Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
हिमालय के गोद में ये कैसी गंदगी
हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार हिमालय पर्वत पर देवताओं का वास है इसलिये इन्हें अक्सर देवताओं का पर्वत कहा जाता है। हिमालय संस्कृत के हिम तथा आलय दो शब्दों से मिल कर बना है, जिसका शब्दार्थ बर्फ का घर होता है। हिमालय नेपाल और भारत का धरोहर है। नेपाल और भारत में पानी की आवश्यकता की अधिकांश आपूर्ति हिमालय से ही होती है। पेयजल व कृषि के अलावा देश मे पनबिजली के उत्पादन में हिमालय से प्राप्त होने वाले पानी का बड़ा महत्व है।
आज 5 जून है यानी की विश्व पर्यावरण दिवस। लेकिन हमें यह कहते हुए बेहद दु:ख हो रहा है कि हम प्रदूषण के प्रकोप से अपने हिमालय पर्वत की रक्षा पूरी तहर से नहीं कर पा रहे हैं। इसलिये आज विश्व पर्यावरण दिवस के दिन यह माउन्टेन ऑफ द गॉड्स नामक मूवी ट्रेलर काफी कुछ संदेश देने में कामियाब हो रही है।
<center><center><style type='text/css'>#vogroll_4{border:none;margin:0px;}</style><iframe src='http://www.indiavideo.org/video-embed.php?f=ODkyMC4=' height='369' width='640' align='center' frameborder='0' marginwidth='0' marginheight='0'></iframe></center></center>
Video Courtesy: www.indiavideo.org
यह फिल्म सूदीप इलामॉन ने बनाई है, जो संदेश मूवी दृारा संदेश देना चाहते हैं कि हम किस कदर अपने हिमालय पर्वत को गंदा कर रहे हैं। यह वीडियो इस फिल्म का ट्रेलर है। सबसे पहले आप इस फिल्म में स्वर्ग का एक सुखद जीवन तस्वीर के रूप में देखते हैं। हरी घास के मैदान, शुद्ध सफेद बर्फ की विशाल शिलाएं और उग्र नदियां। यहां पर आपको नागा सन्यासी भी ध्यान मुद्रा में दिख जाएंगे।
साथ ही आप देख सकते हैं कि कुछ बौद्ध मठों और देसी लोग अपने काम में व्यस्थ हैं। इसके बाद वीडियों में आप देखेंगे कि कैसे कचरे का समुद्रइन पहाड़ों की घाटियों में बदसूरती फैला रहा है। ऐसा लगता है कि जहां से नदियां पैदा हुई हैं वहां पर भी ये हमसे सुरक्षित नहीं हैं।
जब हम हिमालय कि ओर देख कर पूजा कर सकते हैं तो हम उसे जाने अंजाने क्यूं गंदा करते रहते हैं। इस ट्रेलर के अंत में आपको एक भावना के साथ छोड़ दिया जाएगा कि ये शीर्षक माउंटेन ऑफ द गॉड्स एक प्यंग्य छोड़ती है।



Click it and Unblock the Notifications