Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
देखें: आपके बारे में क्या कहते हैं आपके जूते
लड़कियों को तरह-तरह के जूते और सैंडल्स पहनना बहुत पसंद होता है। आज कल बाजार में जो भी हिट चलता है, वे उसे खरीद लेती हैं और जहां मन होता है उसे बिना सोचे समझे पहन भी लेती हैं। कई लड़कियों को हाई हील्स पहनने का शौक होता है तो वहीं पर कुछ सिंपल सी लड़कियों को फ्लैट चप्पलें या कान्वर्स शूज पसंद आते हैं। पर क्या आप जानती हैं कि हम जो जूते-चप्पल रोज पहनते हैं वही हमारे व्यक्तित्व का खुलासा करते है? जी हां, एक्सपर्ट्स का कहना है कि हमें जैसे भी जूते खुद के लिये पंसद आते हैं हम वही जूते दूसरों को पहने देख कर उस इंसान के व्यक्तित्व के बारे में अंदाजा लगा लेते हैं।
जूते हमारी पर्सनॉलिटी का राज खोलते हैं। उदाहरण के तौर पर अगर आप हाई हील पहन कर ऑफिस जाती हैं तो, वहां पर लोग आपको साहसी, निडर और खुले विचारों वाली महिला समझते हैं। इसी प्रकार कुछ लड़कियां ऐसी होती हैं जो ऑफिस, कॉलेज, मॉल या पार्टी में भी जाएं तो चप्पल पहन लेती हैं, जिसका साफ-साफ मतलब होता है वे हर बात को बहुत हल्के ढंग से लेती हैं और बहुत ही लापरवाह किस्म कि हैं।
ऐसे ही कई उदाहरण हैं हमारे पास आपको ये बताने के लिये कि, आप जो चप्पल, जूते, सैंडल या हाई हील्स पहनती हैं, वे सब आपके व्यक्तित्व के बारे में दूसरों के सामने क्या राज़ खोलते हैं। जानने के लिये नीचे जरुर पढे़-

फ्लैट शूज़
अगर आप हमेशा फ्लैट जूता पहनती हैं तो आपका व्यक्तित्व पारंपरिक किस्म का है। लोग आपको एक शांत और डरपोक लड़की के रूप में देखते हैं।

एंकल बूट
एंकल बूट पहनने वाले लोगों को दूसरे लोग मजाकिया, महत्वाकांक्षी और निर्धारित किसम कि लड़की समझते हैं। दूसरी ओर यह भी कहा जाता है कि एंकल बूट पहनने वाले लोग गुस्सैल किसम के भी होते हैं।

घुटनों तक के बूट
इसको पहनने वाले लोग किसी भी नई चर्चा कि शुरुआत करने के लिये हमेशा तैयार रहते हैं।

हाई हील
इसको पहनने वाली महिलाएं बहुत निडर और साहसी होती हैं।

कान्वर्स शूज
इस जूते को ज्यादातर टीन्स यानी 18 साल तक के बच्चे पहनते हैं। अगर आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा हो चुकी है और आप अब भी इस जूते को पहनती हैं तो, इसका मतलब है कि आपके लिये पुरानी बातों को भूलना किसी दर्द से कम नहीं है।

रंगीन जूते
ऐसे जूते पहनने वाले लोग बहुत ही खुले विचार के होते हैं।

दौड़ने वाले जूते
अगर आप जॉगिंग पर नहीं जा रही हैं और फिर भी इन जूतों को हर समय पहनती हैं तो, इसका मतलब आप बहुत ही आलसी हैं या फिर आपकी कमर में बहुत दर्द रहता है।

चप्पल
अगर आप बीच या घर पर नहीं हैं और उसके बावजूद भी हर जगह - ऑफिस, मॉल और पार्टी आदि में चप्पल पहन कर जाती हैं तो, आप जिंदगी के प्रति बहुत लापरवाह हैं और हर चीज को बहुत हल्के में लेती हैं।

सैंडल
इसका मतलब है कि आप बहुत ज्यादा आत्मविश्वासपूर्ण, किसी के बहकावे में जल्दी न आने वाली और प्रोफेशनल फील्ड में काम करने वाली लड़की हैं।

कम इंच वाली हील
इसका मतलब है कि महिला खुद को बहुत अच्छी तरह से समझती है और खुद में ही खुश है।

वेज हील
वेज हील पहनने वाले घमंड से भरे होते हैं। इसे वही लड़कियां पहनती हैं जो खुले विचार वाली या शो ऑफ करने वाली हों।

स्टेलेटो
अगर आप ऊंची एड़ी कि सैड़ल पहनती हैं तो आप खुद से बहुत प्यार करती हैं, खुले व्यक्तित्व वाली और नए अनुभवों का आनंद लेने के लिए हमेशा तैयार रहने वाली महिला हैं।

नुकीली सैंडल
इसका मतलब है कि आप एक अंतर्मुखी, हर चीज से जल्दी सहमत हो जाने वाली और ईमानदार व्यक्तित्व वाली हैं।



Click it and Unblock the Notifications
