Latest Updates
-
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम -
क्या 1876 जैसी तबाही फिर होगी? 150 साल बाद लौट सकता है विनाशकारी अल नीनो! सूखा और अकाल का खतरा -
बरसात में भूलकर भी न खाएं ये 10 सब्जियां, वरना शरीर बन सकता है बीमारियों का घर -
अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कौन-सा तरीका है सबसे सुरक्षित? एक्सपर्ट से जानें पूरी जानकारी -
World Population Day 2026 Quotes: 'आबादी पर लगाम, तरक्की को सलाम', इन कोट्स व स्लोगन से फैलाएं जागरूकता -
अमिताभ बच्चन बने पॉलिसीबाजार के ब्रांड एंबेसडर, शुरू हुआ भारत का सबसे बड़ा इंश्योरेंस जागरुकता अभियान -
बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेंगी ये दवाएं, अल्कोहल की मात्रा को लेकर सरकार ने लागू किया कड़ा नियम -
World Population Day 2026: 11 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है जनसंख्या दिवस? जानिए इतिहास-महत्व और थीम
लाइफ ऑफ पाई ने झटके 4 ऑस्कर अवार्ड
2012 में रिलीज हुई लाइफ ऑफ पाई को 4 ऑस्कर अवॉर्ड्स मिले। लाइफ ऑफ पाई को सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी, सर्वश्रेष्ठ विज्युल इफेक्ट्स, सर्वश्रेष्ठ निर्देशन और सर्वश्रेष्ठ ओरिजनल स्कोर के अवार्ड से यहां लॉस एंजेलिस में सम्मानित किया गया। लाइफ ऑफ पाई के लिए आंग ली को बेस्ट डायरेक्टर का खिताब मिला।
लाइफ ऑफ पाई एक उपन्यास पर बनी फिल्म है जिसके लेखक यान मार्टल हैं। इस फिल्म में 3डी तकनीक का बेहतरीन उपयोग देखने को मिलता है और स्पेशल इफेक्ट्स का तो कहना ही क्या। ऑस्कर अवार्ड के लिए

लाइफ ऑफ पाई को ग्यारह नामांकन हासिल हुए हैं। इस फिल्म के कई सारे दृष्य भारत के पांडीचेरी और अन्य इलाको में फिल्माए गए हैं। फिल्म के लिए क्लॉडियो मिरांडा ने सिनेमेटोग्राफी अवार्ड ग्रहण किया। यह उन्हें मिला पहला ऑस्कर अवार्ड है।
लाइफ ऑफ पाई में इरफान और तब्बू की एक्टिंग लाजवाब होने के साथ ही सूरज शर्मा जिनकी यह पहली फिल्म थी, उन्होंने भी गजब की एक्टिंग की। सूरज शर्मा को शायद ही यकीन होगा कि उनकी पहली फिल्म ऑस्कर में 4 अवार्ड हथिया चुकी है। लाइफ ऑफ पाई को 3 गोल्डन ग्लोब अवार्ड के लिये भी नामांकित किया गया था, जिसमें से बेस्ट पिक्चर- ड्रामा और बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड शामिल था।



Click it and Unblock the Notifications