Latest Updates
-
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी
देखिये शकीरा के बेबी बंम्प की तस्वीरें
ट्विटर पर इन दिनों शकीरा अपनी मां बनने की खुशी जाहिर करते हुए दिख रही हैं। शकीरा ने ट्विटर पर अपने और अपने बॉयफ्रेंड मशहूर फुटबॉलर जेरार्ड पीके के साथ कुछ पिक्स डाली हैं, सिजमें उन्होंने अपने बेबी बम्प दिखाए हैं। यह तस्वीरें 17 जनवरी 2013, यानी की कल डाली गईं हैं।
पैंतीस वर्ष की शकीरा और उनसे उम्र में दस साल कम, उनके बॉयफ़्रेंड और स्पेन के मशहूर फ़ुटबॉल खिलाड़ी जेरार्ड पीके की ये पहली संतान होगी। जेरार्ड पीके बार्सिलोना फ़ुटबॉल क्लब के लिए खेलते हैं। शकीरा का यह फोटोशूट एक अच्छे हित के लिये किया गया है। क्योंकि शकीरा यूनिसेफ की गुडविल एम्बेस्डर हैं इसलिये उन्होंने अपने फैन्स से अनुरोध किया है कि वे उनके बच्चे के लिये डोनेशन दें। जिसको वह विश्व के कुछ गरीब बच्चों की मदद करने के लिये खर्च करेंगी।
वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक शकीरा और गेरार्ड ने ट्विटर पर जारी एक संयुक्त बयान में लिखा, "मेरे प्यारे साथियों, अपने पहले बच्चे का होना हमारे लिए अद्भुत समय है। इसलिए हम आपको अपनी गोदभराई पर आमंत्रित करते हैं। हमारे बच्चे को उपहार देने की जगह हम आपसे यूनिसेफ द्वारा विश्व भर के गरीब बच्चों के स्वस्थ जीवन की शुरुआत के लिए किए जा रहे काम में सहयोग मांग रहे हैं। ऐसा कर के हमारे बच्चे का मान बढ़ाइये, यह हमारे लिए बहुत मायने रखेगा।"
इस क्लासी फोटोशूट में शकीरा के बॉयफ्रेंड जेरार्ड पीके सूपर-डूपर हॉट नज़र आ रहे हैं। स्पेन से खबर आई है कि पीके बाप बनने की ख़बर से काफ़ी उत्साहित हैं। उन्होंने शकीरा के साथ मिल कर बार्सिलोना में एक बड़ा बंगला भी ख़रीद लिया है ताकि बच्चे की परवरिश इस बड़े घर में हो सके।

शकीरा और उनका फुटबॉलर बॉयफ्रेंड
शकीरा अपने बॉयफ्रेंड गेरार्ड पिक के साथ अपने बेबी बंप के लिये पोज देती हुई।

बनने वाले पिता
बच्चे के पिता बनने गेरार्ड पिक दिखने में शकीरा की ही तरह हॉट हैं। पीके बाप बनने की खबर से काफी खुश हैं।

अंतर्वस्त्र में शकीरा
अपनी प्रेगनेंसी के दिनों में भी शकीरा ने हॉट लगना नहीं छोड़ा।

मार्निंग सिकनेस
सुबह के समय शकीरा हाथों में कैंडी लिये हुए देखी जा सकती हैं।

गाउन में शकीरा
साड़ी की स्टाइल वाले सफेद गाउन में शकीरा एक जिम्मेदार मां नजर आ रही हैं।

प्रेगनेंट ग्लो
मां बनने के समय चेहरे पर जो ग्लो होता है वह शकीरा के चेहरे पर साफ झलक रहा है।

सीपिया पिक
यह पिक काफी क्लासी नजर आ रही है।

शकीरा अलग अंदाज में
यूनिसेफ द्वारा विश्व भर के गरीब बच्चों की मदद करने को तैयार दोनों, मां-बाप।



Click it and Unblock the Notifications