Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
धारीदार कपड़े पहने के लिए विकल्प
हम में से कई पुरुष और लड़कों को स्ट्राइप वाली यानी की धारीदार टी शर्ट, पैंट और शर्ट पहनना बहुत पसंद होता है। धारीदार कपड़े देखने में थोड़ा हट के लगते हैं और अगर ये रंग बिरंगे पैटर्न में हो तो और भी खूबसूरत लगते हैं। लेकिन कभी कभी इस बात की टेंशन होती है कि धारीदार शर्ट के साथ कौन से कलर की पैंट मैच की जाए, जिससे वह अच्छी दिखे। धारीदार कपड़े पहनने के लिये काफी रूल्स हैं, जिसे फॉलो करना आवश्यक होता है।
अगर धारीदार पैंट पहन रहे हों तो इसके उपर सूट के साथ का कोट या रंगीन जाकेट डाल सकते हैं जो की एक अच्छा लुक देगा। इसके अलावा और भी कई बाते हैं, जिन्हें आपको ध्यान में रखना जरुरी है नहीं तो आपके फैशन का कुछ पता नहीं चलेगा। आइये जानते हैं इन तरीको के बारे में-

धारीदार कपड़े पहने के लिए विकल्प
1. लम्बी धारीदार शर्ट: यह माना जाता है की पुरुष धारीदार फोर्मल शर्ट लगातार कई दिन तक पहनते हैं जब तक की कोई उन्हें टोकता नहीं है की यार अब तो बदलो। खैर ये तो मजाक की बात है लकिन अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आप कुछ गलत नहीं कर रहे। अगर आप ऐसे कपड़ो में सहज महसूस करते हैं तो लगातार कई दिन तक लम्बी धारीदार शर्ट पहनना कोई बुरी बात नहीं है,खास तोर पर अगर आप किसी औपचारिक कार्यालय या कार्पोरेट जगत में काम करते हैं तो आप अपनी इस आदत को बरकरार रख सकते हैं।
2. धारीदार पैंट: आजकल ये ज्यादा चलन में नहीं है लेकिन यदि आप गहरी धारीदार, लाइन वाली पैंट पहन रहे हैं तो इसके उपर सूट के साथ का कोट या रंगीन जाकेट डाल सकते हैं जो की एक अच्छा लुक देगा। अगर आप कोट या जाकेट नहीं इस्तेमाल कर रहे हैं तो फिर घनी धारियों की बजाय बारीक धारीदार पैंट आप के लिए एक अच्छा विकल्प होगा।
3. मिश्रित धारीदार कपडे न पहनें : हालांकि धारियां फैशन में हैं लेकिन इसका ये मतलब नहीं की आप हर प्रकार के धारीदार कपडे पहनें। दो प्रकार की मिश्रित लम्बी और तिरछी धारी वाले कपडे ना पहनें। तिरछी धारी वाली शर्ट और लम्बी धारी वाली पैंट जैसे मिश्रण पैटर्न पहनकर आप हंसी का पात्र बन सकते हैं।
4. क्षैतिज और तिरछी धारीओं का इस्तेमाल : अधिकतर, धारीदार कपड़े लम्बी और खड़ी धारीवाले होते हैं खासतोर पर पुरुषों के। अगर आप ऑफिस में औपचारिक या फोर्मल कपडे पहनना चाहते हैं तो लम्बी धारी को ही तवज्जो दे साथ ही लम्बी और खड़ी धारी वाले कपडों में आपकी लम्बाई भी अच्छी दिखती है। लेकिन अगर आप थोड़े मोटे और हैल्दी हैं तो आप तिरछी धारी वाले कपडे पहनें इसमें आप व्यक्तित्व सही झलकेगा और आप सहज महसूस करेंगे।
5. कैजुअल और पार्टीवीअर कपडों में धारीदार शेड: अब तक हम औपचारिक कपड़ों में पट्टी धारीदार पैटर्न के ऑफिस उपयोग के लिए बात कर रहे थे । लेकिन धारीदार कपडों को आप पार्टी में और सफ़र में भी इस्तेमाल कर सकते है ये न केवल आरामदायक होगा बल्कि फैशनेबल लुक भी देगा। आप चौड़ी और तिरछी धारीदार शर्ट वीकएंड पर पहन सकते है जो की आपको औपचारिक से अलग और बोल्डलुक देगा।



Click it and Unblock the Notifications
