्टीकलर पैटर्न का काम इसे बहुत खूबसूरत बनाता है।

नीला और लाल रंग का रूपट्टा
यह साधारण सा लंहगा देखने में इसलिये खूबसूरत लग रहा है क्योंकि इसके सथ गुजराती स्टाइल का रूपट्टा है जो कि देखने में काफी भारी लग रहा है।

काला शरारा
आपको काले रंग का पटोला मिलता मुश्किल हो सकता है लेकन यहां पर गौरंग शाह ने इसे भ कर दिखाया।

लाल पटोला रूपट्टा
साधारण से दिखने वाले सफेद और पीले रंग के लंहगे का लुक इस लाल रंग के पटोला ने चेंज कर दिया।

पटोला साड़ी
इस हरे रंग कि पटोला साड़ी में गुलाबी और पीले रंगों का काम किया हुआ है। यह साड़ी गुजराती स्टाइल में पहनी गई है।

किरन खेर
शोस्टापर बनी किरन खेर ने सफेद और हरे रंग कि पटोला साड़ी पहन रखी है, जिसें वे काफी खूबसूरत दिख रही हैं।

गुजराती आभूषण
किरन खेर ने वे आभूषण पहन रखे हैं जिसे गांव कि अधिकतर गुजराती महिलाएं पहनती हैं।

गौरंग शाह और किरन खेर
डिजाइनर गौरंग शाह और किरन खेर शो खतम हो जाने के बाद स्टेज पर एक साथ वॉक करते हुए।



Click it and Unblock the Notifications
