Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
अस्पताल जहां बिना सिर के घूमती हैं आत्माएं
हम में से किसी को भी अस्पताल जाना अच्छा नहीं लगता। लेकिन कोई भयानक बीमारी हो जाने पर हम अपने आप को अस्पताल जाने से बचा नहीं सकते। किसी भी अस्पताल में घुसते ही हमारे मन में अजीबो-गरीब ख्यालात आने शुरु हो जाते हैं। डर के मारे पसीना निकलने लगता है और तो और हर कमरे में रोगियों के भयंकर चेहरे देख कर डर लगता है कि कहीं हम भी उनकी जगह ना पहुंच जाएं। अस्पताल की ऊंची-ऊंची दीवारें, दवाइयों की गंध और हैरान-परेशान से दौड़ते हुए डॉक्टर्स, सब कुछ कितना डरा देने वाला होता है।
सोंचिये जिस अस्पताल में जहां लोग जीवन मरण का खेल, खेल रहे होते हैं, वहीं दूसरी ओर उसी अस्पताल में सिर कटी आत्माएं घूम रही होती हैं। और जब बात अपने पर आ जाए तो क्या होगा? सोंचिये कि आप बीमार हालत में बिस्तर पर पड़े हैं और कोई लंबे नाखून और खुले बालों वाली आत्मा आपको पीछे से दबोच रही हो तो आप क्या करेंगे? जाहिर सी बात है कि आपके होश उड़ जाएंगे और आपके हाथ-पांव काम करना बंद कर देंगे। पर डरिये नहीं क्योंकि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। हम तो बस आपको एक डरावने और भूतिया अस्पताल की कल्पना करवा रहे थे।
आइये जानते हैं उन दुनियाभर के भूतिया अस्पतालों के बारे में जहां पर सच-मुच में सारा दिन आत्माएं और भूत घूमते रहते हैं -

रोयल होप अस्पताल, यूएसए रोयल
यह अस्पताल ढहाए जाने से पहले एक स्पैनिश मिलिट्री अस्पताल था। बताया जाता है कि इस अस्पताल में रखी चीज़े अपने आप ही जोर-जोर से हिलने लगती थी, बिस्तर उछलने लगते थे और यहां पर जो भी मरीजों से मुलाकात करने आता था उसे चोटें लगने लगती थीं। सूचना के तहत यह अस्पताल मूल अमेरिकी कब्रिस्तान पर बनाया गया था, इसलिये यहां पर ऐसी घटनाएं घटित होती थीं।

साई यिंग पुन मनोरोग अस्पताल, हाँग काँग
यह मेंटल अस्पताल सन 1892 में बनाया गया था। आस-पास के लोग बताते हैं कि इस अस्पताल से रात को किसी महिला के रोने की आवज़े आती हैं और बिना सिर की घूमती हुई आत्माएं भी दिखती हैं। इस अस्पताल को दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जब्त कर लिया गया था और लोगो के गले काटे जाते थे।

चंगी जनरल अस्पताल, सिंगापुर
सालों से सिंगापुर में यह अस्पताल एक डरावनी जगह के रूप में जानी जाती है। यह शुरू में एक रॉयल एयर फोर्स अस्पताल था, पर बाद में इस जगह पर जापानी सैनिकों ने अपना कब्जा जमस लिया और लोगों को यहां पर तड़पाने लगे। यहां पर आने वाले लोगो को कई अलौकिक चीज़े देखने को मिली हैं।

अरारात पागलखाना, ऑस्ट्रेलिया
यह ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा पागलखाना हुआ करता था। यहां पर दुनिया के सबसे हिंसक और खतरनाक साइकोटिक्स लाए जाते थे, जिन पर यहां के डॉक्टर विचित्र और भयानक उपचार विधियों का प्रयोग करते थे। यह अस्पताल कुल 130 साल तक खुला रहा था, जिसमें लगभग 13 हजार रोगियों की मृत्यु गई।

टाउनटन स्टेट अस्पताल, मैसाचुसेट्स अमरीका
इस अस्पताल को लगभग 1854 में बनाया गया था। इसकी कहानी बड़ी विचित्र है। यहां पर एक रोगी थी जिसका नाम था जेन ओपन। उसका कहना था कि जब वह नर्स थी तब उसने लगभग 31 लोगों की हत्या कर दी थी। इसके अलावा ये बात भी बताई जाती है कि यहां पर भर्ती रोगियों को इस अस्पताल के बेसमेंट में जबरदस्ती ले जा कर डॉक्टर और नर्सों के दृारा उन लोगो पर शैतानी अनुष्ठान किये जाते थे।



Click it and Unblock the Notifications
