Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
ऐसी सहेलियों से दूरी भली
हर लड़की कि जिंदगी में कुछ सहेलियों का होना उतना ही जरुरी है जितना उनकी जिंदगी में माता-पिता और भाई-बहन का होना। लेकिन ऐसी सहेलियों से दूरी रखने में ही भलाई है, जो आपकी कामियाबी से जलें, जो आपका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अहित कर रही हों और आपकी जिंदगी को मुश्किल बना सकती हैं।
अक्सर देखा जाता है कि लड़कियां अपनी सहेलियों से बहुत घुल मिल कर बात करती हैं, लेकिन किसी को नहीं पता कि उनके दिल में एक दूसरे के प्रति क्या है। तो अगर आपकी भी कोई सहेली है जो सदा आपमें बुराई ढूंढती रहती है या अपनी किसमत का रोना रोती रहती है या फिर वह आपको केवल उसी समय फोन करेगी जब उसे आपसे मतलब होगा, तो भलाई इसी में होगी कि आप उससे अभी से ही दूरी बना लें।

ऐसी सहेलियों से दूरी भली
1. सदा बुराई ढूंढने वाली- कुछ सहेलियों की आदत होती है कि उन्हें दूसरी सहेली की हर बात में कोई न कोई कमी नजर आ जाती है। चाहे वह ड्रेसअप हो, हेयरस्टाइल हो, बात चीत करने का तरीका हो या कोई और बात हो। ऐसी सहेनियां आपके मन में हीन भावना भर सकती हैं और आपके आत्मविश्वास को लड़खड़ा सकती हैं। बेहतर है कि इन जैसी सहेलियों से दूरी बना कर रहें।
2. मक्खी चूस- ऐसी महिलाएं अपनी सोच का दायरा कभी नहीं बढा सकती। पैसे बचाने के चक्कर में ये खुद भी उच्च शिक्षा, अच्छे ड्रेस सेंस और अच्छे खान पान से वंचित रह जाती हैं और अपनी सहेलियों को भी वंचित कर देती हैं। इनकी सोंच छोटी होती है नतीजन हर काम बिगड़ता ही बिगड़ता है। साथ ही इनके साथ रहने से केवल आपका ही खर्चा होता है क्योंकि ये तो कभी किसी समान का बिल भरेगी नहीं।
3. जुबान की कच्ची होना- अगर आपकी सहेली वादा कर के हर वक्त ऐन मौके पर पलट जाती है और पूछने पर अपनी मजबूरी का रोना रोती है तो, उससे दूरी बनाए रखने में भलाई है। ऐसी महिलाएं आप को कभी भी बड़ा धोखा दे सकती हैं।
4. अपना रोना रोने वाली- जो सहेलियां आपके पास केवल अपना रोना रोने के लिये आती हैं या फिर जरुरत पर ही फोन करती हैं या पैसे मांगती हैं, वह आपको सहेली नहीं केवल मददगार मशीन मानती हैं। जाहिर सी बात है कि आपकी भी कुछ समस्याएं होगी जिसे केवल आपको ही सुलझानी होगी तो, इनसे दूरी रखने में ही आपका फायदा है।
5. दुश्मन दोस्त- बात बात पर आपसे होड़ करके आपको पछाड़ने वाली या किसी के सामने आपको बेवजह नीचा दिखाने की कोशिश करने वाली आपकी सहेली हर गिज नहीं हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
