Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
इंडिया ब्राइडल वीक 2013 में देखिये साड़ियों का कलेक्शन
परंपरागत भारतीय पोशाक किसी भी भारतीय महिला को स्लिम, लंबा और हॉट दिखने में मदद कर सकती है। अपने फिगर को दिखाने के लिये साड़ी से अच्छा पोशाक कोई हो ही नहीं सकता। साड़ी को भारतीय परंपरा की निशानी भी मानी जाती है। तभी तो इस समय चल रहे इंडियन ब्राइडल वीक 2013 में हर एक नामी डिजाइनर ने साड़ी डिजाइन करने में काफी हुनर दिखाया। रैंप पर रंग बिरंगी साडि़यां पहन कर जब मॉडल्स वॉक करती हैं तो, भीड़ जमाए दर्शक बिना पलख झपकाए केवल खूबसूरत डिजाइनर साड़ियों को ही देखते रह जाते हैं।
डिजाइनर साड़ियों में लेस, जार्जेट, सिल्क, वेल्वेट आदि काफी देखने को मिले। अभी तक डिजाइनरों दृारा जितनी भी साड़ियां डिजाइन की गई हैं, वह लोगों दृारा बहुत पसंद की गईं। मीरा और मुजफ्फर ने जो साड़ियां पेश की वह अवध की रंगत लिये हुए थी। जार्जेट की साड़ियों में चिकन और जरदोजी का काम लोगों को बहुत पसंद आया।
तो अगर आपको भी साड़ी पहनना बहुत पसंद है और आप आगे आने वाली अपनी शादी में केवल डिजाइनर साड़ी पहनना पसंद करती हैं तो, नीचे दी हुई कुछ स्टाइलिश साड़ियां आपके काम आ सकती हैं। यह साड़ियां उन नामी डिजाइनरों की ब्राइडल लाइन से ली गई हैं जो इस साल चल रहे इंडिया ब्राइडल वीक 2013 में हो रहे हैं।

मेटेलिक बीडेड साड़ी
यह मेटेलिक बीड़ से जड़ी साड़ी में नेट का पल्लू है जो कि एक माडर्न लुक दे रही है।

नेट साड़ी
बहुत दिनों से नेट की साडियां ट्रेड में चल रही हैं। इस मेटेलिक नेट की साड़ी में गोल्डन वर्क का काम किया हुआ है।

साड़ी गाउन
अगर आपको माडर्न पैटर्न की साड़ी ट्राई करनी है, तो आप इस साड़ी को ट्राई कर सकती हैं, जिस पर पल्लू बिल्कुल साड़ी से जुड़ा हुआ है।

वेल्वेट साड़ी
यह साड़ी वेल्वेट और नेट का मिश्रण है। इस साड़ी का पल्लू केवल वेल्वेट का है और साड़ी नेट की है।

जड़ाऊ साड़ी
इस साड़ी के साथ बंद गला गोल्डन ब्लाउज है। यह साड़ी काफी पसंद की जा रही है।

ऑरेंज साड़ी विध ब्लैक जैकेट
यह साड़ी डिजाइनर होने के साथ साथ भारी भी है क्योंकि इसके साथ एक जैकेट भी है। आप इसे पहन कर माडर्न दिखेगीं।

चिकन वर्क साड़ी
यह अवधी साड़ी चिकन वर्क से तैयार की गई है। यह सिंपल होने के साथ ही माडर्न लुक देती है।

गोल्डन जैकेट
नीऑन कलर की साड़ी के साथ यह गोल्डन कलर का जैकेट काफी सुंदर लग रही है। साड़ी सिंपल है मगर जो जैकेट जै वह काफी भारी है।

प्लम साड़ी
प्लम रंग गर्मी में काफी खूबसूरत दिखता है। इसमें दो रंगों का मिश्रण है। साड़ी के नीचे क्रीमी वाइट से काम है और पल्लू प्लम कलर का है। इस साड़ी में सिल्वर स्टोन से काम किया गया है। साथ ही इसका बार्डर लेस से तैयार किया गया है।

सफेद साड़ी
यह रंग आंखों को काफी सुकून प्रदान करता है। आपकी ब्राइडल कलेक्शन में एक सफेद रंग की साड़ी जरुरी होनी चाहिये



Click it and Unblock the Notifications
