Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कला की इज्जत करने वाले ये शहर
वैसे तो दुनिया में कई ऐसे शहर हैं जिनमें बहुत सी खास बाते होगीं, लेकिन ऐसे बहुत ही कम शहर हैं जो कला, संस्कृति, वास्तुशिल्प और फैशन के मामले में सबसे उत्तम हों। कुछ शहर पार्टी, बीच, बिजनस, कुजीन, शिक्षण संस्थान, शोध केन्द्र या पैलेस के लिये फेमस होते हैं। यानी की हर शहर में कोई न कोई बात है जो आपको और हमको अपनी ओर आकर्षित करती है। मगर आज हम इन शहरों की नहीं बल्कि उन शहरों की बात करेगें जो कला क्षेत्र को बढावा देते हैं, जैसे पुणे, मुंबई, कोलकाता, रोम, न्यूयॉर्क, पैरिस और लंदन आदि।
ये शहद न केवल कला को ही संजोए हुए हैं बल्कि इनके हर एक निर्मित भवन में आपको कला दिखाई देगी। कला का मतलब यहां केवल पेन्टिंग आदि से नहीं है, बल्कि फिल्म, रंगमंच, चित्रकला, संगीत, लेखन, संगीत, फैशन,वास्तुशिल्प आदि से है। अगर आप एक आर्ट स्टूडेंट हैं तो, आपके लिये ये सब जगहें किसी जन्नत से कम नहीं होगीं। इसके अलावा इन शहरों में आकपो अपनी खूबसूरत प्रतिभा को दिखाने का मौका भी मिलेगा। यहां पर न
जाने कहां-कहां से लोग कला क्षेत्र में नौकरी ढूंढने आते हैं। आइये जानते हैं कि विश्व में कौन -कौन से शहर हैं जो, आर्ट की इज्जत करते हैं।

पैरिस
पैरिस फ्रांस का सबसे बड़ा नगर है और यह उसकी राजधानी भी है। इसे सुन्दर नगरों में से एक माना जाता है। यहां तक की यह दुनिया की फ़ैशन और ग्लैमर राजधानी मानी गई है। यहीं पर दुनिया की सबसे प्रसिद्ध अट्टालिका आइफ़िल टावर स्थित है ।

न्यूयॉर्क
अमेरिका का सबसे बड़ा शहद न्यूयॉर्क है। न्यूयॉर्क का विश्व व्यापार, वाणिज्य, संस्कृति, फैशन और मनोरंजन पर बहुत प्रभाव है। संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय यहाँ स्थित होने के कारण यह अन्तर्राष्ट्रीय मामलों का भी एक प्रमुख केन्द्र है।

पुणे
पुणे को महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है। इसे क्वीन ऑफ द दक्कन के नाम से भी जाना जाता है। पुणे में बहुत सारे उच्च कोटि के शिक्षण संस्थान, शोध केन्द्र के साथ-साथ खेल, योगा, आयुर्वेद और समाज सेवा आदि से जुड़े अनेक संस्थान है।

बर्लिन
बर्लिन जर्मनी की राजधानी और इसके 16 राज्यों में से एक है। यहाँ कई महत्त्वपूर्ण विश्वविद्यालय, संग्रहालय और शोध केन्द्र हैं। यह शहर बहुत तेजी से विकास कर रहा है, और यहाँ के समारोह, उत्सव, अग्रणी कलाएँ, वास्तुशिल्प और नाइट लाइफ काफी फेमस हैं।

फ़्लोरेन्स
यह इटली का खास शहर है। यहां पर म्यूजियम खासतौर पर आर्ट म्यूजियम बहुत फेमस है। यह शहर किसी भी आर्ट स्टूडेंट के लिये किसी जन्नत से कम नहीं।

कोलकाता
यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर तथा पाँचवा सबसे बड़ा बन्दरगाह है। इसे सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है।

शिकागो
तीन मिलियन आबादी वाला यह शहर अमरीका का तीसरा सबसे बड़ी आबादी वाला शहर है। यह संसार में गल्ला और मांस की सबसे बड़ी मंडी है। यहाँ विश्व के सबसे अधिक पशु काटे जाते हैं। इसी से इसे विश्व का कसाईखाना कहते हैं। यहाँ कृषि-यंत्रों, आटा पीसने, कागज, लुग्दी, इस्पात, मोटर गाड़ियों के उपकरण, वायुयान के पुर्जों, वस्त्र एवं जलयान का निर्माण किया जाता है।

लंदन
लंदन इंग्लैंड की राजधानी है। यहां पर वही थियेटर है जहां पर शेक्सपीयर के प्ले होते थे। साथ ही यहां पर मैडम डुसॉड्स म्यूजियम भी है, जहां पर वैक्स के मॉडल रखें हैं।

रोम
इटली की राजधानी रोम एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। नगर में लगभग 300 गिरजाघर कई पुस्तकालय, अजायबघर आदि हैं। विश्वविद्यालय भवन, यूरोप का सुंदरतम अस्पताल, पैलेस ऑव जस्टिस, आदि अन्य प्रसिद्ध भवन हैं।

वियना
ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना बहुत ही सुंदर शहर है। रहन सहन के स्तर को देखते हुए यह तीसरा सबसे अच्छा शहर है।

मुम्बई
मुम्बई, महाराष्ट्र की राजधानी है और इसे भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुंबई में फिल्म इंटस्ट्री है जहां पर दूर दूर से लोग आंखों में सपने सजाए आते हैं। मुंबई विश्व के सर्वोच्च 10 वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है।



Click it and Unblock the Notifications
