Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
इंडिया ब्राइडल फैशन वीक के दूसरे दिन दिखा अवध कालेक्शन का जादू
बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर मुजफ्फर अली और उनकी डिजाइनर पत्नी मीरा ने इस बार के 2013 इंडियन ब्राइडल फैशन वीक के दूसरे दिन पर रैंप पर अवध से प्ररित हो कर एक खूबसूरत कलेक्शन उतारा। मीरा के इस कलेक्शन का नाम पर्ल ऑन ओरीएन्टल फार्म था, जिसमें खूबसूरत लंहगा, साड़ी, शरारा, अनारकली और फारसी पैजामा आदि की भरमार थी। इनके डिजाइनर ड्रेस में शादी में ज्यादातर प्रयोग होने वाले खूबसूरत और चटक रंग जैसे, लाल, नारंगी, गुलाबी और पीले रंगो का इस्तमाल कम ही था।
चटख रंगों की जगह पर मीरा और मुजफ्फर ने अपने डिजाइनर कपड़ों पर हल्के रंगों जैसे, पीच, ऑफ वाइट, पेस्टल रंग और हल्के हरे रंगों का प्रयोग ज्यादा किया था। जॉर्जेट और वेल्वेट कि शेरवानी और लंहगे पर चिकन और जरदोजी का बहुत ही खूबसूरत काम किया गया था। साड़ी के साथ लंबी जैकेट वाला लिबास देखेने में मार्डन था और कलेक्शन को आधुनिक बना रहा था। इसके अलावा मीरा और मुजफ्फर ने कपड़ों के अलावा माडल्स की ज्वैलरी पर भी काफी ध्यान दिया था।
भारी-भारी इयररिंग, हार, मांग टीका और नाक की बाली खूबसूरत होने के साथ ही अवध की संस्कृति को भी दर्शा रहे थे। ब्राइडल फैशन वीक में मेल माल्डस ने भी मोती के हार पहन रखे थे। यह देखने में सिंपल भी था और परंपरागत भी। आइये देखते हैं मीरा, मुजफ्फर अली कलेक्शन में दूसरे दिन और क्या-क्या पेश किया गया।
मीरा, मुजफ्फर अली अवध कलेक्शन

क्रीम रंग का शानदार लंहगा
इस लाइट कलर लंहगे में चांदी का भारी काम देखा जा सकता है। इसके अलावा गोल्डन ज्वैलरी और खूबसूरत मोती के गंहने इस लुक को परफेक्ट बनाते हैं।

चिकन वर्क कुर्ता
अवध में किचन वर्क काफी प्रसिद्ध है। यह बहुत पुराना काम है।

हल्की गुलाबी साड़ी
हल्के रंग वाली गुलाबी साड़ी में सिल्वर का वर्क किया गया है। साथ ही फुल स्लीव्स का यह डिजाइनर ब्लाउज देखने में काफी माडर्न लुक दे रहा है।

गोल्डन लंहगा
यह सफेद रंग का लंहगा गोल्डन ब्लाउज के साथ पेयर किया गया है। साथ ही इसका डुपट्टा नेट का है जिसका रंग भूरा है।

लाल लंहगा
शादियों में कपड़े का रंग खास तौर पर लाल ही माना जाता है, इसलिये मीरा और मुजफ्फर ने अपने इस कलेक्शन में ब्रिक रेड कलर को सफेद रंग के साथ मिला कर प्रयोग किया है।

नीऑन साडी और लंबी जैकेट
नीऑन ऑरेंज साडी पर यह लंबी डिजाइनर जैकेट सोनम कपूर के कॉन्स 2013 के रेड कार्पेट का लुक याद दिलाती है।

गोल्डन जैकेट
लंहगे के ऊपर गोल्ड जैकेट पहना हुआ है, जिस पर शीशे का काम तथा फ्रिल्ल का काम किया हुआ है।

लाइट ग्रीन शरारा
यह एक बहुत ही प्यारा रंग है जिसे मीरा ने अपने कलेक्शन में इस्तमाल किया है।

काला और गोल्डन कलर का जादू
यह एक बहुत ही प्यारा कलर कॉबिनेशन है। काले रंग पर गोल्डन रंग काफी लड़कियों दृारा पसंद किया जाता है। यह लुक काफी क्लासी लग रहा है।

मीरा और मुजफ्फर अली अपनी मॉडल्स के साथ
इन डिजाइनरों की खास बात यह है कि इन्होनें अपने फैशन कलेक्शन में किसी भी अभिनेता या अभिनेत्री को शो स्टॉपर नहीं बनाया।



Click it and Unblock the Notifications
